411 REFERENCE · Wikipedia
फणी गोपाल सेन गुप्त
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
फणी गोपाल सेन गुप्त (जन्म 2 फरवरी, 1905 -- 18 अगस्त, 1991) एक भारतीय राजनेता थे। वे भारत के बिहार राज्य के पूर्णिया (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) से पहली लोकसभा के सदस्य रहे। पूर्णिया से ही वे दूसरी, तीसरी और चौथी लोकसभा के लिए भी चुने गए थे। http://164.100.47.194/loksabha/writereaddata/biodata_1_12/995.htm Lok Sabha Members Bioprofile- 19 December 2017 http://164.100.47.194/Loksabha/Members/statedetailar.aspx?state_name=Bihar&lsno=4 Fourth Lok Sabha State wise Details Bihar 19 December 2017
उनका जन्म पूर्णिया में हुआ था। उनके पिता का नाम ललित मोहन सेन था। उनकी शिक्षा पूर्णिया सिटी एमई स्कूल, पूर्णिया जिला स्कूल, टीएनजे कॉलेज, भागलपुर और बी, एन कॉलेज, पटना में हुई। वे सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता थे। कांग्रेस आंदोलनों में भाग लेने के लिए कई बार जेल गए।
वे पूर्णिया जिले के राधी कायस्थ महासभा के सचिव भी थे। http://loksabhaph.nic.in/writereaddata/biodata_1_12/995.htm Members Bioprofile
सन्दर्भ
श्रेणी:बिहार के राजनीतिज्ञ
श्रेणी:चौथी लोक सभा के सदस्य
श्रेणी:तृतीय लोकसभा का सदस्य
श्रेणी:द्वितीय लोक सभा के सदस्य
श्रेणी:प्रथम लोक सभा सदस्य
श्रेणी:निधन वर्ष अनुपलब्ध
श्रेणी:1905 में जन्मे लोग
श्रेणी:1991 में निधन