411 REFERENCE · Wikipedia
रिश्तों का सौदागर - बाजीगर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रिश्तों का सौदागर - बाजीगर भारतीय हिन्दी धारावाहिक है, जिसका प्रसारण लाइफ ओके में 20 जून 2016 को होगा। इसका निर्माण धवल गड़ा और गुरुदेव भल्ला ने किया है।
कहानी
इसकी कहानी आरव और अरुंधति के इर्द-गिर्द घूमते रहती है, जो एक दूसरे से बहुत प्यार करते रहते हैं। अरुंधति को हैरान करने का आरव कोई भी मौका नहीं छोड़ता है। दोनों की शादी जल्द ही होने वाली होती है, लेकिन शादी के दिन आरव बताता है कि वो अरुंधति से नफरत करता है। अरुंधति ने बहुत पहले कभी उसे थप्पड़ मारा था, जिसका बदला लेने के लिए उसने ये सब किया। आरव ये सब बता कर मंडप छोड़ के चले जाता है।
अरुंधति उसके दिये इस सदमे से अब भी बाहर नहीं आए रहती है। उसे पता चलता है कि वो आरव के बच्चे की माँ बनने वाली है, लेकिन उसका गर्भपात हो जाता है। इसके बाद अरुंधति उससे बदला लेकर अपना सम्मान वापस पाना चाहती है। इसके लिए वो आरव के घर उसकी पत्नी बन कर रहने लगती है।
आरव उसे पत्नी के रूप में स्वीकार कर लेता है और दोनों शादी कर लेते हैं। उसके बाद आरव उसे अपने घर से निकालने के लिए कई सारी योजना बनाते रहता है। अरुंधति एक दिन साहिल का जन्मदिन मनाते रहती है, जिससे आरव की मानसिक स्थिति खराब हो जाती है। इसके बाद वो बच्चों की तरह बर्ताव करने लगता है। पारुल वहीं आरव और अरुंधति को मारने की योजना बनाते रहती है और गुंडों को उन्हें मारने के लिए भेजती है। किसी तरह दोनों बच कर भाग जाते हैं।
अंत में पारुल की सच्चाई सारे परिवार के सामने आ जाती है। पुलिस मौके पर आ जाती है और पारुल को गिरफ्तार कर लेती है। आरव और अरुंधति फिर एक दूसरे से मिल जाते हैं और इसी के साथ कहानी समाप्त हो जाती है।
कलाकार
वत्सल शेठ — आरव त्रिवेदीअब दिलों से खेलेगा यह बेपरवाह बाजीगर https://www.patrika.com/lucknow-news/life-ok-serial-rishton-ka-saudagar-bazigar-in-lucknow-1324597/ 10 अप्रैल 2019 पत्रिका 15 जून 2016 https://web.archive.org/web/20190410094511/https://www.patrika.com/lucknow-news/life-ok-serial-rishton-ka-saudagar-bazigar-in-lucknow-1324597/ 10 अप्रैल 2019 live
इशिता दत्ता — अरुंधति त्रिवेदी
ललित परिमू
पंकज धीर — कैलाश नाथ त्रिवेदी
देभाशीष नाहा
अमिता अद्गाता — दादी
पियाली मुंशी
एकता मुखर्जी
प्युमोरी मेहता
झूमा बिस्वास
कपिल आर्य — सिद्धान्त
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ