411 REFERENCE · Wikipedia
ओकावंगो नदी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ओकावंगो नदी अफ्रीका महाद्वीप की चौथी सबसे लंबी प्रमुख नदी हैं जो अंगोला, नामीबिया बोत्सवाना तीन देशों से होकर गुजरती है। यह 1700 किमी लम्बी है और इसका बेसिन क्षेत्र 530000 वर्ग किमी है।
right|320px|thumb|ओकावांगो का डेल्टा
उदगम
यह नदी अंगोला के उच्च पठारों से निकलती है। जब जनवरी-फरवरी के गर्मी के महीने में भीषण बारिश होती है तो यह नदी इन पठारों से निकल कर दक्षिण दिशा की ओर बहती है। अंगोला में यह कुबांगो नदी कहलाती है।
अपवाह तन्त्र
यह नदी अंगोला से निकलकर नामीबिया में प्रवेश करती है तब ये दक्षिण पूर्व दिशा की ओर मुड़ जाती है। इस दौरान क्विटो नदी इसमें मिल जाती है। इसके बाद ये बोत्सवाना में प्रवेश करती है जो कालाहारी मरुस्थल में समाप्त होकर ओकावंगो डेल्टा बनाती है जो लगभग 15000 वर्ग किमी में फैला हुआ है।
सहायक नदियां
मुख्य सहायक नदी क्विटो नदी है।
मुहाना
यह नदी कालाहारी में दलदली डेल्टा बनाकर रेगिस्तान में समाप्त हो जाती है। यह नदी मुख्य रूप से मोरेमी गेम रिज़र्व में तब्दील हो जाती है जो वन्य जीवन से भरपूर है।बाढ़ की स्थिति में इसका कुछ पानी बोटेटी नदी के द्वारा makgadikgadi नामक नमक के मैदान में पहुँच जाता है। बाढ़ का कुछ अंश गामी झील में पहुँच जाता है।
श्रेणी:अफ़्रीका की नदियाँ