Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

शाण्डिली

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

नवम्बर 2024 शाण्डिली कौशिक नाम का एक ब्राह्मण की पत्नी थी। वह एक पतिव्रता एवं निष्ठावती नारी थी। शाण्डिली ने एकबार अपने सतीत्व के बल पर सूर्य को उगने से ही रोक दिया था।एक पौराणिक पतिव्रता नारी https://www.aamboli.com/dictionary/%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%A3%E0%A5%8D%E0%A4%A1%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A5%80-meaning-in-english 11 जून 2022 1 नवंबर 2023 https://web.archive.org/web/20231101154133/https://www.aamboli.com/dictionary/%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%A3%E0%A5%8D%E0%A4%A1%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A5%80-meaning-in-english dead अत्यन्त प्राचीन काल में कौशिक नामक एक अत्यन्त क्रोधी, निष्ठुर और कोढ़ी ब्राह्मण था जिसकी पत्नी पतिव्रता और निष्ठावती थी। वह सुशीला स्त्री अपने बीभत्स रूपवाले पति को ही सर्वश्रेष्ठ देवता समझती थी। एक बार रात के समय अपने पति को कंधे पर वह कही ले जा रही थी, रस्ते में माण्डव्य ऋषि ने उसके पैर का धक्का लग जाने पर शाप दिया की यह पुरुष सूर्य उगते ही मर जाएगा … पतिव्रता ने कहा -''अच्छा, यदि ऐसी बात है तो जब तक मै नहीं कहूँगी तब तक सूर्य उगेगा ही नही। बात भी ऐसी ही हुई। पतिव्रता के वचन कभी असत्य हो ही नहीं सक्ते। सूर्यदेव की गति रुक गई। सूर्य दस दिन तक नहीं उगे। इस पर समस्त ब्रह्माण्ड में हलचल मच गई।Naritva आत्माराम एंड संस https://www.google.co.in/books/edition/Naritva/kARTbQYbZIIC?hl=en&gbpv=1&dq=%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%A3%E0%A5%8D%E0%A4%A1%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A5%80&pg=PA37&printsec=frontcover सब देवताओं ने जाकर प्रसिद्ध सती अत्रि पत्नी अनसुयाको प्रसन्न किया अनसूया शाण्डिली के पास गई और उसको सूर्यादय होने देने के लिए यह कहकर राजी किया की 'तुम्हारे पति के प्राण-त्याग करते ही मै अपने पातिव्रत से उन्हें जीवित और स्वस्थ कर दूँगी।' आधी रात को अर्ध्य उठाकर सूर्य का उपस्थान किया गया। पतिव्रत से आज्ञा पाकर खिले हुए रक्त कमल की तरह लाल-लाल सूर्य भगवान का बड़ा मंडल हिमालय पर्वत की चोटी पर उदय होने के लिए आये़।भारतीय सनातन परंपरा में ‘सती’ की शक्ति https://demokraticfront.com/2021/08/06/the-power-of-sati-in-the-indian-sanatan-tradition/ 6 अगस्त 2021 जो पति को परमेश्वर के समान मानकर प्रेम से उसकी सेवा करती है, वह इस लोक में सम्पूर्ण भोगों का उपभोग करके अंत में कल्याणमयी गति को पाती है। सावित्री, लोपामुद्रा, अरुंधती, शाण्डिली, शतरूपा, अनसूया, लक्ष्मी, स्वधा, सती, संज्ञा, सुमति, श्रद्धा, मेना और स्वाहा – ये तथा और भी बहुत-सी स्त्रियाँ साध्वी कही गयी है।उत्तम पातिव्रत्य (sati-religious) की शिक्षा / उपदेश https://groups.google.com/g/bharatswabhimantrust/c/b-DG-dy-oNI?pli=1 11 जून 2022 सन्दर्भ श्रेणी:हिन्दू धर्म