Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

विजय सिंह (गॉल्फ़ खिलाड़ी)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

Vijay Singh विजय सिंहCFhif Vijay Singh Vijay Singh.jpg २००७ में सिंह विजय सिंह द बिग फ़िजीअन 1963 2 22 y लौतोक़ा, विति लेवु, ब्रिटिश फ़िजी (वर्तमान फ़िजी) 6 ft 2 in 208 lb kg st on फ़िजी पोन्टे वेद्रा बीच, फ़्लोरिडा, संयुक्त राज्य Ardena Seth 1985 १ १९८२ पी॰जी॰ए॰ टूरपी॰जी॰ए॰ टूर चैम्पियन्सयूरोपीय वरिष्ठ टूर यूरोपीय टूरएशियाई टूर ६६ ३४ १३ ५ २ ५ १४ ३ विजेता: २००० T3: १९९९ T2: २००३ विजेता: १९९८, २००४ vijay-singh २००५/२००६ पी॰जी॰ए॰ टूर रूकी ऑफ़ द ईयर १९९३ पी॰जी॰ए॰ टूर मनी‑लिस्ट विजेता २००३, २००४, २००८ पी॰जी॰ए॰ टूर प्लेयर ऑफ़ द ईयर २००४ पी॰जी॰ए॰ प्लेयर ऑफ़ द ईयर २००४ बायरन नेल्सन पुरस्कार २००४ वार्डन ट्रॉफ़ी २००४ यूरोपीय टूर गॉल्फ़र ऑफ़ द ईयर २००४ पी॰जी॰ए॰ टूर फ़ेडएक्स कप विजेता २००८ yes Vijay_Singh_signature.jpg विजय सिंह (फ़िजी हिन्दी: hif विजय सिंह, Vijay Singh; जन्म २२ फ़रवरी १९६३) फ़िजी के एक प्रतिष्ठित पेशेवर गॉल्फ़ खिलाड़ी हैं। वर्ष १९८२ में सिंह ने पेशेवर गॉल्फ़ में प्रवेश किया और एशिया गॉल्फ़ परिपथ में खेलना आरम्भ किया। किन्तु उनके प्रारम्भिक कैरियर में विवाद भी जुड़े रहे, क्योंकि उन पर अनेक नियम उल्लंघनों के आरोप लगे और उन्हें ए॰जी॰सी॰ से प्रतिबन्धित कर दिया गया। इसके पश्चात् सिंह ने अफ़्रीका और यूरोप का रुख किया, जहाँ उन्होंने ‘सफ़ारी परिपथ’ तथा ‘यूरोपीय परिपथ’ पर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की और अनेक प्रतियोगिताएँ जीतीं। वर्ष १९९३ में उन्होंने पी॰जी॰ए॰ परिपथ की ‘ब्यूइक क्लासिक’ प्रतियोगिता जीती, जिससे उन्हें परिपथ‑सदस्यता प्राप्त हुई और अन्ततः ‘रूकी ऑफ़ द ईयर’ सम्मान मिला। वर्ष १९९८ में उन्होंने अपना प्रथम ‘महत्त्वपूर्ण चैम्पियनशिप’, पी॰जी॰ए॰ चैम्पियनशिप, जीता, और दो वर्ष पश्चात् ‘मास्टर्स’ भी जीता। वर्ष २००४ सिंह के कैरियर का सर्वश्रेष्ठ काल माना जाता है, जब उन्होंने कुल नौ प्रतियोगिताएँ जीतीं, जिनमें पी॰जी॰ए॰ चैम्पियनशिप भी सम्मिलित थी, और वे टाइगर वुड्स को पीछे छोड़कर विश्व के क्रमांक‑१ गॉल्फ़ खिलाडी बने। प्रारम्भिक जीवन सिंह ने अपने बाल्यकाल के विषय में संवाददाताओं से कहा था— “जब हम बच्चे थे, तब हमारे पास गॉल्फ़ गेन्दें ख़रीदने की सामर्थ्य नहीं थी, अतः हम नारियल से ही अभ्यास करते थे। मेरे पिता कहा करते थे— ‘छोटे विजय, गॉल्फ़ गेन्दें पेड़ों पर नहीं उगतीं।’ तो मैंने वे ढूँढ ही लीं जो उगती थीं!”http://www.pacificislands.cc/pm112004/pmdefault.php?urlarticleid=0013 Golf's Humble Fijian: Vijay Singh's Rise To Number One Peter Rees Pacific Magazine 1 November 2004 8 January 2007 20 February 2006 https://web.archive.org/web/20060220140613/http://www.pacificislands.cc/pm112004/pmdefault.php?urlarticleid=0013 live बचपन में वे स्नूकर, क्रिकेट, फ़ुटबॉल तथा देश के सर्वाधिक लोकप्रिय क्रीडा, रग्बी, भी खेलते थे। वे मोहन सिंह के पुत्र हैं, जो विमान तकनीशियन थे और गॉल्फ़ भी सिखाते थे। बाल्यावस्था में विजय सिंह टॉम वाइस्कॉफ़ के स्विंग की अत्यन्त प्रशंसा करते थे और उसे अपने प्रारम्भिक आदर्श के रूप में अपनाते थे।http://www.pacificislands.cc/pm112004/pmdefault.php?urlarticleid=0013 Golf's Humble Fijian: Vijay Singh's Rise To Number One Peter Rees Pacific Magazine 1 November 2004 8 January 2007 20 February 2006 https://web.archive.org/web/20060220140613/http://www.pacificislands.cc/pm112004/pmdefault.php?urlarticleid=0013 live व्यक्तिगत जीवन एक हिन्द-फ़िजीयाई और हिन्दू धर्मावलम्बी होने के नाते सिंह का जन्म फ़िजी के लौतोक़ा नगर में हुआ और उनका पालन पोषण नान्दी में हुआ। वर्तमान में वे फ़्लोरिडा (संयुक्त राज्य) के पोन्टे वेद्रा बीच में निवास करते हैं। वे अपनी अत्यन्त सूक्ष्म, अनुशासित और कठोर तैयारी के लिए प्रसिद्ध हैं, प्रतियोगिता के समयों से कई घण्टे पूर्व अभ्यास मैदान पर पहुँच जाना और अपने दौर समाप्त होने के पश्चात् भी लम्बे समय तक ‘ड्राइविंग रेंज’ तथा ‘पुटिंग ग्रीन्स’ पर अभ्यास करते रहना उनकी दिनचर्या का अंग है।20 February 2006 सिंह के एक भ्राता कृष्ण भी हैं, जो स्वयं एक पेशेवर गॉल्फ़ खिलाड़ी हैं। सन्दर्भ श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:1963 में जन्मे लोग श्रेणी:फ़िजी के भारतीय लोग श्रेणी:खेल वादानुवाद