411 REFERENCE · Wikipedia
प्रौद्योगिकी सूचना, पूर्वानुमान एवं मूल्यांकन परिषद (टाइफैक)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
प्रौद्योगिकी सूचना, पूर्वानुमान एवं मूल्यांकन परिषद (Technology Information, Forecasting and Assessment Council (TIFAC / टाइफैक)) भारत का एक स्वायत्तशासी संगठन है जिसे विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के अन्तर्गत 1988 में स्थापित किया गया था। इसके कार्यों में प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में दूरदृष्टि, प्रौद्योगिकी प्रक्षेप-पथों (ट्रेजेक्ट्रीज) के मूल्यांकन और राष्ट्रीय महत्व के चुने हुए प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में नेटवर्क कार्यों द्वारा प्रौद्योगिकी नवप्रवर्तन को सहायता प्रदान करना शामिल था।
1993 से टाइफैक ने विभिन्न संभावनाशील प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में देश के लिए एक प्रौद्योगिकी दृष्टि तैयार करने का प्रमुख कार्य प्रारम्भ किया है। प्रौद्योगिकी परिदृश्य 2020 कार्यों के परिणाम स्वरूप 17 दस्तावेजों का सेट तैयार हुआ है जिसमें 16 प्रोद्योगिकीय क्षेत्रों और एक सेवाओं पर केन्द्रित है। यह प्रयास अनूठा और अग्रणी कार्य है जिसमें शिक्षा क्षेत्र, उद्योगों और सरकार के 5000 से अधिक वैज्ञानिक, प्रौद्योगिकीविद और कारपोरेट प्रबंधक जुड़े हैं।
बाहरी कड़ियाँ
प्रौद्योगिकी सूचना, पूर्वानुमान एवं मूल्यांकन परिषद का जालघर
श्रेणी:प्रौद्योगिकी पूर्वानुमान