411 REFERENCE · Wikipedia
लावण्या त्रिपाठी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
लावण्या त्रिपाठी Lavanya tripati from the sets of mister.png yes 1990 12 15 अयोध्या, उत्तर प्रदेश, भारत हैदराबाद मार्शल स्कूल ऋषि दयाराम नेशनल कॉलेज 1.57 54 किलोग्राम अभिनेत्री, मॉडल और नृतक 2006–वर्तमान आगरा, उत्तर प्रदेश, भारत भारतीय
लावण्या त्रिपाठी एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री, मॉडल और नृतक है, जो मुख्य रूप से तेलुगू भाषा में बनी फिल्मों में काम करती हैं। मॉडल के रूप में काम करने के बाद इन्होंने 2006 में मिस उत्तराखंड बनी थी। 2012 में ये अंडला राक्षसी नाम की एक तेलुगू भाषा में बनी फिल्म के साथ इन्होंने फिल्मों में कदम रखा।
अभिनय
इन्होंने 2012 की तेलुगू भाषा में बनी फिल्म अंडला राक्षसी से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।Lavanya Tripathi plays heroine role http://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/regional/telugu/movie-reviews/Andala-Rakshasi/movie-review/15434370.cms 7 September 2012 https://web.archive.org/web/20170814002333/http://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/regional/telugu/movie-reviews/Andala-Rakshasi/movie-review/15434370.cms 14 अगस्त 2017 live इस फिल्म में काम करने का मौका इन्हें ऑडीसन में जीतने के बाद मिला, जिसमें भाग लेने का सुझाव इनके एक दोस्त ने दिया था। इन्हें इनके मिधुना में इनके कार्य के लिए काफी प्रशंसा मिली और इन्होंने माँ टीवी के सर्वश्रेष्ठ शुरुआत करने वाली अभिनेत्री की श्रेणी में पुरस्कार भी जीता था। इसी साल इन्हें डूसूकेल्था में काम किया, जो काफी सफल रहा। 2014 में इन्होंने ब्राह्मण के साथ तमिल सिनेमा में कदम रखा। इस फिल्म में ये एक पत्रकार बनने की इच्छुक लड़की, गायत्री का किरदार निभा रही थी। इसी के तुरंत बाद ही इन्हें तमिल भाषा की एक और फिल्म में काम मिल गया, जो नानुम राउडिधान थी। हालांकि बाद में नए प्रॉडक्शन स्टुडियो ने इस परियोजना में काम शुरू किया तो, इन्हें इस परियोजना से निकाल दिया गया। उनकी इसके बाद अगली तेलुगू फिल्म भले भले मगदीवोय थी, जिसमें ये नानी के साथ काम कर रही थीं।"Lavanya to pair with Nani" https://web.archive.org/web/20180727115215/https://www.ap7am.com/lv-179962-bale-bale-magadivoy-8236-movie-launch-nani-lavanya-tripathi.html 27 जुलाई 2018 Ap7am, Retrieved 03.02.2015
निजी जीवन
इनका जन्म उत्तर प्रदेश के अयोध्या शहर में हुआ था और उत्तराखंड के देहरादून शहर में ये पली-बढ़ीं थी। इनके पिता एक वकील हैं, जो अपना अभ्यास हाई कोर्ट और सिविल कोर्ट में करते हैं, और इनकी माँ शिक्षिका थी। इनके एक बड़ा भाई और एक बड़ी बहन हैं।http://www.aboututtarakhand.com/Watch_Outs/Fashion/Questioner/Exclusive-Interview-With-Lavanya-Tripathi.html Exclusive Interview With Lavanya Tripathi Aboututtarakhand.com 2009-07-07 2013-08-19 https://web.archive.org/web/20180922205254/http://www.aboututtarakhand.com/Watch_Outs/Fashion/Questioner/Exclusive-Interview-With-Lavanya-Tripathi.html 22 सितंबर 2018 dead इन्होंने अपनी पढ़ाई देहरादून के मार्शल स्कूल में पूरी की और उसके बाद मुंबई आ गईं। वहाँ इन्होंने ऋषि दयाराम नेशनल कॉलेज से अर्थशास्त्र में स्नातक की उपाधि प्राप्त की।http://www.tellychakkar.com/interviews/i-want-do-films-i-don-t-want-rush-things-lavanya-tripathi Interviews Tellychakkar.com 2013-08-19 https://web.archive.org/web/20110529050255/http://www.tellychakkar.com/interviews/i-want-do-films-i-don-t-want-rush-things-lavanya-tripathi 29 मई 2011 dead
इनके अनुसार ये हमेशा से ही टीवी पर आना चाहती थीं, लेकिन पिता चाहते थे कि वो पहले पढ़ाई पूरी कर लें। उसके बाद इन्होंने मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया और बाद में कुछ विज्ञापनों में काम करने के बाद टेलीविजन शो में भी अभिनय किया। ये 2006 में मिस उत्तराखंड भी बन गई।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
5194945
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:1990 में जन्मे लोग
श्रेणी:भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री
श्रेणी:भारतीय टेलीविज़न अभिनेत्री
श्रेणी:तेलुगू अभिनेत्री
श्रेणी:तमिल अभिनेत्री