411 REFERENCE · Wikipedia
जोश (2000 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जोश सन् 2000 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह मंसूर ख़ान द्वारा निर्देशित और लिखित रूमानी एक्शन फिल्म है। इसमें शाहरुख़ ख़ान, ऐश्वर्या राय, चन्द्रचूढ़ सिंह और शरद कपूर हैं।
इसको 9 जून 2000 को जारी किया गया था और यह टिकट खिड़की पे सफल रही थी। 46वें फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारों में, जोश को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक सहित 5 नामांकन मिले थे।
== संक्षेप ==
गोवा के वास्को शहर में दो प्रतिद्वंद्वी गुंडों के समूह मौजूद हैं। एक हैं बिच्छू, जो स्थानीय निवासी हैं और दूसरे का नाम ईगल्स है। वह लोग अप्रवासी हैं। बिच्छू का नेता प्रकाश शर्मा (शरद कपूर) है। जबकि ईगल्स का नेतृत्व मैक्स (शाहरुख़ ख़ान) करता है। मैक्स अपनी शिक्षित और जुड़वां बहन शर्ली (ऐश्वर्या राय) के साथ रहता है। वह दोनों अनाथ हैं जो ईगल्स के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर एक उपद्रवी मोटरसाइकिल समूह से जुड़े हैं। ये दोनों गिरोह एक दूसरे के कट्टर दुश्मन हैं और झगड़ों से बचने के लिए उन्होंने शहर की सीमा तय कर रखी है। उन्हें आम तौर पर फादर जैकब या शहर के पुलिस इंस्पेक्टर (शरत सक्सेना) द्वारा लड़ाई से रोका जाता है।
प्रकाश का भाई राहुल (चन्द्रचूढ़ सिंह) मुंबई में काम करने वाला एक सुशिक्षित बावर्ची है। वह दो साल बाद वास्को घूमने आता है। ईगल गैंग के इलाके में होते हुए वह शर्ली को देखता है और अंततः उसके प्रति गहरा आकर्षण विकसित कर लेता है। वह अब वास्को में बसने और पेस्ट्री की दुकान खोलने का फैसला करता है। इस बीच, वह अनजाने में ईगल-बिच्छू प्रतिद्वंद्विता का हिस्सा बन जाता है और शर्ली के करीब आ जाता है। हालाँकि, मैक्स और ईगल्स, राहुल के यहाँ बस जाने को मंजूरी नहीं देते हैं और उसकी दुकान को नष्ट कर देते हैं।
== मुख्य कलाकार ==
शाहरुख़ ख़ान — मैक्स
ऐश्वर्या राय — शर्ली
चन्द्रचूढ़ सिंह — राहुल
शरद कपूर — प्रकाश
प्रिया गिल — रोज़न
शरत सक्सेना — पुलिस इंस्पेक्टर
विवेक बासवानी — सावियो
अंजान श्रीवास्तव — मैस्करेनस
सुहास जोशी — राहुल की माता
नादिरा — श्रीमती लोइसे
श्रद्धा निगम — प्रकाश की प्रेमिका
सुशांत सिंह — गोटिया
== संगीत ==
इस फिल्म का संगीत अनु मलिक द्वारा रचित किया गया है। गीत समीर और नितिन रायकवार द्वारा लिखे गए हैं। एल्बम हिट थी और गीत "अपुन बोला", "हाय मेरा दिल" और "हम तो दिल से हारे" लोकप्रिय थे।
सभी अनु मलिक द्वारा संगीतबद्ध।
== नामांकन और पुरस्कार ==
== सन्दर्भ ==
== बाहरी कड़ियाँ ==
जोश इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर