Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

२३ अगस्त

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right 23 अगस्त ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 235वॉ (लीप वर्ष में 236 वॉ) दिन है। साल में अभी और 130 दिन बाकी है। प्रमुख घटनाएँ १४५६ - जर्मनी के योहानेस गुटेनबर्ग ने आधुनिक ढंग के दुनिया के पहले छापाखाने से बाइबिल की पहली प्रति छापी जो गुटेनबर्ग बाइबिल के नाम से प्रसिद्ध हुई। १९२२- स्पेन के खिलाफ मोरक्को में विद्रोह। तुर्की ने एफ्योन में ग्रीक ताकतों के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमले आरंभ कीए। १९४७: युनान के राष्ट्रपति दिमित्रियो मैक्सिमोज ने त्यागपत्र दे दिया। २००१: पूनिया हत्याकान्ड जिसमें भारतीय राजनेता रेलू राम पूनिया और उनके परिवार के सात सदस्यों की सामूहिक हत्या हुई थी। २००६- आस्ट्रिया की नताशा काम्पुश अपहरणकर्ता वोल्फगांग प्रिकलोपिल के बंधन से आठ साल बाद भागने में सफल रही। २०११- चीनी विज्ञान अकादमी के वैज्ञानिकों ने ब्रह्मपुत्र और सिंधु नदी के उद्गम स्थल का पता लगाया तथा उनके मार्ग की लंबाई का व्यापक उपग्रह अध्ययन पूरा किया। जन्म 1968 - के. के. (गायक) - प्रसिद्ध भारतीय पार्श्वगायक थे। 1923 - बलराम जाखड़, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व भारत के पूर्व लोकसभा अध्यक्ष 1944 - सायरा बानो, प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री 1918 - अन्ना मणी - भारतीय भौतिक और मौसम वैज्ञानिक थीं। 1918 - गोविन्द विनायक करंदीकर - मराठी में रचना करने वाले प्रसिद्ध कवि, लेखक, अनुवादक व समीक्षक थे। 1902 - एच. वी. आर. आयंगर - भारतीय रिज़र्व बैंक के छठे गवर्नर थे। 1883 - रामचंद्र कृष्ण प्रभु - गांधीजी के अनुयाई और प्रसिद्ध पत्रकार थे। 1875- राजकुमार शुक्ल- स्वतंत्रता सेनानी एवं चंपारण सत्याग्रह के प्रमुख लोगों में से एक। 1872 - टंगुटूरी प्रकाशम, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और आंध्रा राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री निधन 2013 - रघुवंश - हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार एवं आलोचक थे। 1994 - आरती साहा - भारत की प्रसिद्ध महिला तैराक थीं। 1975- विनायकराव पटवर्धन- प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत गायक बहारी कडियाँ बीबीसी पे यह दिन श्रेणी:अगस्त