411 REFERENCE · Wikipedia
मुक्त अधिगम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मुक्त अधिगम (ओपेन लर्निंग) शिक्षा सम्बन्धी एक नवाचारी आन्दोलन एवं शिक्षा-सुधार है जो औपचारिक शिक्षा प्रणाली के अन्दर अधिगम (सीखने) के अवसरों में वृद्धि करता है या सीखने के अवसरों को औपचारिक शिक्षा पद्धति की सीमाओं के परे ले जाता है। यह आन्दोलन १९७० के दशक में सामने आया और आज शिक्षा व्यवस्था में इसने महत्वपूर्ण जगह बना ली है।
मुक्त अधिगम में आने वाली प्रमुख चीजें ये हैं-
कक्षा में शिक्षण
अन्तःक्रियात्मक (इंटरैक्टिव) अधिगम
कार्य से सम्बन्धित शिक्षा एवं प्रशिक्षण
मुक्त शैक्षिक संसाधनों का विकास एवं उपयोग
अधिगम का लचीलापन-
शिक्षा संस्थान में प्रवेश एवं छोड़ने में लचीलापन
अध्ययन के स्थान, समय, गति में लचीलापन
अध्ययन की विधि में लचीलापन
पाठ्यक्रम के चयन एवं मिश्रण में लचीलापन
मूल्यांकन एवं पाठ्यक्रम समाप्ति का लचीलापन
जितना कम प्रतिबन्ध होते हैं, शिक्षा उतनी ही अधिक मुक्त कही जायेगी। मुक्त अधिगम का उद्देश्य सामाजिक और शैक्षिक असमताओं को मिटाना है तथा ऐसे अवसर प्रदान करना है जो पारम्परिक महाविद्यालयों/विश्वविद्यालयों द्वारा नहीं प्रदान किये जाते।
इन्हें भी देखें
मुक्त शिक्षा
दूरस्थ शिक्षा
मुक्त विश्वविद्यालय
मुक्त शिक्षा विद्यालय (दिल्ली विश्वविद्यालय)
मुक्त स्रोत
मुक्तस्रोत सॉफ्टवेयर
मुक्त आँकड़े (ओपेन डेटा)
श्रेणी:शिक्षा