Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कस्मे वादे

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कस्मे वादे कस्मे वादे.jpg कस्मे वादे का पोस्टर रमेश बहल रमेश बहल आर॰ डी॰ बर्मन मिर्ज़ा बंधु अमिताभ बच्चन, राखी, रणधीर कपूर, नीतू सिंह, अमज़द ख़ान 21 अप्रैल, 1978 भारत हिन्दी कस्मे वादे 1978 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसका निर्देशन और निर्माण रमेश बहल ने किया। फिल्म में अमिताभ बच्चन, राखी, रणधीर कपूर, नीतू सिंह और अमज़द ख़ान हैं।Amitabh Bachchan celebrates 38 years of Kasme Vaade https://www.hindustantimes.com/bollywood/amitabh-bachchan-celebrates-38-years-of-kasme-vaade/story-w81sPCj7ii1zyVY4SusivL.html 2 अप्रैल 2019 हिन्दुस्तान टाइम्स 20 अप्रैल 2016 en https://web.archive.org/web/20190402130101/https://www.hindustantimes.com/bollywood/amitabh-bachchan-celebrates-38-years-of-kasme-vaade/story-w81sPCj7ii1zyVY4SusivL.html 2 अप्रैल 2019 live रणधीर कपूर ने इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का फिल्मफेयर नामांकन अर्जित किया, जो इस फिल्म के लिये एकमात्र नामांकन रहा। संगीत आर॰ डी॰ बर्मन का है और बोल गुलशन बावरा के हैं। संक्षेप सुमन (राखी) और अमित (अमिताभ बच्चन) एक-दूसरे से प्यार करते हैं और जल्द ही शादी करने की योजना बनाये हुए हैं। अमित अपने छोटे भाई, राजू (रणधीर कपूर) के साथ रहता है, और राजू पहले से ही सुमन को "भाभी" कहता है। अमित कॉलेज में शिक्षक है, लेकिन राजू बेरोजगार है और अमित और सुमन की लाड़-प्यार से थोड़ा बिगड़ गया है। राजू बुरी संगत में पड़ जाता है, और परिणामस्वरूप मुसीबत में पड़ जाता है। जब अमित राजू की मदद करने आता है, तो उसे मार दिया जाता है। सुमन अपने को विधवा होना मान लेती है और दोबारा शादी नहीं करने की योजना बनाती है। फिर एक दिन अमित की शक्ल-सूरत जैसा एक व्यक्ति दिखता है, जिसका नाम शंकर है। वह सुमन और राजू के जीवन में प्रवेश करता है। अपराधबोध से ग्रस्त, राजू सोचता है कि उसने अपने भाई को वापस पा लिया है। वह शंकर को काम पर रखने का प्रबंध करता है। वह यह नहीं जानता कि शंकर अपराधी है और पुलिस से भागने के मार्ग की तलाश कर रहा है। राजू के समर्थन और शंकर और सुमन के बीच बढ़ते आकर्षण के कारण शंकर बुरे काम छोड़ देता है। फिर भी, शंकर इतनी आसानी से अपने अतीत से बच नहीं सकता। हीरे की तस्करी में शंकर से मजबूरन मदद कराने के लिये सुमन का अपहरण कर लिया जाता है। राजू की मदद से घायल शंकर, सुमन की रक्षा करता है। राजू की मंगेतर के रूप में नीतू सिंह की भी छोटी भूमिका थी। अमज़द ख़ान मुख्य खलनायक थे जबकि अमित के हत्यारे की भूमिका विजयेन्द्र घटगे ने निभाई थी। मुख्य कलाकार राखी गुलज़ार — सुमती अमिताभ बच्चन — अमित एवं सुमित रणधीर कपूर — राजेश नीतू सिंह — नीता विजयेन्द्र घटगे — कुंदन घनशाम दास भगवान — गायक संगीत गीत गायक गुलशन बावरा आर॰ डी॰ बर्मन कस्मे वादे निभायेंगे हम किशोर कुमार, लता मंगेशकर 4:45 I गुमसुम क्यों है सनम आशा भोंसले 4:30 प्यार के रंग से आनंद कुमार, आशा भोंसले 8:10 आती रहेंगी बहारें किशोर कुमार, अमित कुमार, आशा भोंसले 5:15 I कल क्या होगा किसको पता आर॰ डी॰ बर्मन 5:07 मिले जो कड़ी कड़ी किशोर कुमार, आशा भोंसले, मोहम्मद रफ़ी 5:44 आती रहेंगी बहारें अमित कुमार 2:50 II कस्मे वादे निभायेंगे हम किशोर कुमार, लता मंगेशकर 2:04 II नामांकन और पुरस्कार प्राप्तकर्ता और नामांकित व्यक्तिपुरस्कार वितरण समारोहश्रेणीपरिणाम रणधीर कपूर फिल्मफेयर पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 0077792 कस्मे वादे वादे, कस्मे श्रेणी:आर॰ डी॰ बर्मन द्वारा संगीतबद्ध फिल्में