411 REFERENCE · Wikipedia
अजनबी (2001 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अजनबी अजनबी1.jpg विजय गलानी अब्बास-मस्तान अनु मलिक श्याम गोयल (संवाद) अक्षय कुमार, करीना कपूर, बॉबी देओल, बिपाशा बसु रोबिन भट्ट संजीव दुग्गल श्याम गोयल नीरज वोरा 21 सितंबर, 2001 भारत हिन्दी
अजनबी 2001 में बनी हिन्दी भाषा की थ्रिलर फिल्म है। इसका निर्देशन अब्बास-मस्तान ने किया और इसमें अक्षय कुमार, बॉबी देओल, करीना कपूर और पदार्पण कर रही बिपाशा बसु प्रमुख भूमिकाओं में हैं। जॉनी लीवर, दिलीप ताहिल, नरेन्द्र बेदी और शरत सक्सेना ने सहायक भूमिका निभाई।
संक्षेप
राज (बॉबी देओल) और प्रिया (करीना कपूर) दोनों किस्मत से मिलते हैं और दोनों में प्यार हो जाता है। दोनों स्विट्ज़रलैंड में शादी कर लेते हैं और वहीं उनकी मुलाक़ात एक अन्य भारतीय जोड़े, विक्रम (अक्षय कुमार) और सोनिया (बिपाशा बसु) से होता है। उन लोग बहुत जल्दी ही अच्छे दोस्त बन जाते हैं।
विक्रम के जन्मदिन के मौके पर राज और विक्रम काफी शराब पी लेते हैं। अगले दिन राज को पिछले रात का कुछ भी याद नहीं रहता है। उसके कुछ समय बाद ही उसे पता चलता है कि सोनिया की मौत हो चुकी है। उसकी हत्या एक टूटे हुए शराब के बोतल से हुई होती है, जिसमें पुलिस को राज के उंगलियों के निशान मिलते हैं। अपने आप को बेकसूर साबित करने के लिए राज पुलिस के गिरफ्त से भाग जाता है। वो प्रिया से मिलता है और सारी बात समझाता है। जिसके बाद वो उसे बेकसूर मान कर साथ देने लगती है।
राज जेनेवा में एक बीमा अफसर से मिलता है। वहाँ उसे पता चलता है कि वो अपनी बीवी के बीमा में मिलने वाले $100 मिलियन डॉलर के लिए हत्या की होगी। वो उस अफसर की मदद से विक्रम का पता लगा लेता है। विक्रम एक क्रुज़ जहाज में रहता है। जब राज उस जहाज में जाता है तो वो विक्रम को एक लड़की के साथ नाचते हुए देखता है। वो कोई और नहीं, बल्कि सोनिया होती है। सोनिया को जिंदा देख कर राज हैरान रह जाता है। जब वो विक्रम से इस बारे में पूछता है तो वो अपने शैतानी योजना के बारे में उसे बताने लगता है। वो बताता है कि असल में वो जिसे सोनिया बजाज सोच रहा है, वो उसकी प्रेमिका, नीता (बिपाशा बसु) है, और असल सोनिया बजाज (मिंक बरार) की उसने बीमा में मिलने वाले सौ मिलियन डॉलर के लिए मार डाला और नीता के साथ मिल कर उस हत्या का आरोप राज पर डाल दिया।
राज उसे कम्प्युटर के सामने ले जाता है और उसे उसका खाली बैंक खाता दिखाता है। वो कहता है कि उसने उसके पासवर्ड को अंदाजे से डाला था। पासवर्ड वही शब्द था, जो वो बार बार बोलते रहता था। वो ये भी बताता है कि बीमा कंपनी से मिलने वाले सारे पैसे वो बीमा कंपनी के खाते में डाल चुका है। राज उसे ये भी बताता है कि उसकी सारी बातें रिकॉर्ड हो चुकी हैं। इसके बाद राज और विक्रम के बीच लड़ाई शुरू हो जाती है। लड़ाई के दौरान नीता की मौत हो जाती है। गुस्से में वो बीमा अफसर को मार देता है और राज को भी लगभग मार ही देता है। जब वो प्रिया को मारने जाता है, तब राज आ कर उसे बचा लेता है। इसी बीच उस जहाज के लंगर से विक्रम की मौत हो जाती है। अंत में राज बेकसूर साबित हो जाता है और वे दोनों भारत लौट जाते हैं।
मुख्य कलाकार
अक्षय कुमार — विक्रम बजाज (विकी)
बॉबी देओल — राज मल्होत्रा
करीना कपूर — प्रिया मल्होत्रा
बिपाशा बसु — सोनिया/नीता
जॉनी लीवर — भानु प्रधान
मिंक ब्रार — सोनिया बजाज
अमिता नाँगिया — चम्पा देवी
शरत सक्सेना — बीमा कम्पनी का जासूस
दिलीप ताहिल — प्रिया के पिता
नरेन्द्र बेदी — लखन पाल
संगीत
गीत गायक समीर अनु मलिक 50:38 डांस म्यूजिक N/A 1:22 वाद्य संगीत जब तुम्हें आशिकी मालूम कुमार सानु 6:48 कसम से तेरी आँखें सोनू निगम, उदित नारायण, अलका याज्ञिक, सुनिधी चौहान 5:55 कौन मैं हाँ तुम उदित नारायण, अलका याज्ञिक, अक्षय कुमार, बॉबी देओल, करीना कपूर, बिपाशा बसु 6:44
महबूबा महबूबा अदनान सामी, सुनिधी चौहान 7:27 महबूबा महबूबा अदनान सामी, सुनिधी चौहान 4:20 ई-ग्रूव मिक्स मेरी जिंदगी में अजनबी कुमार सानु, सुनिधी चौहान 6:57 मोहब्बत नाम है किसका अलका याज्ञिक, उदित नारायण 6:19 मुझको नींद आ रही है सोनू निगम, सुनिधी चौहान 4:46
नामांकन और पुरस्कार
|-
| rowspan="4"| 2002
| बिपाशा बसु
| फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार
|
|-
| अक्षय कुमार
| फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार
|
|-
| जॉनी लीवर
| फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता पुरस्कार
|
|-
| अदनान सामी ("महबूबा महबूबा")
| फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार
|
|}
बाहरी कड़ियाँ
0278291 अज़नबी
श्रेणी:2001 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:अनु मलिक द्वारा संगीतबद्ध फिल्में