411 REFERENCE · Wikipedia
विभज्योतक
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पादप ऊत्तक दो प्रमुख प्रकार के होते हैं - (१) विभाज्योतक (Meristematic) तथा (२) स्थाई ऊतक या अविभाज्योतक। विभाज्योतकों में विभाजन क्षमता पाई जाती है । यह ऊत्तक पौधे में वृद्धि और विकास के लिए उत्तरदायी होता है ।
विभाज्योतक प्रमुखतः तीन प्रकार पाए जाते हैं जो निम्नलिखित हैं-
(i) शीर्ष विभाज्योत्तक (Apical meristem)
यह ऊत्तक पादप के शीर्ष भाग और जड़ों की कोशिकाओं में पाया जाता है!
यह उत्तक पौधे की "प्राथमिक वृद्धि" के लिए उत्तरदायी होता है!
इस ऊतक का निर्माण प्राथमिक विभज्योतिकी के द्वारा होता है।
(ii) पार्श्व विभाज्योत्तक (Lateral meristem)
यह तने और जङ की मोटाई के लिए उत्तरदायी होता है!
यह पौधे की "द्वितीयक वृद्धि" के लिए उत्तरदायी उत्तक है!
यह कॉर्क कैम्बियन के रूप में छाल ( Bark ) के नीचे पाया जाता है।
(iii) अन्तर्वेशी (intercalary meristem)
किसी पौधे की Node(गांठ) के पास नई शाखा /पत्तियों के निकलने के लिए उत्तरदायी उत्तक यही होता है!
अन्तर्वेशी विभज्योतक ऊतक पर्वसंधियों पर पाए जाते है।
ये घास कुल ( चावल, मक्का, गन्ना इत्यादि ) के पौधो में पाए जाते हैं।
स्थाई उत्तक भी दो प्रकार के होते हैं-
(i) साधारण उत्तक (Simple)
(ii) जटिल उत्तक(Complex)
श्रेणी:पादप कार्यिकी