411 REFERENCE · Wikipedia
लावारिस (1999 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
लावारिस 1999 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसके निर्देशक श्रीकांत शर्मा है। इसमें जैकी श्रॉफ, डिम्पल कपाड़िया, अक्षय खन्ना और मनीषा कोइराला मुख्य भूमिकाओं में हैं।
== संक्षेप ==
विजय कालरा (गोविन्द नामदेव) के लिए काम करने वाला एक स्थानीय गुंडा है। आनन्द (जैकी श्रॉफ) नाम का एक वकील उस जगह पर आता है और विजय को पैसे देने से मना कर देता है। जब यह बात कालरा के कानों तक पहुँचती है तो वह क्रोधित हो जाता है। विजय आनन्द को पैसे देने के लिए मजबूर करने की कोशिश में उसकी मोटरसाइकिल जला देता है।
फिर कविता (डिम्पल कपाड़िया) विजय से भिड़ने जाती है। इस बीच, विजय अंशु (मनीषा कोइराला) से मिलता है जो आनन्द के साथ काम करती है। विजय (अक्षय खन्ना) अंशु के सामने अपना असली रूप (कैप्टन दादा) छुपाता है और दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगते हैं।
== मुख्य कलाकार ==
जैकी श्रॉफ — वकील आनन्द सक्सेना
डिम्पल कपाड़िया — कविता आनन्द सक्सेना
अक्षय खन्ना — कैप्टन दादा / विजय
मनीषा कोइराला — अंशु मेहरा
जॉनी लीवर — ग़फ़लेट
गोविन्द नामदेव — कालरा
परमीत सेठी — राज कालरा
रज़ा मुराद — इंस्पेक्टर ख़ान
प्रमोद मुथु — कमिश्नर मेहरा
दिनेश हिंगू — रुस्तम
अनीता कंवर — पुष्पा मेहरा
== संगीत ==
सभी गीत जावेद अख्तर द्वारा लिखित; सारा संगीत राजेश रोशन द्वारा रचित।
== सन्दर्भ ==
== बाहरी कड़ियाँ ==
लावारिस इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर