411 REFERENCE · Wikipedia
कृष (फ्रेंचाइजी)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कृष राकेश रोशन कोई मिल गया कृष : मेनाच ऑफ द मंकी मेन कोई मिल गया कृष कृष ३ जे बोले तो जादू किड कृष किड कृष : मिशन भूटान किड कृष : मिस्टरी इन मंगोलिया किड कृष : शाकालाका अफ्रीका कृष : द गेम कृष 3 कोई... मिल गया कृष कृष 3 अन्य ''कृष 3 फेसबुक एमोटिकोंस
कृष भारतीय विज्ञान आधारित फिल्म, टेलीविजन धारावाहिक, कॉमिक्स और वीडियो गेम की फ्रेंचाइजी है। इसके फिल्म का निर्माण, निर्देशन और लेखन का काम राकेश रोशन ने किया था। इसे भारतीय सिनेमा की पहली कड़ियों वाली फिल्म माना गया है। सभी तीन फिल्मों में राकेश रोशन के बेटे, रितिक रोशन मुख्य किरदार निभा रहे हैं।
फिल्म
कोई मिल गया (2003 film)
कोई मिल गया (2003 film)
कृष (2006)
कृष (2006 फ़िल्म)
कृष 3 (2013)
कृष 3 (2013 film)
कृष 4 (2025 film)
कृष 4 (2025 film)
राकेश रोशन ने घोषणा किया कि वे जल्द ही कृष 4 पर काम शुरू करने वाले हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि जनता यही चाहती है। उन्होने कहा कि "मैं जल्द ही इसके अगले भाग पर काम शुरू करने वाला हूँ। कई लोगों की इच्छा है कि इसमें और अलग तरह के किरदार जोड़े जाये, इस कारण इसमें ऐसे किरदार जोड़े जाएँगे।"
किरदार
रोहित मेहरा
ये संजय और सोनिया मेहरा का बेटा है। इसके पैदा होने से पहले इसके माता-पिता के साथ एक दुर्घटना होती है, और गर्भ में पल रहे रोहित के दिमाग में चोट लगने की वजह से वो दिमागी रूप से कमजोर हो जाता है, और अपने से कई साल छोटे बच्चों की तरह व्यवहार करता है। जब इसकी मुलाक़ात एलियन से होती है तो वो इसे कुछ शक्तियाँ दे देता है, जिससे रोहित ठीक होने के साथ साथ उसकी शक्तियाँ काफी गुना बढ़ जाती है। ये निशा का पति, कृष्णा का पिता और प्रिया का ससुर है।
कृष्णा मेहरा
ये असाधारण खूबियों के साथ पैदा हुआ था। इसकी दादी नहीं चाहती कि इसके खूबियों का दुनिया वालों को कभी पता चले, इस कारण कृष्णा सर्कस में लोगों को नकाब पहन कर आग से बचाता है, ताकि दादी से किया उसका वादा न टूट जाये। इसी घटना के बाद उस नकाबपोश इंसान को लोग 'कृष' के नाम से जानने लगते हैं। ये संजय और सोनिया मेहरा का पोता, रोहित और निशा का बेटा, और प्रिया का पति है।
जादू
ये एलियन गलती से पृथ्वी में ही छूट जाता है, जिसके बाद इसकी मुलाक़ात रोहित और उसके दोस्तों से होती है। उनकी इससे दोस्ती होने के बाद वे लोग इसका नाम 'जादू' रख देते हैं। बाद में रोहित को जादू ठीक कर देता है और उसकी सारी शक्तियों को कई गुणा बढ़ा भी देता है। अंत में रोहित इसे अपने ग्रह वापस भेज देता है।
सोनिया मेहरा
असाधारण खूबियों के कारण अपने बेटे को खो देने के बाद जब इसी तरह की खूबियाँ अपने पोते में देखती है तो उसे डर लगता है कि कहीं इसकी वजह से उसका पोता भी कहीं उससे दूर न हो जाये और वो उसे दूर किसी गाँव में ले जाती है और हमेशा उसकी शक्तियों को छिपाने ही कहती है।
डॉ॰ संजय मेहरा
निशा मेहरा
प्रिया मेहरा
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:कृष