411 REFERENCE · Wikipedia
जॉर्ज वॉकर बुश
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
6 जुलाई 1946 को जन्मे जॉर्ज वॉकर बुश अमरीका के 43वें राष्ट्रपति थे। उन्होंने अपना पदभार 20 जनवरी सन 2001 को ग्रहण किया था। 20 जनवरी, 2009 को उन्होंने डैमोक्रेटिक पार्टी के नव निर्वाचित बराक ओबामा को सत्ता सौंप दी। बुश को सन 2004 के राष्ट्रपति के चुनाव में चार वर्षों के लिये दोबारा चुन लिया गया था।
राजनीति में प्रवेश करने से पहले श्री बुश एक व्यापारी थे। तेल और गैस का उत्पादन करने वाली कई कंपनियों से वे जुड़े रहे थे और 1989 से 1998 तक टेक्सस रेंजर्स बेसबाल क्लब के सह मालिकों में से एक थे। वे सन 1995 से सन 2000 तक टेक्सस राज्य के राज्यपाल भी रह चुके हैं। उनके परिवार के सभी सदस्य राजनीति में काफी घनिष्ठ रूप से जुड़े हुये हैं। श्री बुश के पिता जॉर्ज हर्बट वॉकर बुश स्वयं अमरीका के भूतपूर्व राष्ट्रपति हैं। श्री बुश के बड़े भाई जेब बुश फ्लोरिडा के वर्तमान राज्यपाल हैं।