411 REFERENCE · Wikipedia
ए
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ए देवनागरी लिपि का सातवाँ वर्ण तथा स्वर है, जिसका प्रयोग संस्कृत, हिन्दी और अन्य और हिन्द-आर्य भाषाओं के वर्णमाला से किया जाता है। अन्तर्राष्ट्रीय ध्वन्यात्मक वर्णमाला (अ॰ध॰व॰) में इसके उच्चारण को e के चिह्न से लिखा जाता है। इसका प्रयोग आधुनिक मानक हिंदी के बहुत से शब्दों में होता है (जैसे एक, मेरा, ने और केन्द्र) और इस से रूप में मिलते-जुलते 'ऐ' और 'ऍ' स्वरों के उच्चारण से अलग है। 'ए' का स्वर बहुत सी अन्य भाषाओँ में भी मिलता है, जैसे की अंग्रेज़ी, यूनानी और जापानी।
== अर्धसंवृत प्रसृत अग्रस्वर ==
'ए' को भाषाविज्ञान के नज़रिए से "अर्धसंवृत प्रसृत अग्रस्वर" कहा जाता है। अंग्रेजी में इसे "क्लोज़-मिड फ्रंट अनराउंडिड कहते हैं।
== उच्चारण ==
हिंदी के शब्दों में 'ए' और 'ऐ' के स्वरों में काफ़ी अंतर है और बहुत से शब्दों में इस अंतर का प्रयोग होता है, जैसे:
बेल (पेड़ पर चढ़ने वाला पौधा) - बैल (एक जानवर)
बेर (एक प्रकार का फल) - बैर (शत्रुता के लिए एक तद्भव शब्द)
सेर (वज़न का एक माप) - सैर (घूमने के लिए एक शब्द)
मेल (मिलाप) - मैल (गन्दगी)
ध्यान दीजिये कि यह स्वर उच्चारण में 'ऐ' और 'ऍ' दोनों से भिन्न है। उदाहरण के लिए, अंग्रेज़ी के तीन शब्दों को देखा जा सकता है:
ए: इसका प्रयोग "pain" (अर्थ: दर्द) शब्द में होता है, जिसे 'पेन' उच्चारित किया जाता है। इसे अ॰ध॰व॰ में /pen/ लिखा जाता है।
ऐ: इसका प्रयोग "pan" (अर्थ: तवा) शब्द में होता है, जिसे 'पैन' उच्चारित किया जाता है। इसे अ॰ध॰व॰ में /pæn/ लिखा जाता है।
ऍ: इसका प्रयोग "pen" (अर्थ: क़लम) शब्द में होता है, जिसे 'पॅन' उच्चारित किया जाता है। इसे अ॰ध॰व॰ में /pɛn/ लिखा जाता है।
== ऑस्ट्रेलियाई अंग्रेज़ी में मानक-विरुद्ध उच्चारण ==
अंग्रेज़ी में ऑस्ट्रेलियाई लहजे में मानक अंग्रेज़ी के 'ए' के स्वरों को अक्सर 'आइ' से मिलते संयुक्त स्वर (डिप्थाँग) की तरह उच्चारित किया जाता है:
१. वास्तव में ब्रिटिश, ऑस्ट्रेलियाई और अमेरिकी अंग्रेज़ी में 'प' और 'फ' में सहस्वानिकी देखी जाती है, जिसमें शब्द या शब्दांश के आरम्भ में 'p' से 'फ' और बीच या अंत में 'प' की ध्वनि आती है। इसलिए वास्तव में 'pain' का उच्चारण ब्रिटिश और अमेरिकी अंग्रेज़ी में 'फेन' और ऑस्ट्रेलियाई अंग्रेज़ी में 'फाइन' होता है।
== इन्हें भी देखिये ==
ऐ, ऍ
देवनागरी
अन्तर्राष्ट्रीय ध्वन्यात्मक वर्णमाला
== सन्दर्भ ==