Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

तिरुचिरापल्ली

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

तिरुचिरापल्ली महानगर infobox border:1; 250 1/2 Rock Fortress - Tiruchirappalli - India.JPG श्री रंगनाथस्वामी मंदिर Aerial view of Our Lourdes church in Tiruchirapalli 2.jpg आवर लैडी ऑफ़ लॉर्ड्स गिरजाघर Upper Anaicut.JPG तिरुचिरापल्ली रॉक फ़ोर्ट Tiruvanaikaval14.jpg अकिलन्देश्वरी मन्दिर ELCOT IT Park.jpg ELCOT IT पार्क yes center y shape-inverse Q1445 275 275 3 10.83 78.60 6 point 10 47 25 N 78 42 17 E medium तमिल नाडु में अवस्थिति 10 47 25 N 78 42 17 E inline देश राज्य तमिल नाडु ज़िला तिरुचिरापल्ली 1866 नगर निगम तिरुचिरापल्ली नगर निगम महापौरhttps://www.trichycorporation.gov.in/profile4.php?who=34543#menu About City Municipal Corporation - Tiruchirappalli City Municipal Corporation - E-Services Portal Trichycorporation.gov.in 2022-09-22 2022-10-08 7 October 2022 https://web.archive.org/web/20221007210106/https://www.trichycorporation.gov.in/profile4.php?who=34543#menu dead Mu. Anbalaagan Metric 167.23 211.51 4 81 916857https://censusindia.gov.in/pca/SearchDetails.aspx?Id=733053 Tiruchirapalli population in 2011 - Census India 2011 52वीं (भारत) चतुर्थ (तमिल नाडु) 2011 expansion 1022518 महानगरीय दर्जा 52वीं Primary Census Abstract – Urban Agglomeration http://www.censusindia.gov.in/DigitalLibrary/MFTableSeries.aspx XLS Registrar General and Census Commissioner of India 13 October 2015 dead https://web.archive.org/web/20160315050316/http://www.censusindia.gov.in/DigitalLibrary/MFTableSeries.aspx 15 March 2016 Minority IST +5:30 PIN 620 xxx 0431 दूरभाष कोड TN-45, TN-48, TN-81, TN-81A आधिकारिक भाषा तमिल अंग्रेज़ी52nd Report of the Commissioner for Linguistic Minorities in India http://nclm.nic.in/shared/linkimages/NCLM52ndReport.pdf nclm.nic.in Ministry of Minority Affairs 29 March 2019 dead https://web.archive.org/web/20170525141614/http://nclm.nic.in/shared/linkimages/NCLM52ndReport.pdf 25 May 2017 GDP (2020) 9.94 2020Billionhttps://metroverse.cid.harvard.edu/city/8448/overview https://www.trichycorporation.gov.in/ Trichy City Municipal Corporation उपमहापौरhttps://www.trichycorporation.gov.in/profile4.php?who=34545&ulvl=Administrator&z=5#menu About City Municipal Corporation - Tiruchirappalli City Municipal Corporation - E-Services Portal Trichycorporation.gov.in 2022-09-22 2022-10-08 6 October 2022 https://web.archive.org/web/20221006192540/https://www.trichycorporation.gov.in/profile4.php?who=34545&ulvl=Administrator&z=5#menu dead G. Dhivya पोलिस आयुक्तhttps://tiruchirappalli.nic.in/about-district/whos-who/ Who's Who | TIRUCHIRAPPALLI DISTRICT, Govt. Of Tamil Nadu | India G. Karthikeyan IPS संसद का सदस्य दुराई वायको जलवायु As திருச்சிராப்பள்ளி Tiruchirappalli तिरुचिरापल्ली (ta திருச்சிராப்பள்ளி, en Tiruchirappalli no), जिसे त्रिची भी कहा जाता है, भारत के तमिल नाडु राज्य में एक नगर है, और तिरुचिरापल्ली ज़िले का मुख्यालय भी है। यह कावेरी नदी से दक्षिण में बसा हुआ है। तिरुचिरापल्ली प्राचीन काल में चोल साम्राज्‍य का एक महत्‍वपूर्ण हिस्‍सा रहा है। यह स्थान विशेष रूप से विभिन्न मंदिरों जैसे श्री रंगनाथस्वामी भगवान विष्णु मंदिर, श्री जम्बुकेश्‍वर महादेव मंदिर और वरैयूर आदि के लिए प्रसिद्ध है।"Lonely Planet South India & Kerala," Isabella Noble et al, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787012394"Tamil Nadu, Human Development Report," Tamil Nadu Government, Berghahn Books, 2003, ISBN 9788187358145Census Info 2011 Final population totals http://www.censusindia.gov.in/2011census/censusinfodashboard/index.html Office of The Registrar General and Census Commissioner, Ministry of Home Affairs, Government of India 2013 26 January 2014 https://web.archive.org/web/20131113144743/http://www.censusindia.gov.in/2011census/censusinfodashboard/index.html 13 नवंबर 2013 live इतिहास वर्तमान समय में तिरुचिरापल्ली ( त्रिशिरगिरि ) का एक महत्‍वपूर्ण हिस्सा वरैयूर है, 3000 ई. पूर्व यह चोल साम्राज्‍य की राजधानी था। तिरुचिरापल्ली में कुछ समय तक मुगल शासकों ने भी राज किया। इसके पश्चात् इस पर विजयनगर के शासकों ने कब्जा किया। विजयनगर के शासकों के राज्यपाल ने इस क्षेत्र में 1736 ई. तक शासन किया। इनका नाम विश्वनाथ नायक था। इन्होंने उस समय तेप्पकुलम ( मन्दिर के प्रांगण में एक तालाब का निर्माण ) और किले का निर्माण करवाया था। बाद में यह नायक वंश के अधीन आया। इसके कुछ वर्षो के बाद तिरुचिरापल्ली पर चांद साहिब और मोहम्मद अली ने शासन किया। आखिर में यह स्‍थान अंग्रेजों के हाथों में चला गया। जल्द ही यह क्षेत्र ईस्ट इंडिया कम्पनी को दे दिया गया। यह क्षेत्र कर्नाटक युद्ध की पूर्वसंध्या पर एक समझौते के तहत ईस्ट इंडिया कम्पनी को दिया गया था। यह जिला ब्रिटिशों के अधीन लगभग 150 वर्षो तक रहा। पर्यटन स्थल श्री रंगानाथस्वामी मंदिर यह मंदिर कावेरी नदी के मध्य स्थित श्री रंगम द्वीप पर स्थित है। इस मंदिर का निर्माण चेर, पांडय, चोल, होयसल और विजयनगर के शासकों ने करवाया था। इस मंदिर का निर्माण 13वीं और 18वीं शताब्दी में करवाया था। श्री जम्बूकेश्‍वरा मंदिर यह मंदिर श्री रंगानाथस्वामी मंदिर के पूर्व मे 2.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस मंदिर की वास्तुकला काफी सुंदर है। इस मंदिर का मध्य प्रांगण काफी विशाल है। यह मंदिर 1600 ई. की द्रविड़ि‍यन वास्तुकला का अनूठा उदाहरण है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। तिरूवनैक्कवल यह भगवान शिव का मंदिर है। यह मंदिर श्रीरंगम के पूर्व से 6 किलोमीटर की दूरी पर है। इस मंदिर में पांच दीवारें और सात गोपुरम है। इस मंदिर में द्रविड़ि‍यन-शैली में काफी अच्छा काम किया गया है। वरैयुर यह जगह ऐतिहासिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। यह चोल वंश की राजधानी थी। त्रिची हाथ से बनी सिगार और साड़ियों के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। वरैयुर की हाथ से बनी सिगार पूरे विश्‍व में प्रसिद्ध है। विनायक मंदिर यह मंदिर कावेरी नदी के किनारे स्थित है। यह स्थान समुद्र तल से 272 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इस मंदिर में 437 सीढ़ियां है। यह मंदिर भगवान विनायक (पौराणिक कथा के अनुसार आधे पुरूष, आधे पक्षी गरूड़, जो की भगवान विष्णु की सवारी है, इसका संकेत प्रसिद्ध महाकाव्य में भी है) को समर्पित है। इस मंदिर के मार्ग में कई अन्य मंदिर भी स्थित है। भद्रेश्‍वर मंदिर यह मंदिर त्रिची से सौ किलोमी. की दूरी पर गंगैकोंडचोलपुरम में स्थित है। इस मंदिर का निर्माण चोल राजा राजेन्द्र प्रथम ने करवाया था। इस मंदिर में कई खूबसूरत मूर्तियां है। सेंट लोडरु चर्च इस चर्च का निर्माण 1812 ई. में करवाया गया था। इस चर्च की वास्तुकला काफी अद्भुत है। काफी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं। इस चर्च के आस-पास कई बाजार भी स्थित है। हजरत नाथरवली यह 1000 वर्ष से भी अधिक पुराना दुर्ग है। इसकी वास्तुकला काफी खूबसूरत है। इस दुर्ग का गुम्बद संगमरमर से बना हुआ है। जिस कारण यह दुर्ग काफी सुंदर दिखाई पड़ता है। आवागमन तिरूचिपल्ली रेल और सड़क मार्ग द्वारा देश के सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। तिरुचिरापल्ली रेलवे स्टेशन से देश के सभी दूसरे राज्यों व शहरों के लिए ट्रेनें उपलब्ध है। यहां से आपको चेन्नई, मदुरई, कोयंबटूर और तमिलनाडु के अन्य सभी प्रमुख शहरों के लिए बसें भी मिल जाएंगी। यह शहर चेन्नई और मदुरई के बीच में स्थित है। चेन्नई से इसकी दूरी 330 किलोमीटर और मदुरई से 139 किलोमीटर है। वायु मार्ग तिरुचिरापल्ली विमानक्षेत्र सबसे नजदीकी हवाई अड्डा तिरूचिरापल्ली है। यह एयरपोर्ट शहर से 5 किलोमीटर की दूरी पर है। भारतीय एयरलाइन त्रिची से चेन्नई, शारजाह, कुवैत और कोलम्बो से जुड़ी हुई है। thumb|right|तिरुच्ची रेलवे जंक्शन रेल मार्ग सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन त्रिची में हैं। यह रेल मार्ग चेन्नई, तन्जावुर, मदुरै, तिरूपति, कोयंबटूर, तूतीकोरिन और रामेश्‍वरम आदि जगहों से जुड़ी हुई है। thumb|right|रेलवे स्टेशन के प्लेटफौर्म नं.३ सड़क मार्ग यह स्थान सड़क मार्ग द्वारा दक्षिण भारत के कई प्रमुख शहरों से पूरी तरह से जुड़ा हुआ है। इन्हें भी देखें श्री रंगनाथस्वामी मंदिर, श्रीरंगम कावेरी नदी तिरुचिरापल्ली विमानक्षेत्र तिरुचिरापल्ली ज़िला सन्दर्भ श्रेणी:तिरुचिरापल्ली ज़िला श्रेणी:तमिल नाडु के शहर श्रेणी:तिरुचिरापल्ली ज़िले के नगर * श्रेणी:प्राचीन भारत के नगर श्रेणी:भारत के महानगर