411 REFERENCE · Wikipedia
चक्र (2021 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
चक्र 2021 की तमिल भाषा की एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है। इसे एमएस आनंदन ने निर्देशित किया है और फ़िल्म की कहानी भी उन्हीं ने लिखी है। फ़िल्म में विशाल और श्रद्धा श्रीनाथ मुख्य भूमिका में हैं जबकि रेजिना कैसेंद्रा ने खलनायक की भूमिका निभाई है।2020-06-27 'Chakra' trailer: Vishal, Shraddha Srinath star in hacker drama द हिन्दू https://www.thehindu.com/entertainment/movies/chakra-trailer-vishal-shraddha-srinath-star-in-hacker-drama/article31933611.ece 2020-08-23
फ़िल्म का विषय साइबर अपराध और ई-कॉमर्स घोटालों पर आधारित है।6 मार्च 2020 Chakra will deal with e-commerce scam https://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/tamil/movies/news/chakra-will-deal-with-e-commerce-scam/articleshow/74505347.cms live https://web.archive.org/web/20200306060348/https://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/tamil/movies/news/chakra-will-deal-with-e-commerce-scam/articleshow/74505347.cms 6 मार्च 2020 2020-08-23 द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया यह दो अधिकारियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो स्वतंत्रता दिवस पर हुई डकैतियों के बारे में जांच करते हैं। यह फ़िल्म 19 फरवरी, 2021 को सिनेमाघरों में जारी हुई और इसे मिश्रित समीक्षाएँ मिलीं।Vishal's Chakra to hit screens on February 19 द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया https://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/tamil/movies/news/vishals-chakra-to-hit-screens-on-february-19/articleshow/80613624.cms 4 फरवरी 2021 फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिली है।
कहानी सारांश
स्वतंत्रता दिवस पर पचास डकैतियाँ होती हैं। दो नकाबपोशों द्वारा घरों से महँगी वस्तुएँ चुराई जाती हैं जिनकी कीमत 7 करोड़ रुपए है। संपूर्ण पुलिस बल के पास कोई सुराग या सबूत नहीं होता है। पुलिस एसीपी गायत्री (श्रद्धा श्रीनाथ) को मामले की जांच सौंपती है। गायत्री को पता चलता है कि 50वां घर उसके पूर्व प्रेमी मेजर चंद्रू (विशाल) का है। चंद्रू की दादी अशोक चक्र को बचाने के प्रयास में घायल हो जाती हैं। यह पदक सरकार ने चंद्रू के दिवंगत पिता को दिया था। लेकिन चोर पुरस्कार चुरा लेते हैं।
पदक वापस पाने के लिये और इन मामलों को सुलझाने के लिए चंद्रू गायत्री के साथ जांच में शामिल हो जाता है। चंद्रू यह महसूस करता है कि लुटेरों को हर घर में आभूषण और पैसे का सटीक स्थान पता था। वे प्रत्येक डकैती को तेजी से अंजाम देते थे। चंद्रू उन लोगों की सूची बनाता है जो इन घरों तक पहुंच सकते हैं। उसे पता चलता है कि 'डायल फॉर हेल्प' नामक कंपनी इस मामले में शामिल हो सकती है। उन्हें सभी 50 घरों की सेवा करने वाले का नंबर मिलता है। पुलिस उसके घर पहुँचती है, लेकिन वहां उसकी पत्नी मिलती है। उसकी पत्नी बताती है कि उसके पति की दो साल पहले मौत हो गई थी। चंद्रू के पास कोई और सुराग नहीं होता और वह लौट आता है।
मुख्य कलाकार
विशाल — मेजर चंद्रू
श्रद्धा श्रीनाथ — एसीपी गायत्री
रेजिना कैसेंद्रा — लीला, शतरंज की कोच एवं कंप्यूटर हैकर
सृष्टि डांगे — रितु भाटिया
रोबो शंकर — इंस्पेक्टर कुमार
नास्सर — चंद्रू के दिवंगत पिता
विजय बाबू — पुलिस आयुक्त
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
11640022 चक्र
श्रेणी:2021 की फ़िल्में
श्रेणी:तमिल फ़िल्में