411 REFERENCE · Wikipedia
याना
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भाषा सुधार जुलाई 2023याना कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन और प्रकृति प्रेमियों के लिए एक शानदार पर्यटन स्थल है। यह जगह अपनी विशालकाय काली चट्टानों (Limestone Rock Formations), गुफाओं और हरियाली के लिए मशहूर है। याना दक्षिण भारत का सबसे साफ़ गाँव Yana Rock no border.jpg याना की चट्टानें याना की चट्टानें India Karnataka#India right कर्नाटक, भारत के मानचित्र में स्थान 14.5897 N 74.56625 E inline,title देश India राज्य कर्नाटक जिला उत्तर कन्नड़ क्षेत्र मलेनाडु Metric 357 auto भाषाएँ अधिकारिक कन्नड़ IST +5:30 पिन कोड 581362 http://uttarakannada.nic.in/SirsiTourism.html
याना कटगल रेंज के जंगल में स्थित एक पर्यटन स्थल है, जो भारत के कर्नाटक राज्य के उत्तर कन्नड़ जिले के मालेनाडु क्षेत्र का एक हिस्सा है। याना दुनिया में सबसे ज्यादा नमी वाले गाँवों में से एक है। यह कर्नाटक का सबसे स्वच्छ गाँव और भारत का दूसरा सबसे स्वच्छ गाँव है।Kamat's Potpourri: Rocks and Caves of Yana www.kamat.com https://www.kamat.com/kalranga/kar/yana.htm 22 जून 2023Rongmei Precious RongmeiPrecious Offbeat Karnataka: Exploring Yana village and its rocky attractions https://timesofindia.indiatimes.com/travel/destinations/offbeat-karnataka-exploring-yana-village-and-its-rocky-attractions/articleshow/92509505.cms The Times of India
याना भैरवेश्वर शिखर और मोहिनी शिखर के रूप में जाने जाने वाले दो विशाल चट्टानों के लिए प्रसिद्ध है। विशाल चट्टानें ठोस काले, कार्स्ट चूना पत्थर से बनी हैं। भैरवेश्वर शिखर की ऊंचाई 120 m ft है, जबकि मोहिनी शिखर, जो छोटा है, उसकी ऊंचाई 90 m ft है।
धार्मिक स्थल
भैरवेश्वर शिखर के नीचे गुफा में मंदिर के कारण याना को एक तीर्थस्थल केंद्र के रूप में भी जाना जाता है, जहां एक स्वयंभू ("स्वयं प्रकट", या "जो अपने स्वयं के द्वारा बनाया गया है") लिंग की उपस्तिथि है। लिंग के ऊपर छत से पानी टपकता है, जिससे जगह की पवित्रता और बढ़ जाती है। The allure of Yana https://www.deccanherald.com/sunday-herald/allure-yana-691522.html 22 जून 2023 Deccan Herald 8 सितम्बर 2018 en
शिवरात्रि के दौरान यहां अन्य उत्सवों के साथ-साथ रथ यात्रा का भी आयोजन किया जाता है। यह स्थान और इसके आस-पास की पहाड़ियाँ अपने सदाबहार प्राकृतिक जंगलों के लिए भी जानी जाती हैं। With rock formations and caves, Karnataka’s Yana is a must-visit for nature lovers https://www.thenewsminute.com/article/rock-formations-and-caves-karnataka-s-yana-must-visit-nature-lovers-157747 22 जून 2023 The News Minute 18 नवम्बर 2021 enभारत के ऐसे 6 प्राकृतिक अजूबे, जिनकी बेमिसाल रहस्यभरी खूबसूरती को देखकर उड़ जाएंगे होश https://navbharattimes.indiatimes.com/travel/adventure-trip/natural-wonders-of-india-in-hindi/articleshow/86808257.cms?story=6 Navbharat Times hi याना की गुफाओ के पास विभूति जलप्रपात भी स्थित है।In the cradle of nature in Uttara Kannada https://www.deccanherald.com/exclusives/cradle-nature-uttara-kannada.html 23 जून 2023 Deccan Herald 29 सितम्बर 2018 enಈ ಮಳೆಗಾಲದಲ್ಲಿ ಶಿರಸಿಗೆ ಬನ್ನಿ, ದೈವಿಕ ನಿಸರ್ಗ ಸೌಂದರ್ಯವನ್ನು ಆನಂದಿಸಿ https://www.kannadaprabha.com/travel-automobile/2018/jun/19/travel-to-sirsi-in-uttara-kannada-district-and-get-blessed-with-divine-bounty-317392.html 23 जून 2023 Kannadaprabha kn
पौराणिक मान्यता
याना की चट्टानों के नाम हिंदू पौराणिक कथाओं के एक दिलचस्प खंड से जुड़े हुए हैं। भस्मासुर नाम का एक राक्षस एक अनोखा उपहार पाने में कामयाब हो जाता है कि वह जिस भी चीज पर अपनी हथेली रखेगा वह भस्म हो जाएगी। इस अद्वितीय कौशल के साथ भस्मासुर विनाश करता है और अपना कौशल भगवान शिव पर ही आज़माने का प्रयास करता है जिससे उसे यह उपहार प्राप्त हुआ था।
इस विषय पर भगवान शिव भगवान विष्णु से मदद मांगते हैं, जो मोहिनी नामक एक सुंदर महिला का रूप लेते हैं और भस्मासुर के सामने प्रकट होते हैं। मोहिनी की सुन्दरता पर मोहित होकर उसपर जीत हासिल करने की कोशिश में, भस्मासुर ने उसके साथ नृत्य करने और उसके जैसे ही कदम उठाने की चुनौती स्वीकार कर ली। जैसे-जैसे नृत्य आगे बढ़ता है, मोहिनी अपना हाथ अपने सिर पर रख लेती है। भस्मासुर भी वही कार्य करता है और भस्म हो जाता है।Yana Yana Caves Karnataka Yana Rocks https://karnatakatourism.org/tour-item/yana/ Karnataka Tourism 24 जून 2023
त्योहार
महाशिवरात्रि के दौरान, यहां 10 दिनों तक वार्षिक उत्सव आयोजित किया जाता है। इस स्थान (जिसे 'भैरव क्षेत्र' कहा जाता है) की तीर्थयात्रा पर भक्त अपने स्नान करने के बाद, गुफा के झरने से पवित्र जल लेकर नजदीकी शहर गोकर्ण में ले जाते है, तथा महाबलेश्वर का महा मस्तक अभिषेक (पूजा किए जाने वाले देवता की मूर्ति पर जल चढ़ाना) करते है ।
पाठ=Photograph of Vibuthi Water Falls.|अंगूठाकार| याना के पास विबुथी जलप्रपात
सन्दर्भ
श्रेणी:कार्स्ट
श्रेणी:उत्तर कन्नड़ ज़िले के भूगोल
श्रेणी:कर्नाटक में हिल स्टेशन
श्रेणी:उत्तर कन्नड़ ज़िले में पर्यटन आकर्षण
श्रेणी:कर्नाटक की स्थलाकृतियाँ
श्रेणी:उत्तर कन्नड़ ज़िले के गाँव
श्रेणी:विकिडेटा पर उपलब्ध निर्देशांक