Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

रुदौली गाँव, बछवारा (बेगूसराय)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

गाँव रुदौली बिहार बेगूसराय हिन्दी, मैथिली, उर्दु, अंग्रेज़ी BR begusarai.bih.nic.in http://begusarai.bih.nic.in 851111 25.15 85.45 right yes yes रुदौली बछवारा, बेगूसराय, बिहार स्थित एक गाँव है। रूदौली, बिहार राज्य के बेगुसराय जिला के बछवारा प्रखंड का एक आदर्श गाँव है । यहाँ कि सबसे प्रसिद्ध यहाँ कि माँ काली का मंदिर है जो प्राचीन काल से है । गाँव के लोगों के अनुसार इस मन्दिर की बहुत मान्यता है । प्रत्येक वर्ष चैत्र मास में इस मंदिर में मेला लगता है जोकि तीन-चार दिवस तक चलता है । यह गाँव सबसे शांतिपूर्ण गाँव है । अगर शिक्षा की बात करें तो इस गाँव ने बड़े-बड़े अधिकारी दिए एवम् कई अभिनेता भी दिए है जो फ़िल्मी जगत में छोटे एवं बड़े परदों पर अपने अभिनय के ज़रिए कई बुलंदियाँ हासिल की है। अगर बात यहाँ पहुँचने की करे तो , यहाँ का नज़दीकी रेल्वे स्टेशन बछवारा जंक्शन है ,जोकी लगभग 7 किमी की दूरी पर है। भूगोल रुदौली बलान(नून) नदी की गोद में बसा सुरम्य गाँव है। नदी का प्रवाह पश्चिम-पूर्व एवं उत्तर-दक्षिण है। यह प्रवाह अंग्रेजी अक्षर एल के दर्पण प्रतिबिम्ब के समरूप दिखता है। यहां की मिट्टी मुख्यतः जलोढ़ है। गाँव का उपरी हिस्से में रबी तथा खरीफ दोनों, जबकि तराई (आम भाषा में तरी) एवं चौर वाले भाग में सिर्फ रबी फसल की बोआई होती है। यहां मुख्यतः गेहूं, मक्का, धान, सरसों, आलू इत्यादि की खेती की जाती है। जनसांख्यिकी यातायात रुदौली पहुँचने के लिए नजदीकी रेलवे स्टेशन बछवारा जं. है जो लगभग सात किमी की दूरी पर है। सड़क मार्ग से गाँव का जुड़ाव निम्नलिखित है 1.बेगूसराय~तेघड़ा~कादिराबाद~रूदौली 2.दलसिंहसराय~समसा~रूदौली 3.रोसड़ा~खोदावंदपुर~रामपुर~हरिचक~कादिराबाद~ रूदौली 4.बछवारा~रूदौली 5.बरौनी~तेघड़ा~बनवारीपुर~रूदौली आदर्श स्थल रुदौली गाँव हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक है। आदर्श स्थल: 1.काली माता मंदिर जहाँ चैत्र मास में माँ दुर्गा की दस दिनों तक आराधना की जाती है। 2.गुरुधाम तथा 3.दो मज़ार जहाँ प्रतिवर्ष उर्स का आयोजन होता है। शिक्षा यहाँ एक प्राथमिक विद्यालय है जिसे अब बिहार सरकार के द्वारा उतक्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में उन्नयन किया गया है। अब इसमें कक्षा एक से दसवीं तक की पढ़ाई होती है। उच्च शिक्षा के लिए छात्रों को शहरों का रुख़ करना पड़ता है। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ श्रेणी:बेगूसराय जिला के गाँव श्रेणी:भारत के गाँव आधार