Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अइसिन गियोरो

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|240px|मान्छु लिपि में लिखा 'अइसिन गियोरो' अइसिन गियोरो (चीनी: 愛新覺羅, अंग्रेज़ी: Aisin Gioro) उन मान्छु सम्राटों का ख़ानदानी नाम था जिन्होंने चिंग राजवंश के काल में चीन पर राज किया था। अइसिन गियोरो के घराने का राज चीन पर सन् १९११ की शिनहई क्रान्ति तक रहा जिसके बाद चीन एक गणतांत्रिक प्रणाली की तरफ चला गया। नाम का विवरण मान्छु भाषा में 'अइसिन' शब्द का अर्थ सोना (धातु) होता है। 'गियोरो' मंचूरिया में एक जगह का नाम है। मान्छु रिवाज़ में परिवारों को पहले उनके 'हाला' (यानि क़बीले) के नाम से और फिर उनके 'मुकुन' (यानि नज़दीकी परिवार) के नाम से जाना जाता है। 'अइसिन गियोरो' में 'अइसिन' इस परिवार का 'मुकुन' था और 'गियोरो' उसका 'हाला' था। गियोरो क़बीले में और भी परिवार थे, मसलन 'इरगेन गियोरो' परिवार, 'सुसु गियोरो' परिवार और 'सिरिन गियोरो' परिवार।The Manchus https://web.archive.org/web/20140112041257/http://books.google.com/books?id=0KHLEvqvET8C 12 जनवरी 2014 , Pamela Kyle Crossley, Wiley-Blackwell, 2002, ISBN 978-0-631-23591-0 इन्हें भी देखें नुरहाची चिंग राजवंश मान्छु लोग सन्दर्भ 2 श्रेणी:मान्छु श्रेणी:मंचूरिया