411 REFERENCE · Wikipedia
बैज़बॉल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right horizontal left/right/center ब्रेंडन मैकुलम (बाएं) और बेन स्टोक्स। 300 Brendon McCullum ONZM investiture (cropped).jpg BEN STOKES (11704837023) (cropped).jpg
बैज़बॉल एक अनौपचारिक शब्द है जिसे ईएसपीएन क्रिकइन्फो यूके के संपादक एंड्रयू मिलर ने 2022 अंग्रेज़ी क्रिकेट सीज़न के दौरान गढ़ा था। यह शब्द टेस्ट मैचों में इंग्लैंड क्रिकेट टीम की खेल शैली का जिक्र करता है। इस खेल शैली को मई 2022 में अंग्रेजी क्रिकेट के प्रबंध निदेशक रॉब की द्वारा टेस्ट मुख्य कोच के रूप में ब्रेंडन मैकुलम (जिनका उपनाम बैज़ है) और टेस्ट कप्तान के रूप में बेन स्टोक्स की नियुक्ति के बाद विकसित किया गया था।
प्रभाव
कहा जाता है कि बैज़बॉल शैली और मानसिकता में आक्रमण और बचाव में सकारात्मक निर्णय लेने पर जोर दिया जाता है। फिर चाहे वह बल्लेबाजी हो या गेंदबाज़ी एवं क्षेत्ररक्षण हो। इनमें से कई कौशल और रणनीतियाँ एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय और ट्वेंटी-20 के मैच खेलने में विकसित की गई हैं।Bazball Explainer: टेस्ट में 'बैजबॉल गेम' क्या है? कौन सी टीम इस फॉर्मूले पर कर रही काम, जानिए सबकुछ https://hindi.news18.com/photogallery/sports/cricket-explained-what-is-bazball-game-how-it-works-in-test-cricket-connection-with-brandon-maccullum-ben-stokes-all-you-need-to-know-6570405-page-4.html 27 फरवरी 2024 27 फ़रवरी 2024 https://web.archive.org/web/20240227080110/https://hindi.news18.com/photogallery/sports/cricket-explained-what-is-bazball-game-how-it-works-in-test-cricket-connection-with-brandon-maccullum-ben-stokes-all-you-need-to-know-6570405-page-4.html dead इस शैली की शुरुआत के बाद से जून 2023 तक, इंग्लैंड का औसत रन रेट 4.65 प्रति ओवर रहा है। यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में काफी अधिक है। तेज़ रन बनाने के कारण टीम को अपनी पारी जल्दी घोषित करने में आसानी होती है। साथ ही उसे चौथी पारी में जीतने के लिए रन बनाने में सरलता होती है जहां आम तौर पर टेस्ट बराबरी (ड्रॉ) पर समाप्त हो जाता है। बैज़ शब्द ब्रेंडन मैकुलम के उपनाम से लिया गया है।क्या है ‘Bazball’ रणनीति? जिसने बदल दी टेस्ट क्रिकेट की रूपरेखा, इंग्लैड ने उठाया खूब फायदा https://www.prabhatkhabar.com/sports/cricket/sports-news-ashes-2023-what-is-bazball-cricket-know-all-about-england-cricket-model-brendon-mccullum-eng-vs-aus-jst 27 फरवरी 2024 एक खिलाड़ी के रूप में वह अपने आक्रामक बल्लेबाज़ी रवैये के लिए जाने जाते थे। न्यूजीलैंड के कप्तान के रूप में उनका वह दौर बेहद सफल रहा जब उन्होंने आक्रामक रुख अपनाया।
इंग्लैंड के कोच के रूप में मैकुलम का कार्यकाल इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट टीम की किस्मत में बदलाव लाया है। स्टोक्स और मैकुलम की नियुक्ति से पहले खेले गए सत्रह मैचों में टीम ने केवल एक ही टेस्ट मैच जीता था। वहीं उन दोनों की नियुक्ति के बाद से जनवरी 2024 तक इंग्लैंड ने 20 टेस्ट मैच खेलें हैं। इनमें से उसने 13 जीते हैं और सिर्फ 1 मैच बराबरी पर ख़त्म हुआ है।BazBall: क्या है बैजबॉल? इससे इंग्लैंड क्रिकेट टीम में आए ये बदलाव, जानिए पूरी कहानी https://www.indiatv.in/explainers/what-is-bazball-england-cricket-team-make-changes-ben-stokes-brendon-mccullum-know-the-whole-story-2024-01-25-1018816 27 फरवरी 2024 25 जनवरी 2024 खेल की इस शैली में बदलाव ने 2022 की गर्मियों में तत्काल परिणाम दिए थे। उस समय इंग्लैंड की टेस्ट मैच टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला और भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट खेल रही थी। इंग्लैंड ने चौथी पारी में लक्ष्य का पीछा करते हुए सभी चार मैच जीत लिए। चौथी पारी में 277, 299, 296 और 378 रनों का पीछा करते हुए उसने यह मैच जीते। यह सभी लक्ष्य परंपरागत तौर पर चौथी पारी में अभेद्य माने जाते थे। 1 दिसंबर 2022 को, इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में पहले दिन के खेल के अंत में कुल 506-4 रन बनाए। ये रन 75 ओवरों में 6.75 की रन रेट से आए, जो टेस्ट क्रिकेट में एक अभूतपूर्व स्थिति है।Bazball टेस्ट क्रिकेट की 'टुक-टुक' से परे इंग्लैंड की तेज स्कोरिंग स्टाइल, जानें क्या है यह https://www.newsnationtv.com/specials/explainer/bazball-england-aggressive-batting-approach-have-a-closer-look-325115.html 27 फरवरी 2024
सन्दर्भ
श्रेणी:क्रिकेट शब्दावली
श्रेणी:इंग्लैण्ड क्रिकेट टीम