Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

फ़ूझोउ

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

फ़ूझोउ (福州, Fuzhou) जनवादी गणराज्य चीन के दक्षिण-पूर्वी फ़ूज्यान प्रांत की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह चीन की प्रशासन प्रणाली के अनुसार एक उपप्रांतीय शहर (प्रीफ़ेक्चर, दिजी) का दर्जा रखता है। फ़ूझोउ मीन दोंग भाषा क्षेत्र का सांस्कृतिक केंद्र माना जाता है।An ethnohistorical dictionary of China https://web.archive.org/web/20140707072734/http://books.google.com/books?id=IOM8qF34s4YC 7 जुलाई 2014 , James Stuart Olson, Greenwood Publishing Group, 1998, ISBN 978-0-313-28853-1 सन् २०१० की जनगणना में इसकी आबादी ७१,१५,३७० अनुमानित की गई थी जिनमें से ४४,०८,०७६ शहरी इलाक़े में और बाक़ी इर्द-गिर्द के देहाती क्षेत्रों में बस रहे थे। मौसम औपचारिक रूप से फ़ूझोउ को आर्द्र अर्ध-कटिबन्धीय जलवायु क्षेत्र माना जाता है। गर्मियाँ लम्बी, बहुत गर्म और नम होती हैं। जुलाई का औसत तापमान २८.९ °सेंटीग्रेड है लेकिन ४१°सेंटीग्रेड तक जा सकता है। जनवरी में औसत तापमान १०.९ °सेंटीग्रेड होता है लेकिन −१.७ °सेंटीग्रेड तक गिर सकता है। यहाँ अधिकतर बारिश मई के महीने में होने वाले पूर्वी एशियाई मोनसून में होती है। इन्हें भी देखें मीन दोंग फ़ूज्यान सन्दर्भ 2 श्रेणी:चीन के शहर श्रेणी:चीनी जनवादी गणराज्य के नगर श्रेणी:फ़ूज्यान