Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मारसूपियल सिंह

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मारसूपियल सिंहMarsupial lion Thylacoleo BW.jpg मारसूपियल सिंह जंतु कौरडेटा (Chordata) स्तनधारी (Mammalia) मारसूपियलिया (Marsupialia) डाएप्रोटोडोंटिया (Diprotodontia) †थायलाकोलेओनिडाए (Thylacoleonidae) †थायलाकोलेओ (Thylacoleo) † थायलाकोलेओ कारनिफ़ेक्स​ Thylacoleo carnifex ओवन, १८५९ मारसूपियल सिंह (Marsupial lion) या धानीधारी सिंह या थायलाकोलेओ (Thylacoleo) एक मांसाहारी धानीप्राणी (मारसूपियल​) की जाति थी जो अत्यंतनूतन युग में आज से १६ लाख वर्ष पूर्व से लेकर लगभग ४६,००० वर्ष पूर्व तक ऑस्ट्रेलिया में रहती थी। अपने नाम में 'सिंह' आने के बावजूद इस जानवर का जीववैज्ञानिक दृष्टि से सिंह के साथ कोई सम्बन्ध नहीं था और यह डाएप्रोटोडोंटिया जीववैज्ञानिक गण का सदस्य था। शारीरिक विवरण मारसूपियल सिंह ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले स्तनधारियों में सब से बड़ा ज्ञात मांसाहारी था। यह कंधे में ७५ सेमी (३० इंच) ऊँचा और सर-से-दुम तक १५० सेमी (५९ इंच) लम्बा था। इसका वज़न आमतौर पर १०० से १३० किलो के बीच होता था हालांकि इनमें से कई १६० किलो से भी अधिक रहे होंगे।Wroe, S.; Myers, T. J.; Wells, R. T.; Gillespie, A. (1999). "Estimating the weight of the Pleistocene marsupial lion, Thylacoleo carnifex (Thylacoleonidae : Marsupialia): implications for the ecomorphology of a marsupial super-predator and hypotheses of impoverishment of Australian marsupial carnivore faunas". Australian Journal of Zoology 47 (5): 489–498. doi:10.1071/ZO99006 अकार में यह मादा सिंह और शेर की बराबरी का था। मज़बूती से बना यह पशु एक शक्तिशाली जबड़ा रखता था। आधुनिक बिल्ली, शेर व सिंह की तरह शिकार और आक्रमण के समय इसके नख बाहर निकल आते थे और अन्य समयों में अन्दर चले जाते थे - यह क्षमता रखने वाला यह इकलौता धानीप्राणी था। इसके पंजों को देखकर लगता है कि यह पेड़ चढ़ सकता था। हर पाँव की पहली ऊँगली का नख अधिक बड़ा था और वह उस ऊँगली को कुछ हद तक अन्य उँगलियों के विपक्ष ला सकता था, जिस से चीज़ों को पकड़ सकने और पेड़ चढ़ने में आसानी होती है। इसकी अस्तियों से पता चलता है कि इसकी दुम काफ़ी मोटी और मज़बूत थी। संभव है कि यह उसका सहारा लेकर आधुनिक कंगारू की तरह दो पावों पर उठाकर चल सकता हो या बैठ सकता हो, जिस से आगे के दो पांवों से अपने शिकार को पकड़ने और चीरने में मदद मिलती होगी।Bone Diggers https://web.archive.org/web/20121110204315/http://www.pbs.org/wgbh/nova/bonediggers/thyl-nf.html 10 नवंबर 2012 , Nova (TV series), PBS इन्हें भी देखें धानीप्राणी थायलेसीन सन्दर्भ 2 श्रेणी:मांसाहारी धानीप्राणी श्रेणी:डाएप्रोटोडोन्ट​ श्रेणी:ऑस्ट्रेलिया के धानीप्राणी श्रेणी:ऑस्ट्रेलिया के प्रागैतिहासिक स्तनधारी श्रेणी:प्रागैतिहासिक ऑस्ट्रेलिया