411 REFERENCE · Wikipedia
अनामिका (1973 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अनामिका अनामिका.jpg अनामिका का पोस्टर ताहिर हुसैन रघुनाथ झलानी मुनीर खाँ राहुल देव बर्मनमजरूह सुलतानपुरी (गीत) मदन जोशी (संवाद) सुरेंद्र प्रकाश संजीव कुमारजया भादुड़ी शशि भूषण 1973 भारत हिन्दी
अनामिका 1973 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसका निर्देशन रघुनाथ झलानी ने किया और मुख्य भूमिकाओं में संजीव कुमार और जया भादुड़ी हैं। यह फिल्म संगीतकार राहुल देव बर्मन और गीतकार मजरुह सुल्तानपुरी के यादगार गीतों के साथ, जैसे किशोर कुमार द्वारा गाया गया "मेरी भीगी भीगी सी", आशा भोंसले द्वारा गाया गया "आज की रात" और लता मंगेशकर द्वारा गाया गया "बाहों में चले आओ" सफल रही।
संक्षेप
देवेंद्र दत्त (संजीव कुमार) नामक लेखक अपने चाचा (ए के हंगल) के साथ रहता है। एक रात जब वह अपने चाचा व सचिव हनुमान सिंह (असरानी) के साथ घर आते चलती कार से एक औरत (जया भादुरी) को गिरते देख उसे अपने घर लाता है। अगली सुबह वह अपने को देवेंद्र पत्नी कहती है। चाचा उसे अनामिका नाम दिए उसके ठीक होने तक घर में रखने की देवेंद्र को सलाह देते हैं। कुछ ही दिनों में देवेंद्र अनामिका से प्रेम करने लगता है। जब वह उसकी पहचान जानने की कोशिश करता है तो उसके कई रूप दिखते हैं, जैसे अर्चना नामक एक विवाहिता, कंचन नामक वेश्या इत्यादि| जैसे अचानक आई थी वैसे ही एक दिन अचानक वह घरसे निकल जाती है। कुछ दिन बाद एक पार्टी में उसकी अनामिका से मुलाक़ात होती है और वह देवेन्द्र को पहचानने से नकारती है। जैसे वह उसकी पहचान जानने का प्रयत्न करता है वैसे उसका रहस्य उलझता जाता है। आगे की कहानी में दिखाया गया है कैसे देवेन्द्र अनामिका का वास्तविकता पहचान पाता है।
मुख्य कलाकार
संजीव कुमार - देवेंद्र दत्त
जया भादुरी - अनामिका/कंचन/अर्चना
इफ़्तेख़ार - डॉक्टर इरशाद हुसैन
असरानी - हनुमान सिंह
ए के हंगल - शिव प्रसाद
मीना टी - बिजली (नौकरानी)
बेबी पिंकी - डोली
शिवराज - नरेश का पिता
हेलन - रुबाई (कैबरे नर्तकी)
युनुस परवेज़ - राम लखन
राजा दुग्गल - फोटो दूकान मालिक
अचला सचदेव - अर्चना की माँ
नरेन्द्र नाथ - गंगाप्रसाद मल्होत्रा
रमेश बेहल - नरेश
दल
निर्देशक - रघुनाथ झालानी
कथा - सुरेंद्र प्रकाश
पटकथा - शशि भूषण
संवाद - मदन जोशी
निर्माता - ताहिर हुसैन
सम्पादक - बाबू लावंडे, गुरुदत्त शिरली
छायांकन - मुनीर खान
कला निर्देशक - शांति दास
निर्माण प्रबंधक - एं सी दलाल, राजू घंदियर
सहायक निर्देशक - रमेश आहूजा (प्रमुख), रंगनाथ जाधव, मोहम्मद मारूफ
सहायक सम्पादक - दिलीप दत्त
सहायक कला निर्देशक - मधुकर एस शिंदे, दिलीप सिंह
वस्त्र एवं भूषा - भानु अथैया, मोहम्मद हुसैन, सुधा पारेख, शालिनी शाह, गोपाल (सहायक)
नृत्य निर्देशक - सुरेश भट्ट
संगीतकार - राहुल देव बर्मन
गीतकार - मजरूह सुलतानपुरी
पार्श्वगायक - आशा भोसले, किशोर कुमार, लता मंगेशकर
संगीत
गीत "मेरी भीगी भीगी सी" बिनाका गीत माला 1973 वार्षिक सूची की 4थी पायदान पर रही।
गीत "बाहों में चले आओ" बिनाका गीत माला 1973 वार्षिक सूची की 36वी पायदान पर रही। http://en.wikipedia.org/wiki/Binaca_Geetmala_annual_list_1973 [[बिनाका गीत माला]] की 1973 वार्षिक सूची 25 जून 2011 https://web.archive.org/web/20110701085105/http://en.wikipedia.org/wiki/Binaca_Geetmala_annual_list_1973 1 जुलाई 2011 live
गाने गायक मजरुह सुल्तानपुरी राहुल देव बर्मन आज की रात आशा भोंसले 6:03 जाऊँ तो कहाँ आशा भोंसले 3:32 बाँहों में चले आओ लता मंगेशकर 4:01 मेरी भीगी भीगी सी पलकों किशोर कुमार 4:05 लोगों! न मारो इसे आशा भोसले 4:33
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0069711 अनामिका
श्रेणी:1973 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:आर॰ डी॰ बर्मन द्वारा संगीतबद्ध फिल्में