411 REFERENCE · Wikipedia
इनसाइड एज (टीवी सीरीज)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
इनसाइड एज करण अंशुमान द्वारा निर्मित एक भारतीय खेल-ड्रामा टेलीविज़न सीरीज है जिसे अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ किया गया। 10 जुलाई 2017 को इसका प्रीमियर हुआ और यह अमेज़न ओरिजिनल्स द्वारा वितरित हिंदी भाषा की पहली सीरीज है। यह सीरीज एक काल्पनिक टी20 क्रिकेट टीम मुंबई मावेरिक्स पर केंद्रित है जिसके मालिक लीग-व्यापी स्पॉट फिक्सिंग सिंडिकेट संचालित करते हैं। इनसाइड एज में विवेक ओबेरॉय, ऋचा चड्ढा, सिद्धांत चतुर्वेदी, तनुज विरवानी, अंगद बेदी, सयानी गुप्ता, आमिर बशीर और सपना पब्बी के साथ-साथ मनु ऋषि, अमित सियाल, करण ओबेरॉयऔर फ्लोरा सैनी(आशा सैनी) जैसे कलाकार हैं।
इनसाइड एज को सकारात्मक आलोचनात्मक प्रतिक्रिया मिली है और इसे 46वें अंतर्राष्ट्रीय एमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज लिए नामांकित किया गया था। दूसरे सीज़न का प्रीमियर 6 दिसंबर 2019 को हुआ। इस सीरीज का तीसरा सीज़न भी बनाया गया जिसका प्रीमियर 3 दिसंबर 2021 को हुआ।
== आधार ==
इनसाइड एज, पॉवरप्ले लीग में खेलने वाली एक टी-20 क्रिकेट फ्रेंचाइजी मुंबई मावेरिक्स की कहानी है। यह सीरीज पावरप्ले लीग में उतार-चढ़ाव को दर्शाती है जिसमें मुंबई मावेरिक्स को मैच फिक्सिंग के आरोपों के साथ-साथ स्वामित्व संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है।
पीपीएल के दूसरे संस्करणमें वायु राघवन मुंबई मावेरिक्स का नेतृत्व करते हुए अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी अरविंद वशिष्ठ के नेतृत्व वाली हरियाणा हरिकेंस का सामना करते हैं।
तीसरे सीज़न में सीरीज अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की ओर बढ़ती है जहा वायु राघवन का मुकाबला भारतीय कप्तान रोहित से होता है।
== सन्दर्भ ==
== बाहरी कड़ियाँ ==
आधिकारिक वेबसाइट
आधिकारिक भारतीय वेबसाइट
इनसाइड एज इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर