Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

असंगघोष

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मई 2016 असंगघोष (जन्म: 29 अक्तूबर 1962) हिन्‍दी दलित साहित्‍य के महत्‍वपूर्ण कवि है। काव्यकोश पर उल्लेख https://web.archive.org/web/20151018003614/http://kavitakosh.org/kk/%E0%A4%A6%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80_%E0%A4%95%E0%A5%80_%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A5%80_/_%E0%A4%85%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A4%98%E0%A5%8B%E0%A4%B7 18 अक्तूबर 2015 , प्राप्य:- २२ मई २०१६ उनके अब तक ग्यारह कविता संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। जीवन परिचय असंगघोष का जन्म मध्य प्रदेश के जावद नामक छोटे से कस्‍बे में दलित परिवार में हुआ था। प्रारंभिक शिक्षा अपने कस्‍बे में और लंबे अंतराल के बाद रानी दुर्गावती विश्‍वविद्यालय, जबलपुर से स्‍वाध्‍यायी छात्र के रूप में एवं इसके बाद इग्‍नू जबलपुर सेंटर से एम॰ए॰ (इतिहास), एम॰ए॰ (ग्रामीण विकास), एम.ए. (हिंदी) एम.बी.ए. (मानव संसाधन), तथा पीएच.डी. की पढ़ाई पूरी की। बचपन से पिताजी के जूता बनाने के काम में सहयोग कर काम सीखा बाद में लगभग 10 वर्ष स्‍टेट बैंक की नौकरी और सरकारी सेवा में रहते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा तक का लंबा सफर तय कर सेवानिवृत्त हुए। आप प्रारंभ में बैंक कर्मियों के मार्क्‍सवादी आंदोलन से जुडे एवं कई आंदोलनों में शरीक रहे बाद में 1990 के आसपास अम्‍बेडकरवादी आंदोलन से जुडा़व हुआ और दलित लेखन में कविता विधा को अपनाया। आज हिन्‍दी दलित साहित्‍य के प्रमुख कवियों में शामिल किये जाते हैं। कविताओं का विभिन्‍न भाषाओं में अनुवाद प्रकाशित। आपके संपादन में जबलपुर से दलित साहित्‍य की प्रमुख एवं प्रखर पत्रिका 'तीसरा पक्ष' का नियमित प्रकाशन होता रहा है। इनकी रचनाऍं विभिन्‍न विश्‍वविद्यालयों के हिंदी पाठ्यक्रम में शामिल है तथा कविताओं पर कई शोधार्थियों द्वारा शोध कार्य किया जा रहा है। कृतियाँ खामोश नहीं हूँ मैं, हम गवाही देंगे मैं दूँगा माकूल जवाब, समय को इतिहास लिखने दो हम ही हटाएंगे कोहरा ईश्‍वर की मौत अब मैं साँस ले रहा हूँ बंजर धरती के बीज हत्‍यारे फिर आएँगे कौन जाता है वहाँ सवाल तो होंगे ही समकाल की आवाज (कविता संचयन) तुम देखना काल (कविता संचयन) पुरस्कार मध्य प्रदेश दलित साहित्य अकादमी, उज्जैन द्वारा पुरस्कृत (2002) प्रथम सृजनगाथा सम्मान-2013सृजनगाथा डॉट कॉम सम्मान असंगघोष कोजून 2020 InternetArchiveBot गुरू घासीदास सम्‍मान भगवानदास हिन्‍दी साहित्‍य सम्‍मान 2017 स्‍व.केशव पाण्‍डेय स्‍मृति कविता सम्‍मान 2019 प्रथम मंतव्य सम्मान 2019 सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ असंगघोष, कविता कोष पर https://web.archive.org/web/20180828203231/https://www.webstagram.one/media/BlxNt5iHWRw https://web.archive.org/web/20180829000206/https://poems.hindividya.com/poems/%E0%A4%85%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A4%98%E0%A5%8B%E0%A4%B7_6 https://web.archive.org/web/20180907144537/https://books.google.co.in/books?id=Tk0xDAAAQBAJ&pg=PA141&lpg=PA141&dq=%E0%A4%85%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A4%98%E0%A5%8B%E0%A4%B7&source=bl&ots=KYi09H4kaI&sig=cHGN2zwz7GteGFEZ2KFS9S3ytL4&hl=en&sa=X&ved=2ahUKEwjizqiHmqjdAhVRfSsKHQYfCj4Q6AEwD3oECAAQAQ#v=onepage&q=%E0%A4%85%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A4%98%E0%A5%8B%E0%A4%B7&f=false https://www.youtube.com/watch?v=hSNfyocuG_Y https://naidunia.jagran.com/madhya-pradesh/bhopal-smman-ki-ghoshra-1424447 https://web.archive.org/web/20190823070625/https://www.bhadas4media.com/mantvya-award-asang-ghosh-ko/ https://web.archive.org/web/20190823070624/https://www.jansatta.com/sunday-column/kan-mein-kaaynaat-book-latest-hindi-books-release-in-jansatta-kitaabein-mili-column/111306/ https://web.archive.org/web/20160316195507/http://www.kavitakosh.org/kk/%E0%A4%85%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A4%98%E0%A5%8B%E0%A4%B7 श्रेणी:हिन्दी कवि श्रेणी:1962 में जन्मे लोग श्रेणी:मध्य प्रदेश के लोग श्रेणी:भारतीय बैंकर