Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

गोम्पा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|230px|भारत के लद्दाख़ क्षेत्र में लेह के पास स्थित ठिकसे गोम्पा thumb|230px|लकिर दगोन पा (लद्दाख) गोम्पा या गोम्बा या गोन्पा (तिब्बती: དགོན་པ། / दगोन पा ; अर्थ- 'एकान्त स्थान' ) तिब्बती शैली में बने एक प्रकार के बौद्ध-मठ के भवन या भवनों को कहते हैं। तिब्बत, भूटान, नेपाल और उत्तर भारत के लद्दाख़, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम व अरुणाचल प्रदेश क्षेत्रों में यह कई स्थानों में मिलते हैं। भिक्षुओं की सुरक्षा के लिए मज़बूत दिवारों और द्वारों से घिरे यह भवन साधना, पूजा, धार्मिक शिक्षा और भिक्षुओं के निवास के स्थान होते हैं। इनका निर्माण अक्सर एक ज्यामीतीय धार्मिक मण्डल के आधार पर होता है जिसके केन्द्र में बुद्ध की मूर्ति या उन्हें दर्शाने वाली थांका चित्रकला होती है।Ladakh Through the Ages: Towards a New Identity, Shridhar Kaul, Hriday Nath Kaul, pp. 41, Indus Publishing, 1992, ISBN 9788185182759, ... The gompas or monasteries housing a considerable number of lamas or monks are centres of learning, culture and spirituality and are institutions of paramount importance in Ladakh ... गोम्पा अक्सर किसी शहर या बस्ती के पास किसी बुलन्द पहाड़ या चट्टान पर बनाए जाते हैं।Settlements Of The Indus River, Rob Bowden, pp. 27, Heinemann-Raintree Library, 2004, ISBN 9781403457189, ... Dotted along the upper reaches of the Indus as it passes through Ladakh are several Buddhist monasteries known as gompas. Gompas are normally built on high ground, overlooking the river valleys below ... इन्हें भी देखें द्ज़ोंग, तिब्बती शैली के दुर्ग रुमटेक मठ‎ सन्दर्भ 2 श्रेणी:तिब्बती वास्तुशास्त्र श्रेणी:भूटानी वास्तुशास्त्र श्रेणी:भारतीय वास्तुशास्त्र