411 REFERENCE · Wikipedia
महान घाट, दक्षिणी अफ़्रीका
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|300px|दक्षिणी अफ़्रीकी महान घाट एक बड़े पठार को घेरने वाले पहाड़ व ढलाने हैं
महान घाट (Great Escarpment) अफ़्रीका के दक्षिणी भाग में स्थित दक्षिण अफ़्रीकी पठार के अधिकांश भाग को घेरने वाला एक पहाड़ी घाट है। जिस तरह से भारत के पश्चिमी घाट भारत के दक्षिण-मध्य में स्थित दक्खन पठार के पश्चिमी छोर पर स्थित घाट है, उसी तरह से दक्षिणी अफ़्रीकी महान घाट भी एक ऐसी ही स्थलाकृति है। महान घाट की पहाड़ियाँ अधिकतर तो दक्षिण अफ़्रीका के देश में हैं लेकिन कुछ लेसूतू (लेसोथो), स्वाज़ीलैण्ड, मोज़ाम्बीक, नमीबिया, ज़िम्बाब्वे व अंगोला में भी हैं। इन्हें अलग देशों में अलग नामों से जाना जाता है। दक्षिण अफ़्रीका में इन्हें द्राखेन्सबर्ग के नाम से बुलाया जाता है।Atlas of Southern Africa. (1984). p. 13. Readers Digest Association, Cape Town"Namibian Savannah Woodlands". Terrestrial Ecoregions. World Wildlife Fund.
इन्हें भी देखें
द्राखेन्सबर्ग
सन्दर्भ
श्रेणी:महान घाट, दक्षिणी अफ़्रीका
श्रेणी:अफ़्रीका का भूगोल