411 REFERENCE · Wikipedia
शीला दीक्षित
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
शीला दीक्षित Sheila Dikshit Chief Minister of Delhi India2.jpg 31 मार्च 1938 20 जुलाई 2019 कपूरथला, पंजाब, ब्रिटिश भारत 20 जुलाई 2019 दिल्ली, भारत राज्यपाल, केरल निखिल कुमार 11 मार्च 2014 - 25 अगस्त 2014 मुख्यमंत्री, दिल्ली 1998-2013 श्रीमती सुषमा स्वराज अरविंद केजरीवाल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस विनोद दीक्षित 2
शीला दीक्षित (३१ मार्च १९३८ – २० जुलाई २०१९) एक भारतीय राजनेत्री थीं, जो १९९८ से २०१३ तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रही। इसके अतिरिक्त ११ मार्च २०१४ से २५ अगस्त २०१४ तक वह भारत के केरल राज्य की राज्यपाल, http://hindi.economictimes.indiatimes.com/delhi/politics/Former-Delhi-chief-minister-Sheila-Dikshit-is-new-governor-of-Kerala/articleshow/31422363.cms शीला दीक्षित को केरल का राज्यपाल बनाया गया नवभारत टाईम्स 4 मार्च 2014 5 मार्च 2014सितंबर 2021 InternetArchiveBot http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=27331 राज्यपालों की नियुक्ति पत्र सूचना कार्यालय, भारत सरकार 5 मार्च 2014 5 मार्च 2014 https://web.archive.org/web/20150530224428/http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=27331 30 मई 2015 live १९८४ से १९८९ तक कन्नौज से सांसद, और १० जनवरी २०१९ से अपनी मृत्यु तक दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति की अध्यक्ष रही।
दीक्षित १५ साल के अंतराल के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली राज्य की मुख्य मंत्री थी। वे दिल्ली की दूसरी महिला मुख्य मंत्री थीं, तथा देश की पहली ऐसी महिला मुख्यमंत्री थीं जिन्होंने लगातार तीन बार मुख्यमंत्री पद संभाला। इनको 17 दिसंबर 2008 में लगातार तीसरी बार दिल्ली विधान सभा के लिये चुना गया था। 2013 में हुए विधान सभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। केरल के राज्यपाल श्री निखिल कुमार के त्यागपत्र देने के पश्चात् उनकी नियुक्ति इस पद पर की गई थी, हालाँकि, उन्होंने २५ अगस्त को ही इस पद से त्यागपत्र दे दिया। 2017 के उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांगेस पार्टी की मुख्यमंत्री पद लिये उम्मीदवार घोषित की गई थीं, परन्तु बाद में उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। इसके पश्चात १० जनवरी २०१९ को उन्हें दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति की अध्यक्ष घोषित किया गया। उनका निधन शनिवार 20 जुलाई, 2019 को दिल्ली के एस्कोर्ट अस्पताल में हो गया।
जीवनी
प्रारम्भिक जीवन
शीला दीक्षित (विवाह पूर्व: कपूर) का जन्म ३१ मार्च १९३८ पंजाब के कपूरथला नगर में एक पंजाबी खत्री परिवार में हुआ था। इन्होंने अपनी शिक्षा दिल्ली के कान्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से ली। बाद में स्नातक और कला स्नातकोत्तर की शिक्षा मिरांडा हाउस कालेज से ली।पंजाब में जन्मीं, दिल्ली से की पढ़ाई, ऐसा रहा 'यूपी की बहू' शीला दीक्षित का जीवन https://aajtak.intoday.in/story/former-delhi-cm-shiela-dixit-passes-away-heres-her-full-profile-1-1103272.html २१ जुलाई २०१९ आज तक २० जुलाई २०१९ नई दिल्ली https://web.archive.org/web/20190721060737/https://aajtak.intoday.in/story/former-delhi-cm-shiela-dixit-passes-away-heres-her-full-profile-1-1103272.html 21 जुलाई 2019 live
राजनीतिक कैरियर
१९७० के दशक की शुरुआत में, दीक्षित यंग वीमेन एसोसिएशन की अध्यक्ष थीं और तब उन्होंने दिल्ली में कामकाजी महिलाओं के लिए दो बड़े छात्रावासों की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थीं। १९७८ से १९८४ के बीच, वह कपड़ा निर्यातकर्ता संघ (गार्मेंट्स एक्स्पोर्टर्स एसोसियेशन) के कार्यपालक सचिव पद पर भी रही।
१९८४ के आम चुनावों में दीक्षित ने उत्तर प्रदेश के कन्नौज लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा, जिसमें उन्होंने लोक दल प्रत्याशी छोटे लाल यादव को ६१,८१५ मतों से पराजित किया।http://eci.nic.in/eci_main/StatisticalReports/LS_1984/Vol_I_LS_84.pdf 1984 Lok Sabha results by constituency 21 जुलाई 2019 https://web.archive.org/web/20140718184911/http://eci.nic.in/eci_main/StatisticalReports/LS_1984/Vol_I_LS_84.pdf 18 जुलाई 2014 live कन्नौज में उनके द्वारा किये गए प्रमुख विकास कार्यों में हरदोई को जिले से जोड़ने के लिए गंगा नदी पर पुल का निर्माण, तिर्वा में दूरदर्शन रिले सेंटर की स्थापना, टेलीफोन एक्सचेंज का मैनुअल से आटोमेटिक में परिवर्तन, तथा लाख बहोसी पक्षी विहार एवं मकरंदनगर में विनोद दीक्षित अस्पताल का निर्माण इत्यादि शामिल हैं।आशुतोष दीक्षित शीला दीक्षित ने कन्नौज से की थी राजनीति पारी की शुरुआत, सत्ता में आने के बाद बदली दी थी तस्वीर https://www.amarujala.com/photo-gallery/uttar-pradesh/kanpur/sheila-dikshit-started-her-political-career-from-kannauj २१ जुलाई २०१९ अमर उजाला २१ जुलाई २०१९ कानपुर https://web.archive.org/web/20190721054045/https://www.amarujala.com/photo-gallery/uttar-pradesh/kanpur/sheila-dikshit-started-her-political-career-from-kannauj 21 जुलाई 2019 live
संसद सदस्य के कार्यकाल में, इन्होंने लोक सभा की एस्टीमेट्स समिति के साथ कार्य किया, और भारत की स्वतंत्रता के चालीसवें वर्ष और जवाहरलाल नेहरू शताब्दी के कार्यान्वयन के लिए कार्यान्वयन समिति की अध्यक्षता भी की। उन्होंने पांच साल (१९८४-१९८९) के लिए महिलाओं की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र आयोग में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इसके अतिरिक्त १९८६-१९८९ के दौरान वे तत्कालीन राजीव गांधी मंत्रिपरिषद का हिस्सा भी रहीं - उन्होंने पहले संसदीय मामलों की राज्य मंत्री और बाद में प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया।अरुण कुमार सिंह ३२ साल में कन्नौज से सांसद बनीं शीला दीक्षित और राजीव गांधी ने बनाया था मंत्री https://www.jagran.com/delhi/new-delhi-city-ncr-sheila-dikshit-becomes-parliamentarian-from-kannauj-in-32-years-and-rajiv-gandhi-made-minister-19416936.html २१ जुलाई २०१९ दैनिक जागरण २१ जुलाई २०१९ दिल्ली https://web.archive.org/web/20190721054046/https://www.jagran.com/delhi/new-delhi-city-ncr-sheila-dikshit-becomes-parliamentarian-from-kannauj-in-32-years-and-rajiv-gandhi-made-minister-19416936.html 21 जुलाई 2019 live
१९८९ में हुए आम चुनावों में दीक्षित को अब जनता पार्टी के प्रत्याशी छोटे लाल यादव के हाथों ५३,८३३ मतों से हार का सामना करना पड़ा था।http://eci.nic.in/eci_main/StatisticalReports/LS_1989/Vol_I_LS_89.pdf 1989 Lok Sabha results by constituency 21 जुलाई 2019 https://web.archive.org/web/20140718183934/http://eci.nic.in/eci_main/StatisticalReports/LS_1989/Vol_I_LS_89.pdf 18 जुलाई 2014 live तत्प्श्चात, अगस्त १९९० में, दीक्षित और उनके ८२ सहयोगियों को उत्तर प्रदेश में २३ दिनों के लिए राज्य सरकार द्वारा जेल में डाल दिया गया, जब उन्होंने महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ एक आंदोलन का नेतृत्व किया। १९९८ में दीक्षित को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति का अध्यक्ष बनाया गया था।शीला दीक्षित का कन्नौज कनेक्शन, पहली बार यहीं से लड़ी थीं आम चुनाव https://aajtak.intoday.in/story/sheila-dikshit-congress-elections-demise-up-electoral-journey-1-1103285.html २१ जुलाई २०१९ आज तक २० जुलाई २०१९ नई दिल्ली https://web.archive.org/web/20190721060737/https://aajtak.intoday.in/story/sheila-dikshit-congress-elections-demise-up-electoral-journey-1-1103285.html 21 जुलाई 2019 live उसी वर्ष हुए आम चुनावों में, उन्होंने पूर्वी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से एक बार फिर चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें भारतीय जनता पार्टी के लाल बिहारी तिवारी के हाथों ४५,३६२ मतों से पराजय का सामना करना पड़ा था।1998 Lok Sabha results by constituency https://web.archive.org/web/20140718000000/http://eci.nic.in/eci_main/StatisticalReports/LS_1998/Vol_I_LS_98.pdf 18 July 2014
आम चुनावों में हार के बाद, दीक्षित ने १९९८ में दिल्ली के विधान सभा चुनावों की ओर रुख किया, और गोल मार्किट निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा, जहाँ उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी, कीर्ति आज़ाद को ५,६६७ मतों से पराजित किया।http://eci.nic.in/eci_main/statisticalreports/SE_1998/StatisticalReport-DEL98.pdf STATISTICAL REPORT ON GENERAL ELECTION, 1998 TO THE LEGISLATIVE ASSEMBLY OF NCT OF DELHI eci.nic.in 21 जुलाई 2019 https://web.archive.org/web/20180713095940/http://eci.nic.in/eci_main/StatisticalReports/SE_1998/StatisticalReport-DEL98.pdf 13 जुलाई 2018 live कांग्रेस ने उस वर्ष दिल्ली में ७० में से ५२ सीटें जीती थी, और तब शीला दीक्षित ने मदन लाल खुराना की उत्तराधिकारी के रूप में दिल्ली की छठी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। सुषमा स्वराज के बाद वह दिल्ली की दूसरी महिला मुख्यमंत्री थी। २००३ के विधानसभा चुनावों में भी दीक्षित ने गोल बाजार विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया, और भाजपा प्रत्याशी, पूनम आज़ाद को १२,९३५ मतों से पराजित कर दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में अपना कार्यकाल जारी रखा।http://eci.nic.in/eci_main/statisticalreports/SE_NOV_2003/StatisticalReports_DEL_Nov2003.pdf STATISTICAL REPORT ON GENERAL ELECTION, 2003 TO THE LEGISLATIVE ASSEMBLY OF NCT OF DELHI eci.nic.in 21 जुलाई 2019 https://web.archive.org/web/20180712172518/http://eci.nic.in/eci_main/StatisticalReports/SE_NOV_2003/StatisticalReports_DEL_Nov2003.pdf 12 जुलाई 2018 live
२००८ के दिल्ली विधानसभा चुनावों में दीक्षित ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा, और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी, विजय जौली को १३,९८२ मतों से पराजित किया।http://eci.nic.in/eci_main/StatisticalReports/AE2008/stats_DL_2008.pdf 2008 Election Commission of India 21 जुलाई 2019 https://web.archive.org/web/20131020095037/http://eci.nic.in/eci_main/StatisticalReports/AE2008/stats_DL_2008.pdf 20 अक्तूबर 2013 live इन चुनावों में दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस ने दिल्ली की ७० में से ४३ सीटें जीती, और इस बदौलत दीक्षित लगातार तीसरी बार दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी। २०१३ के दिल्ली विधान सभा चुनाव में उनकी पार्टी का सफाया हो गया और आम आदमी पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में २५,८६४ मतों के अंतर से चुनाव जीता। उन्होंने ८ दिसंबर २०१३ को मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया, लेकिन २८ दिसंबर २०१३ को नई सरकार के शपथ ग्रहण तक दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री बनी रही।
मार्च २०१४ में केरल के राज्यपाल श्री निखिल कुमार के त्यागपत्र देने के पश्चात दीक्षित को केरल के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया था, लेकिन पांच महीने बाद २५ अगस्त को ही उन्होंने इस पद से त्यागपत्र दे दिया। २०१७ के उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में पहले दीक्षित को कांगेस पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार के तौर पर घोषित किया गया था, परन्तु बाद में कांग्रेस तथा समाजवादी पार्टी के गठबंधन के बाद उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। इसके पश्चात १० जनवरी २०१९ को उन्हें पुनः दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति की अध्यक्ष घोषित किया गया। २०१९ के आम चुनावों में उन्होंने दिल्ली के उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी के हाथों ३.६६ लाख मतों से पराजय का सामना करना पड़ा।उत्तर-पूर्वी दिल्ली पर फिर चला मनोज तिवारी का जादू, शीला दीक्षित को 3.66 लाख वोटों से हराया https://www.livehindustan.com/ncr/story-lok-sabha-elections-2019-results-bjp-candidate-manoj-tiwari-wins-again-north-east-delhi-constituency-2544202.html २१ जुलाई २०१९ हिन्दुस्तान २४ मई २०१९ नई दिल्ली https://web.archive.org/web/20190721080611/https://www.livehindustan.com/ncr/story-lok-sabha-elections-2019-results-bjp-candidate-manoj-tiwari-wins-again-north-east-delhi-constituency-2544202.html 21 जुलाई 2019 dead
अन्य कार्य
दीक्षित इंदिरा गाँधी स्मारक ट्रस्ट की सचिव भी थी, जो शांति, निशस्त्रीकरण एवं विकास के लिये इंदिरा गाँधी पुरस्कार प्रदान करता है, व विश्वव्यापी विषयों पर सम्मेलन आयोजित करता है। इनके संरक्षण में ही, इस ट्रस्ट ने एक पर्यावरण केन्द्र भी खोला। वह हस्तकला व ग्रामीण कलाकारों व कारीगरों के उत्थान में भी विशेष रुचि लेतीं थी। ग्रामीण रंगशाला व नाट्यशालाओं का विकास, उनका विशेष कार्य रहा।
व्यक्तिगत जीवन
शीला दीक्षित का विवाह प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी तथा पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल उमा शंकर दीक्षित के पुत्र विनोद दीक्षित से हुआ था। विनोद मूलतः उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के उगु गाँव से थे, और भारतीय प्रशासनिक सेवा में एक अधिकारी के रूप में कार्यरत थे। एक रेल यात्रा के दौरान हृदयाघात से उनका निधन हो गया।
दीक्षित की दो संतानें हैं, एक पुत्र व एक पुत्री। उनके पुत्र संदीप दीक्षित पूर्वी दिल्ली से १५ वीं लोकसभा के पूर्व सदस्य हैं। दीक्षित की नवंबर २०१२ में एंजियोप्लास्टी हुई थी, और उनका नियमित रूप से फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट में इलाज चलता था। २०१८ में भी फ्रांस के लिले में स्थित यूनिवर्सिटी अस्पताल में उनकी हृदय की सर्जरी हुई थी।
मृत्यु
१९ जुलाई २०१९ की सुबह दीक्षित ने सांस में परेशानी की शिकायत की, और उनका दिल भी सामान्य से तेज़ धड़क रहा था। उन्हें तुरंत एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट ले जाया गया, लेकिन बीच रास्ते में ही हृदयाघात होने के कारण उनकी धड़कनें रुक गयी - भर्ती होने के बाद कुछ ही क्षणों में उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।शीला शुक्रवार तक ठीक थीं, अचानक कैसे हुई मौत https://www.bbc.com/hindi/india-49060588 २१ जुलाई २०१९ बीबीसी २१ जुलाई २०१९ https://web.archive.org/web/20190721075628/https://www.bbc.com/hindi/india-49060588 21 जुलाई 2019 live उनकी स्थिति थोड़े समय के लिए स्थिर हो गई थी, हालांकि वह कई दौरों से उबर नहीं पाई। शीला दीक्षित का निधन ८१ वर्ष की आयु में २० जुलाई २०१९ को ३:५५ बजे हुआ।15 साल की शीला 'कपूर' जब नेहरू से मिलने उनके घर चली गईं https://www.bbc.com/hindi/india-49057083 २१ जुलाई २०१९ बीबीसी २१ जुलाई २०१९ https://web.archive.org/web/20190721075625/https://www.bbc.com/hindi/india-49057083 21 जुलाई 2019 live शीला दीक्षित की पार्थिव देह को पूर्वी निजामुद्दीन स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। दिल्ली सरकार ने उनकी मृत्यु पर दिल्ली में दो दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया।तीन बार मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित का 81 की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन, मोदी-सोनिया ने श्रद्धांजलि दी https://www.bhaskar.com/national/news/sheila-dixit-death-passes-away-in-delhi-news-update-01599229.html २१ जुलाई २०१९ दैनिक भास्कर २१ जुलाई २०१९ दिल्ली https://web.archive.org/web/20190721074125/https://www.bhaskar.com/national/news/sheila-dixit-death-passes-away-in-delhi-news-update-01599229.html 21 जुलाई 2019 live
विवाद
२००९ में, दिल्ली के लोकायुक्त (भ्रष्टाचार-विरोधी लोकपाल) ने एक भाजपा कार्यकर्ता, अधिवक्ता सुनीता भारद्वाज द्वारा दायर एक शिकायत की जांच की - कि दीक्षित ने जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण मिशन के तहत केंद्र सरकार से राजीव रतन अवास योजना के लिए प्राप्त ३.५ करोड़ रुपये का राजनीतिक विज्ञापन देने के लिए दुरुपयोग किया।http://www.hindustantimes.com/Censure-Dikshit-Delhi-lokayukta-to-President/H1-Article1-722686.aspx#disqus_thread Censure Dikshit, Delhi lokayukta to President of India 18 July 2011 हिन्दुस्तान टाईम्स 18 July 2011 https://archive.today/20130125233533/http://www.hindustantimes.com/Censure-Dikshit-Delhi-lokayukta-to-President/H1-Article1-722686.aspx%23disqus_thread 25 January 2013 dead हालाँकि, लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार के दावों को खारिज कर दिया।http://articles.timesofindia.indiatimes.com/2011-10-26/delhi/30323952_1_delhi-lokayukta-uplokayukta-act-regularization-of-unauthorized-colonies Sheila Dikshit questions Lokayukta's power Garg, Abhinav 26 October 2011 द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया https://web.archive.org/web/20161230150457/http://timesofindia.indiatimes.com/city/delhi/Sheila-Dikshit-questions-Lokayuktas-power/articleshow/10492847.cms 30 December 2016 live नवंबर २००९ में ही, दिल्ली में नाइट क्लबों में हत्या के दोषी मनु शर्मा के देखे जाने की मीडिया रिपोर्टों के सामने आने के बाद उसे पैरोल देने के कारण दीक्षित की काफी आलोचना हुई।http://www.dnaindia.com/india/report_nothing-illegal-or-unlawful-in-manu-sharma-parole-sheila-dikshit_1317759 Nothing illegal or unlawful in Manu Sharma parole: Sheila Dikshit 28 November 2009 16 November 2011 https://web.archive.org/web/20120910000551/http://www.dnaindia.com/india/report_nothing-illegal-or-unlawful-in-manu-sharma-parole-sheila-dikshit_1317759 10 सितंबर 2012 live शर्मा को जेसिका लाल की हत्या के लिए जेल में डाल दिया गया था और वह आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।
दीक्षित पर २०१० के राष्ट्रमंडल खेलों के संबंध में भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया गया था। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) ने कथित तौर पर खेलों के दौरान शहर में स्ट्रीट लाइटिंग के लिए आयातित उपकरणों में अनियमितताओं के लिए उन्हें दोषी ठहराया। हालाँकि दिल्ली के मुख्य सचिव पी के त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान दिल्ली में स्ट्रीट लाइटिंग के ठेके देने में कोई भूमिका नहीं निभाई।http://www.ndtv.com/article/india/commonwealth-fiasco-government-s-auditor-faults-sheila-too-123831 Commonwealth Games fiasco: Government's auditor faults Sheila too 3 August 2011 16 November 2011 https://web.archive.org/web/20120203232705/http://www.ndtv.com/article/india/commonwealth-fiasco-government-s-auditor-faults-sheila-too-123831 3 फ़रवरी 2012 live अगस्त २०१३ में लोकपाल अदालत ने २००८ के विधानसभा चुनावों से पहले एक विज्ञापन अभियान के लिए सरकारी धन का दुरुपयोग करने के लिए उनके और अन्य लोगों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया,http://timesofindia.indiatimes.com/city/delhi/Court-orders-FIR-against-Sheila-Dikshit/articleshow/22194077.cms Court orders FIR against Sheila Dikshit 1 September 2013 The Times of India https://web.archive.org/web/20161006015208/http://timesofindia.indiatimes.com/city/delhi/Court-orders-FIR-against-Sheila-Dikshit/articleshow/22194077.cms 6 October 2016 live लेकिन उन पर कोई धाराएं नहीं लगायी गयी।http://timesofindia.indiatimes.com/city/delhi/No-info-on-corruption-cases-against-Sheila-Dikshit-ACB/articleshow/49073236.cms No info on corruption cases against Sheila Dikshit: ACB 23 September 2015 The Times of India https://web.archive.org/web/20160909004548/http://timesofindia.indiatimes.com/city/delhi/No-info-on-corruption-cases-against-Sheila-Dikshit-ACB/articleshow/49073236.cms 9 September 2016 live
पुरस्कार तथा सम्मान
२०१० में भारत-ईरान सोसायटी द्वारा दारा शिकोह पुरस्कार।Delhi CM Sheila Dikshit honoured with Dara Shikoh award http://indiatoday.intoday.in/story/Delhi+CM+Sheila+Dikshit+honoured+with+Dara+Shikoh+award/1/92395.html 4 July 2014 PTI Indiatoday 11 April 2010 https://web.archive.org/web/20140411144839/http://indiatoday.intoday.in/story/Delhi+CM+Sheila+Dikshit+honoured+with+Dara+Shikoh+award/1/92395.html 11 अप्रैल 2014 live
२०१३ में उत्कृष्ट सार्वजनिक सेवा के लिए ऑल लेडीज लीग द्वारा दिल्ली वीमेन ऑफ द डिकेड अचीवर्स पुरस्कार‘21st century is going to be the century of women’ http://www.thehindu.com/todays-paper/tp-national/tp-newdelhi/21st-century-is-going-to-be-the-century-of-women/article4947302.ece 4 July 2014 The Hindu 24 July 2013 https://web.archive.org/web/20140831022715/http://www.thehindu.com/todays-paper/tp-national/tp-newdelhi/21st-century-is-going-to-be-the-century-of-women/article4947302.ece 31 अगस्त 2014 live
सन्दर्भ
2
बाहरी कड़ियाँ
Sheila Dikshit शीला दीक्षित
दिल्ली सरकार
नगर अध्यक्षों की प्रोफाइल
निखिल कुमार केरल की राज्यपाल 2014-वर्तमान पी सतशिवम
सुषमा स्वराज दिल्ली के मुख्य मंत्री 1998–2013 अरविंद केजरीवाल
श्रेणी:1938 में जन्मे लोग
श्रेणी:८वीं लोक सभा के सदस्य
श्रेणी:भारतीय महिला राजनीतिज्ञ
श्रेणी:केरल के राज्यपाल
श्रेणी:दिल्ली के लोग
श्रेणी:भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ
श्रेणी:कपूरथला के लोग
श्रेणी:२०१९ में निधन
श्रेणी:दिल्ली के मुख्यमंत्री