411 REFERENCE · Wikipedia
चिआन पर्वत
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|230px|चिआनशान का एक नज़ारा
चिआन पर्वत शृंखला (Qian Mountains) या चिआन शान (千山山脉, Qianshan) मंचूरिया क्षेत्र में चीन और उत्तर कोरिया की सरहद पर स्थित एक पर्वत शृंखला है जो चांगबाई पर्वत शृंखला की एक शाखा है। यह चीन के जीलिन प्रांत से शुरू होकर दक्षिण-पूर्व में लियाओनिंग प्रांत और लियाओदोंग प्रायद्वीप तक जाते हैं। यहाँ चीन की सरकार ने चिआनशान राष्ट्रीय उद्यान स्थापित किया है। 'चिआन' का अर्थ चीनी भाषा में 'हज़ार' और 'शान' का मतलब 'पर्वत' होता है, यानि 'चिआनशान' का मतलब 'हज़ार पहाड़' है। यह इलाक़ा घने वनों से ढका है और तंग राजवंश के ज़माने से ही एक धार्मिक महत्व का स्थल रहा है जहाँ मैत्रेय बुद्ध के मंदिर और पगोडा बने हुए हैं।Travels in Manchuria and Mongolia: a feminist poet from Japan encounters prewar China, Akiko Yosano, Joshua A. Fogel, Columbia University Press, 2001, ISBN 978-0-231-12319-8, ... To the south the view is open, and the mountains within Qianshan can be seen in all their splendor ...
इन्हें भी देखें
चांगबाई पर्वत
मंचूरिया
जीलिन प्रान्त
लियाओनिंग प्रान्त
सन्दर्भ
2
श्रेणी:जीलिन
श्रेणी:मंचूरिया
श्रेणी:चीन की पर्वतमालाएँ
श्रेणी:उत्तर कोरिया की पर्वतमालाएँ