Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

भारतीय २० रुपये का सिक्का

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

भारतीय २० रुपये का सिक्का भारत 20 8.54 ग्राम - 27 मिलीमीटर - 2 मिलीमीटर - 12-फलक बाहरी रिंग – निकलमध्य – निकल-पीतल 2019 – अब तक Indian 20 Rupee coin Reverse.png भारतीय रिज़र्व बैंक देवनागरी में बाईं ओर "भारत" लिखा हुआ, रोमन लिपि में दायीं ओर "india" लिखा हुआ, मध्य में अशोक स्तम्भ जिसके नीचे देवनागरी में सत्यमेव जयते लिखा हुआ है। 2020 Indian 20 Rupee coin.png भारतीय रिज़र्व बैंक 2020 भारतीय २० रुपये का सिक्का (₹20) भारतीय रुपया का एक मूल्यवर्ग है। यह भारतीय रुपयों के सभी सिक्कों में सबसे अधिक मूल्यवर्ग का सिक्का है। वर्तमान ₹20 का सिक्का 2020 से बाज़ार में प्रचलन के लिए जारी किया गया है, जबकि इस सिक्के का निमार्ण और ढलाई का कार्य 2019 से ही प्रारम्भ हो गया था। इस सिक्के का विमोचन मार्च 2020 में होने वाला था, लेकिन कोरोनावायरस के कारण देश में लगे लॉकडाउन के वजह से इसके विमोचन की तारीख़ स्थानांतरित करके मई 2020 कर दी गई, जिसके फलस्वरूप मई 2020 में भारतीय रुपये के सिक्कों की नई श्रृंखला के साथ इसे जारी किया गया था। इसका उपयोग 20 रुपये के नोट के समकक्ष किया जाता है। इन सिक्कों को सर्वप्रथम भारतीय रिज़र्व बैंक के मुम्बई में स्थित टकसाल में बनाया गया था, जिसके बाद मुंबई टकसाल द्वारा भारतीय रिज़र्व बैंक को 20 रुपये के सिक्कों की कुल 10 लाख खेप सौंपी गयी। वर्तमान में मुम्बई के अलावा यह कोलकाता, नोएडा और हैदराबाद में स्थित टकसालों में भी बनाया जा रहा है।https://www.indiatimes.com/trending/after-rainbow-coloured-notes-you-ll-soon-see-a-new-12-edged-rs-20-coin-363299.html After Rainbow-Coloured Notes, You'll Soon See A New 12-Edged Rs 20 Coin 7 March 2019 indiatimes.com 27 May 2019 https://web.archive.org/web/20190413033359/https://www.indiatimes.com/trending/after-rainbow-coloured-notes-you-ll-soon-see-a-new-12-edged-rs-20-coin-363299.html 13 April 2019 livehttps://www.indiatoday.in/business/story/government-of-india-release-rs-20-coins-1472304-2019-03-07 Rs 20 coins soon to enter Indian economy for the first time Press Trust of India March 7, 2019 India Today 27 May 2019 https://web.archive.org/web/20190413033356/https://www.indiatoday.in/business/story/government-of-india-release-rs-20-coins-1472304-2019-03-07 13 April 2019 live विवरण भारतीय 20 रुपये का सिक्का देखने पर पुराने भारतीय 2 रुपये के फलक वाले सिक्के के समान ही लगता है। इस नये ₹20 के सिक्के में 12 फलक हैं। ₹10 रुपये के सिक्के की तरह ही ₹20 रुपये का सिक्का भी बहुधात्वीय है, जिसके निर्माण के लिए सिक्के के अन्दर और बाहर दोनों रिंगों में कई प्रकार के धातुओं का प्रयोग किया गया है। इस सिक्के के बाहरी रिंग को 65% ताम्र, 20% निकल और 15% जस्ता के मिश्रण से निर्मित किया गया है जबकि अंदरूनी रिंग को 75% ताम्र, 20% जस्ता और 5% निकल के मिश्रण से तैयार किया गया है। इस सिक्के का कुल वजन लगभग 8.54 ग्राम है जबकि गोलाई 27 मिलीमीटर है। इस सिक्के के रूप और बनावट को अहमदाबाद के नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ डिज़ाइन के छात्रों के मदद से पूरा किया गया है। भारत सरकार द्वारा ₹20 के सिक्के के लिए मात्र एक ही बनावट को तय किया गया है, जिससे दृष्टिहीन लोगों को ₹20 रुपये के सिक्कों को पहचानने में सुविधा होगी।https://www.thebetterindia.com/174522/india-new-rs-20-coin-rs-5-rs-20-design-facts/ In a First, Govt Issues Rs 20 Coin: New Design for Re 1, Rs 2, Rs 5, Rs 10 Coins! 9 March 2019अब आपके हाथ में होंगे 20 के सिक्के, जानें इसकी खासियत https://www.prabhatkhabar.com/amp/story/business/now-you-will-have-20-coins-in-your-hand-know-its-speciality-indian-currueny-20-rupees-new-coin Prabhat Khabar 28 जून 2023 hi 21 अप्रैल 2020 अग्र भाग भारतीय २० रुपये के सिक्के के अग्र भाग में एक अशोक स्तम्भ बना हुआ है, जिसके नीचे देवनागरी लिपि में "सत्यमेव जयते" अंकित है, इसके बाईं ओर देवनागरी में "भारत" शब्द और दाहिनी ओर रोमन लिपि में "INDIA(इण्डिया)" शब्द अंकित है।बाजार में आएगा 20 रूपये का सिक्का:जानें सभी फीचर्स https://www.jagranjosh.com/general-knowledge/new-20-rupee-coin-in-indian-market-in-hindi-1587477283-2#ip=1 Jagranjosh.com 28 जून 2023 21 अप्रैल 2020 28 जून 2023 https://web.archive.org/web/20230628204553/https://www.jagranjosh.com/general-knowledge/amp/new-20-rupee-coin-in-indian-market-in-hindi-1587477283-2#ip=1 dead पश्च भाग सिक्के के पश्च भाग में भारतीय अंकों के अन्तरराष्ट्रीय स्वरूप में "20" अंकित है और इसके ठीक ऊपर रुपये का प्रतीक अंकित है। भारत के कृषि पहलू को दर्शाने के लिए सिक्के की बाईं परिधि पर गेंहू की बाली की एक रचना बनाई गई है। ऊपर दाईं ओर देवनागरी लिपि में "बीस रुपये" और नीचे दाईं ओर रोमन लिपि में "ट्वेंटी रुपीज़" लिखा है। सिक्के के बाईं परिधि के केंद्र पर अंतरराष्ट्रीय अंकों में ढलाई का वर्ष दर्शाया गया है। इन्हें भी देखें भारतीय १० रुपये का सिक्का सन्दर्भ श्रेणी:रुपया श्रेणी:भारत के सिक्के