411 REFERENCE · Wikipedia
कोरिया के तीन साम्राज्य
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|right|alt=गोगुरियो, बैक्जे और सिल्ला|कोरिया के तीन साम्राज्यों का मानचित्र
कोरियाई इतिहास के प्राचीन काल में कोरिया के तीन साम्राज्यों या सम्हान (गोगुरियो, बैक्जे और सिल्ला) के बीच कोरियाई प्रायद्वीप पर आधिपत्य के लिए प्रतिस्पर्धा होती थी।
तीन साम्राज्यों की अवधि (कोरियाई: 삼국시대; लिप्यंतरण: समगुक्सिदे) के दौरान, कई राज्यों और प्रांतों को समेकित किया गया। सन् 494 में बुएयो को और सन् 562 में गाया को शामिल कर लेने के बाद कोरियाई प्रायद्वीप पर केवल तीन ही राज्य बचे थे: गोगुरियो, बैक्जे और सिला।
इन्हीं तीन राज्यों से मिलकर आज का कोरिया बनता तथा गोगुरियो, बैक्जे और सिला लोग कोरियाई लोग बन गए। बेंजामिन 2015 The Cambridge World History [द कैम्ब्रिज वर्ल्ड हिस्ट्री]: खंड 4 (पृष्ठ 427, पृष्ठ 430)
स्थापना
thumb|right|7वीं शताब्दी के तांग राजवंश की पेंटिंग, जिसमें कोरिया के तीन साम्राज्यों: बैक्जे, गोगुरियो और सिला के दूतों को दिखाया गया है।
तीन साम्राज्यों की स्थापना विमन जोसोन वंश के पतन के बाद हुई और धीरे-धीरे कई अन्य छोटे राज्यों और संघों पर विजय प्राप्त की व उन्हें अपने में समाहित कर लिया। गोजोसन के पतन के बाद, हान राजवंश ने उत्तर-पश्चिमी कोरियाई प्रायद्वीप में चार कमान स्थापित कीं।Constructing "Korean" Origins: A Critical Review of Archaeology, Historiography, and Racial Myth in Korean State Formation Theories Hyung Il Pai https://books.google.com/books?id=QxztLeLoVkQC&pg=PA129 Harvard University Asia Center 127–129 2000 9780674002449
साम्राज्य
गोजोसन के पतन के बाद, गोगुरियो का उदय यालू (अमरोक) नदी के उत्तरी और दक्षिणी तट पर हुआ। चीनी अभिलेखों में गोगुरियो का पहला उल्लेख 75 ईसा पूर्व में चीनी हान राजवंश द्वारा स्थापित एक कमांडरी के संदर्भ में मिलता है, हालांकि इससे भी पहले "गुरी" 구리 नहीं का उल्लेख उसी राज्य का हो सकता है।
बैक्जे की स्थापना महान संघ के सदस्य के रूप में की गई थी। गोगुरियो के संस्थापक के दो बेटों के बारे में दर्ज है कि वे उत्तराधिकार संघर्ष से भागकर वर्तमान सियोल क्षेत्र के आसपास बैक्जे की स्थापना की थी।
Pratt Chairman Department of East Asian Studies Keith Pratt Keith Rutt Richard Korea: A Historical and Cultural Dictionary Routledge 9781136793936 135 https://books.google.com/books?id=r15cAgAAQBAJ&q=%22prince+of+Koguryo%22 22 July 2016 en 2013-12-16
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
कोरिया के तीन साम्राज्य (अंग्रेज़ी में)
श्रेणी:भूतपूर्व राजशाहियाँ