Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

आदमी (1993 फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

आदमी आदमी.JPG आदमी का पोस्टर सलीम अख्तर अरशद ख़ान जतिन ललित संतोष सरोज (संवाद) मिथुन चक्रवर्ती, गौतमी, शक्ति कपूर, अजीत, हरीश 3 अक्तूबर, 1993 भारत हिन्दी आदमी 1993 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। अरशद ख़ान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, गौतमी, हरीश और अजीत खान मुख्य कलाकार हैं। संक्षेप विजय श्रीवास्तव (मिथुन चक्रवर्ती) बॉम्बे में पिता मोहनलाल, माँ शारदा और एक छोटे भाई राजू के साथ रहता है। उसके पिता और भाई 'साहिबा' नामक एक रेस्तरां का प्रबंधन करते हैं, जबकि विजय ऑर्डनेंस फैक्ट्री में सुपरवाइजर के रूप में काम करता है। वह कंपनी भारत सरकार के लिए आरडीएक्स निर्मित करती है और वह आत्मरक्षा प्रशिक्षक के रूप में भी काम करता है। वह अमीर रेखा (गौतमी) से मिलता है, जो वकील सक्सेना की एकमात्र बेटी है और दोनों एक दूसरे के साथ प्यार में पड़ते हैं। उनके संबंधित माता-पिता मिलते हैं और उनकी शादी की व्यवस्था करते हैं। रिश्ता होने से पहले, विजय को पुलिस गिरफ्तार कर लेती है। उसे उसके माता-पिता और भाई की हत्या के आरोप में अदालत में पेश किया जाता है। उसे दोषी पाया जाता है और जेल में पाँच साल की सजा सुनाई जाती है। सलाखों के पीछे अपने पहले दिन, उससे इंस्पेक्टर यशवंत देशमुख संपर्क करते हैं। वो अंडरवर्ल्ड डॉन के बेटे दीपक के अपहरण में सहयोग करने के लिए कहते हैं। यदि वह ऐसा करता है तो वह पुलिस की सहायता करेगा और उसका अपराध क्षमा कर दिया जाएगा। ऐसे वह रिहा कर दिया जाएगा। विजय ऐसा करने के लिए सहमत हो जाता है। वो जेल से बच निकलता, दीपक का सफलतापूर्वक अपहरण कर लेता है और जेल लौट आता है। उसे पता चलता है कि जिस व्यक्ति का अपहरण किया गया वह डॉन का बेटा नहीं था, बल्कि पुलिस महानिरीक्षक प्रताप सिंह का भावी दामाद था। पूरा जाल उसके पूर्व मालिक त्रिकाल (अजीत) द्वारा बनाया गया था। भ्रष्ट डीसीपी देशमुख त्रिकाल के लिए काम कर रहा है। अब विजय क्रोध में फूट जाता है और अपने सभी दुश्मनों को नष्ट करने के लिए जेल से भाग जाता है। मुख्य कलाकार मिथुन चक्रवर्ती - विजय श्रीवास्तव अजीत - त्रिकाल गौतमी - रेखा सक्सेना शक्ति कपूर - प्रताप सिंह गुलशन ग्रोवर - यशवंत देशमुख हरीश - दीपक रज़ा मुराद - हीरालाल युनुस परवेज़ - वकील सक्सेना परेश रावल - धर पकड़ राकेश बेदी - उसमान दलीप ताहिल - जेलर संगीत गीत गायक अनवर सागर और रानी मलिक जतिन-ललित धक धक दिल मेरा कविता कृष्णमूर्ति, कुमार सानु 5:29 दिल तेरे नाम से कुमार सानु, कविता कृष्णमूर्ति 5:05 ढिंगोरा ढिंगोरा कविता कृष्णमूर्ति 6:16 आई वन लव फोर यू थ्री मोहम्मद अज़ीज़, उदित नारायण, सुजाता गोस्वामी 7:04 जान से बढ़कर कुमार सानु, साधना सरगम 5:10 मैं आशिक हूँ जॉली मुखर्जी, कविता कृष्णमूर्ति 5:31 बाहरी कड़ियाँ 0177483 आदमी श्रेणी:1993 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:जतिन–ललित द्वारा संगीतबद्ध फिल्में