Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जिब्राल्टर में क्रिकेट

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|thumb|350px|यूरोपा पॉईंट पर चलता क्रिकेट का खेल जिब्राल्टर औबेरियन प्रायद्वीप और यूरोप के दक्षिणी छोर पर भूमध्य सागर के प्रवेश द्वार पर स्थित एक स्वशासी ब्रिटिश विदेशी क्षेत्र है। 6.843 वर्ग किलोमीटर (2.642 वर्ग मील) में फैले इस देश की सीमा उत्तर में स्पेन से मिलती है। जिब्राल्टर ऐतिहासिक रूप से ब्रिटेन के सशस्त्र बलों के लिए एक महत्वपूर्ण आधार रहा है और शाही नौसेना का एक आधार है। जिब्राल्टर में विभिन्न प्रकार के खेल जिब्राल्टर की जनता के रोजमर्रा जीवन का अहम हिस्सा हैं। यहाँ विशेष रूप से फुटबॉल, क्रिकेट और बास्केटबॉल जैसे खेल ज्यादा लोकप्रिय हैं। क्रिकेट यहाँ ब्रिटिश सैनिकों द्वारा लाया गया था। जिब्राल्टर का वातावरण इस खेल के लिए काफ़ी अनुकूल है। क्रिकेट बल्ले और गेंद का एक दलीय खेल है जिसकी शुरुआत दक्षिणी इंग्लैंड में हुई थी। इसका सबसे प्राचीन निश्चित-संदर्भ 1598 का मिलता है और अब यह 100 से भी अधिक देशों में खेला जाता है। क्रिकेट के कई रूप हैं; इसका उच्चतम स्तर टॅस्ट क्रिकेट है, जिसमें वर्तमान प्रमुख राष्ट्रीय टीमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैण्ड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैण्ड, पाकिस्तान व बांग्लादेश हैं। जिब्राल्टर राष्ट्रीय क्रिकेट टीम जिब्राल्टर का अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रतिनिधित्व करने वाली टीम है। टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की वर्ष 1969 से सहयोगी सदस्य है। टॅस्ट क्रिकेट नहीं खेलने वाली यूरोपीय टीमों में जिब्राल्टर की टीम इस समय छठे स्थान पर है। इतिहास प्रारंभिक इतिहास जिब्राल्टर इबेरियाई प्रायद्वीप के दक्षिणी सिरे पर स्थित एक ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश है। यहाँ अट्ठारहवी सदी के अंत में ब्रिटिश सैनिकों द्वारा क्रिकेट का खेल लाया गया। वर्ष 1800 से ही रॉक ऑफ़ जिब्राल्टर के उत्तर में एक क्रिकेट का मैदान है। 1822 तक सैनिकों के साथ-साथ जिब्राल्टर की समान्य जनता ने भी क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया। जिब्राल्टर क्रिकेट क्लब की स्थापना 1883 में हुई। यह बीसवी सदी तक जिब्राल्टर में नागरिक क्रिकेट का आधार साबित हुआ। वर्ष 1890 में इंग्लैंड के दौरे पर जा रही ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम जिब्राल्टर में रुकी थी। असल में जिस जहाज पर ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी इंग्लैंड की यात्रा के लिए सवार थी उसकी टक्कर दो अन्य जहाजों से हो गई थी जिसके परिणामस्वरूप टीम के जहाज को जिब्राल्टर बंदरगाह में रुकना पड़ा। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एक मैच जिब्राल्टर गैरीसन टीम के विरुद्ध खेला। स्थानीय टीम केवल पच्चीस रन के स्कॉर पर ही सिमट गई थी जबकि विरोधी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने आठ विकेट के नुकसान पर एक सौ पचास रन बनाए थे। 1930 के दशक में खेल में समृद्धि हुई जिसमें जिब्राल्टर से स्थानीय स्तर पर पैदा हुए कई क्रिकेट खिलाड़ी आए। हालांकि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान खेल की यह वृद्धि थम गई क्यों कि क्रिकेट के कई मैदान मिलिट्री द्वारा सैन्य प्रयोजनों के लिए उपयोग में लिए जाने लगे। इनमें से एक को तो हवाई पट्टी ही बना दिया गया। युद्धोत्तर वर्ष right|thumb|280px|1960 में जिब्राल्टर में क्रिकेट का खेल 1950 के दशक में जिब्राल्टर में क्रिकेट क्लबों की संख्या में बढ़ोतरी हुई तथा 1960 जिब्राल्टर क्रिकेट संघ (जिब्राल्टर क्रिकेट एसोसिएशन) की स्थापना हुई। 1969 में टीम को अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की सहयोगी सदस्यता के लिए निर्वाचित किया गया। 1973 अंग्रेज़ी घरेलू सत्र की समाप्ति के पश्चात एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने जिब्राल्टर का दौरा किया। 12 सितम्बर 1973 के दिन क्लब की टीम ने स्थानीय टीम रॉक XI के विरुद्ध एक दिवसीय मैच खेला। मैच जिब्राल्टर क्रिकेट मैदान में आयोजित हुआ था, जिसमें एसेक्स की 178 रन के विशाल अंतर से जीत हुई। इसके पश्चात भविष्य में इंग्लैंड से विभिन्न स्तर की टीमों का जिब्राल्टर दौरा जारी रहा। 1982 में जिब्राल्टर ने दूसरी आई॰सी॰सी॰ ट्रोफ़ी (आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालिफायर) प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता के विजेता को 1983 विश्व कप के लिए पात्रता मिलनी थी। जिब्राल्टर एक भी मैच नहीं जीत पाया। हालांकि टीम ने इसी प्रतियोगिता के 1986 संस्करण में अपने प्रदर्शन में सुधार किया और अपनी पहली अन्तरराष्ट्रीय विजय इजरायली टीम के विरुद्ध प्राप्त की। मैच में पहले खेलते हुए इजरायली टीम ने जिब्राल्टर के लिए जीत के लिए 263 रन का लक्ष्य रखा। जिब्राल्टर ने यह लक्ष्य 58.4 ओवर्स में सात विकेट के नुकसान के साथ प्राप्त कर लिया।http://cricketarchive.com/Archive/Scorecards/47/47489.html Gibraltar v Israel – ICC Trophy 1986 (Group B) Cricketarchive.com 19 दिसम्बर 2012 https://web.archive.org/web/20130921054311/http://cricketarchive.com/Archive/Scorecards/47/47489.html 21 सितंबर 2013 live अगले टूर्नामेंट में टीम ने और भी अच्छा प्रदर्शन किया, जिसमें इन्होंने पूर्व और मध्य अफ़्रीका, सिंगापुर व इजरायल की टीमों को पराजित किया तथा प्लेट प्रतियोगिता तक का सफ़र तय किया। 1992 में इजरायल ने जिब्राल्टर का दौरा किया। हालांकि जिब्राल्टर की टीम तीन विकेट से पराजित हो गई थी परन्तु यह मैच जिब्राल्टर में क्रिकेट के इतिहास के लिए इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह टीम का अपनी जमीन पर पहला अन्तरराष्ट्रीय मैच था।http://www.cricketeurope4.net/CRICKETEUROPE/GENERAL/TIMELINES/gibraltar.shtml A Timeline of Gibraltar Cricket cricketeurope4.net. क्रिकेट यूरोप 19 दिसम्बर 2012 https://web.archive.org/web/20120911030635/http://www.cricketeurope4.net/CRICKETEUROPE/GENERAL/TIMELINES/gibraltar.shtml 11 सितंबर 2012 live जिब्राल्टर की टीम 1994 आई॰सी॰सी॰ ट्रोफ़ी में बीसवे स्थान पर रही, जिसमें इसे एक भी मैच में सफ़लता प्राप्त नहीं हुई।http://static.espncricinfo.com/db/ARCHIVE/WORLD_CUPS/ICCT94/ICCT_TABLE_FEB-MAR1994.html ICC Trophy in Kenya, Feb-Mar 1994 - Points Table Static.espncricinfo.com. ईएसपीएन 19 दिसम्बर 2012 1996 में टीम ने पहली बार यूरोपियन क्रिकेट चैम्पियनशिप में हिस्सा लिया। चैम्पियनशिप डेनमार्क की राजधानी कोपनहेगन में हुई थी। जिब्राल्टर की टीम ग्रुप ए में आयरलैंड, मेजबान डेनमार्क और इटली की टीमों के साथ थी। ग्रुप के तीन मैचों में से केवल एक में ही जिब्राल्टर को जीत हाथ लगी, जिसमें टीम ने इटली को छह विकेट से पराजित किया। प्ले-ऑफ़ में स्कॉटलैंड की टीम से नौ विकेट से हारने के पश्चात जिब्राल्टर अंतिम रैंकिंग तालिका में छठे स्थान पर रहा।http://www.cricketeurope4.net/CRICKETEUROPE/DATABASE/1996/TOURNAMENTS/EUROCHAMS/about.shtml 1st European Championships cricketeurope4.net. क्रिकेट यूरोप 19 दिसम्बर 2012 https://web.archive.org/web/20080705035654/http://www.cricketeurope4.net/CRICKETEUROPE/DATABASE/1996/TOURNAMENTS/EUROCHAMS/about.shtml 5 जुलाई 2008 live अगले वर्ष आयोजित हुई आई॰सी॰सी॰ ट्रोफ़ी में टीम उन्नीसवे स्थान पर रही और 1998 यूरोपियन चैम्पियनशिप में अपने बुरे प्रदर्शन के साथ दस टीमों में सबसे अंत में रही। 1999 में 22 से 25 सितम्बर के बीच जिब्राल्टर ने चतुष्कोणीय टूर्नामेंट का आयोजन किया जिसमें अन्य तीन टीम थीं: फ़्रांस, इजरायल और इटली। अपने पहले मैच में टीम ने फ़्रांसीसी टीम को छह विकेट से पराजित किया।http://static.espncricinfo.com/db/ARCHIVE/1999/OTHERS+ICC/GQIT/GIBR_FRANCE_GQIT_22SEP1999.html Gibraltar Quadrangular International Tournament, 1999 – Gibraltar v France Static.espncricinfo.com. ईएसपीएन 19 दिसम्बर 2012 https://web.archive.org/web/20160305111047/http://static.espncricinfo.com/db/ARCHIVE/1999/OTHERS+ICC/GQIT/GIBR_FRANCE_GQIT_22SEP1999.html 5 मार्च 2016 dead अगले मैच में टीम का मुकाबला इटली से हुआ। टॉस जितने के पश्चात इटली ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और सात विकेट के नुकसान के साथ 275 रन का स्कॉर जिब्राल्टर के समक्ष रखा। जिब्राल्टर की टीम लक्ष्य का पीछा करती हुई 44.4 ओवर्स में 164 रनों के साथ ऑल-आउट हो गई, परिणामस्वरूप इटली ने 120 के भारी अंतर से जिब्राल्टर को हरा दिया।http://static.espncricinfo.com/db/ARCHIVE/1999/OTHERS+ICC/GQIT/GIBR_ITALY_GQIT_23SEP1999.html Gibraltar Quadrangular International Tournament, 1999 – Gibraltar v Italy Static.espncricinfo.com. ईएसपीएन 25 19 दिसम्बर 2012 https://web.archive.org/web/20160305105345/http://static.espncricinfo.com/db/ARCHIVE/1999/OTHERS+ICC/GQIT/GIBR_ITALY_GQIT_23SEP1999.html 5 मार्च 2016 dead जिब्राल्टर की टीम टूर्नामेंट के दूसरे सेमिफाइनल में इजरायल के साथ खेली। इजरायल ने टॉस जितने के साथ बल्लेबाजी का फैसला लिया और नौ विकेट खो कर 226 रन बनाएँ। पारी की तीन गेंद शेष रहते हुए जिब्राल्टर ने यह लक्ष्य छह विकेट के नुकसान के साथ प्राप्त कर लिया और फाइनल मैच में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली।http://static.espncricinfo.com/db/ARCHIVE/1999/OTHERS+ICC/GQIT/GIBR_ISRAEL_GQIT_24SEP1999.html Gibraltar Quadrangular International Tournament, 1999 – Gibraltar v Israel Static.espncricinfo.com. ईएसपीएन 19 दिसम्बर 2012 25 सितम्बर के दिन यूरोपा स्टेडियम में आयोजित हुए टुर्नामेंट के फाइनल में इटली और जिब्राल्टर कप जितने के लिए एक-दूसरे के विरुद्ध खेले। टॉस जिब्राल्टर ने जीता और बल्लेबाजी चुनी। टीम ने इटली के लिए 114 रन का एक छोटा लक्ष्य रखा जिसे इटली ने 23.2 ओवर्स में ही सात विकेट के नुकसान के साथ प्राप्त कर लिया और इसी के साथ टुर्नामेंट में प्रथम स्थान अर्जित किया।http://static.espncricinfo.com/db/ARCHIVE/1999/OTHERS+ICC/GQIT/GIBR_ITALY_GQIT_25SEP1999.html Gibraltar Quadrangular International Tournament, 1999 – Gibraltar v Italy Static.espncricinfo.com. ईएसपीएन 19 दिसम्बर 2012 https://web.archive.org/web/20160305111103/http://static.espncricinfo.com/db/ARCHIVE/1999/OTHERS+ICC/GQIT/GIBR_ITALY_GQIT_25SEP1999.html 5 मार्च 2016 dead right|thumb|280px|विक्टोरिया स्टेडियम यूरोपियन चैम्पियनशिप वर्ष 2000 में दो डिवीजनों में बट गई थी। जिब्राल्टर डिविजन दो का हिस्सा था जो इसने अंततः जीती भी। इसके अगले वर्ष टीम कनाडा के दौरे पर गई जहाँ इसने 2001 आई॰सी॰सी॰ ट्रोफ़ी में भाग लिया। जिब्राल्टर को डिविजन दो के ग्रुप ए में नामीबिया, नेपाल, जर्मनी, पश्चिम अफ़्रीका और इटली के साथ रखा गया था। इटली और पश्चिम अफ़्रीका के टुर्नामेंट से अपना नाम वापस लेने के कारण जिब्राल्टर को केवल तीन ही मैच खेलने थे। जिब्राल्टर तीनों ही मैचों में पराजित हुआ तथा जिसके परिणामस्वरूप अगले दौर में नहीं पहुँच पाया।http://www.cricketarchive.co.uk/Archive/Events/Tables/ICC_Trophy_2001.html ICC Trophy 2001 Cricketarchive.co.uk. क्रिकेट आर्काइव 19 दिसम्बर 2012 https://web.archive.org/web/20121009031009/http://www.cricketarchive.co.uk/Archive/Events/Tables/ICC_Trophy_2001.html 9 अक्तूबर 2012 live जिब्राल्टर ने यूरोपियन चैम्पियनशिप डिविजन दो का अपना खिताब 2002 में बचाया परन्तु 2004 में ये इस सफ़लता को जारी नहीं रख पाए और छह देशों के टूर्नामेंट में पाँचवे स्थान पर रहे। टीम 2005 आई॰सी॰सी॰ ट्रोफ़ी के लिए क्वालीफाई करने में भी विफल रही और 2006 यूरोपियन चैम्पियनशिप की डिविजन दो में जर्मनी से प्ले-ऑफ़ हारने के पश्चात चौथे स्थान पर रही। आईसीसी यूरोपियन डिवीजन 2 चैम्पियनशिप 2008 का आयोजन किरीटाधीन क्षेत्र ग्वेर्नसे में 18 से 23 अगस्त के बीच हुआ। टुर्नामेंट में छह देशों की राष्ट्रीय टीमों ने हिस्सा लिया था: क्रोएशिया, जर्मनी, फ़्रांस, ग्वेर्नसे, जिब्राल्टर और जर्सी। इसमें जिब्राल्टर की टीम तीसरे स्थान पर रही।http://www.cricketeurope4.net/CRICKETEUROPE/DATABASE/2008/TOURNAMENTS/EURODIV2/index.shtml ICC European Division 2 Championship 2008 cricketeurope4.net. क्रिकेट यूरोप 19 दिसम्बर 2012 https://web.archive.org/web/20130406054645/http://cricketeurope4.net/CRICKETEUROPE/DATABASE/2008/TOURNAMENTS/EURODIV2/index.shtml 6 अप्रैल 2013 live आईसीसी यूरोपियन 2 डिवीजन चैम्पियनशिप 2010 का आयोजन भी ग्वेर्नसे में ही हुआ जिसमें छह राष्ट्रीय टीमों ने हिस्सा लिया। जिब्राल्टर को अपने पाँचो मैचों में असफलता मिली और टीम अंक तालिका में सबसे नीचे रही।http://www.cricketeurope4.net/CRICKETEUROPE/DATABASE/2010/TOURNAMENTS/EURODIV2/results.shtml ICC European Division 2 Championship 2010 – Results and Scorecards cricketeurope4.net. क्रिकेट यूरोप 19 दिसम्बर 2012 https://web.archive.org/web/20130921054819/http://www.cricketeurope4.net/CRICKETEUROPE/DATABASE/2010/TOURNAMENTS/EURODIV2/results.shtml 21 सितंबर 2013 live 2011 आई॰सी॰सी॰ यूरोपियन ट्वेंटी 20 चैम्पियनशिप डिवीजन एक क्षेत्रीय अर्हता चरण था जिसकी दो सर्वश्रेष्ठ टीमों को 2012 आई॰सी॰सी॰ विश्व ट्वेंटी 20 क्वालीफायर में स्थान मिलना था। इस टूर्नामेंट में यूरोपीय क्रिकेट परिषद की बारह सदस्य टीमों ने हिस्सा लिया: ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, क्रोएशिया, डेनमार्क, फ़्रांस, जर्मनी, जिब्राल्टर, ग्वेर्नसे, इजरायल, इटली, जर्सी और नॉर्वे।http://www.cricketeurope4.net/CRICKETEUROPE/DATABASE/2011/TOURNAMENTS/EURODIV1/squads.shtml ICC European Division 1 Championship – National Squads cricketeurope4.net. क्रिकेट यूरोप 26 नवम्बर 2012 https://web.archive.org/web/20130326062809/http://www.cricketeurope4.net/CRICKETEUROPE/DATABASE/2011/TOURNAMENTS/EURODIV1/squads.shtml 26 मार्च 2013 live जिब्राल्टर ने जमर्नी को 23 रनों से हराया और नौवा स्थान प्राप्त किया।http://www.cricketeurope4.net/DATABASE/ARTICLES4/articles/000018/001860.shtml Gibraltar see off Germany to take 9th place cricketeurope4.net. क्रिकेट यूरोप 24 जुलाई 2011 19 दिसम्बर 2012 https://web.archive.org/web/20130921054500/http://www.cricketeurope4.net/DATABASE/ARTICLES4/articles/000018/001860.shtml 21 सितंबर 2013 live इस टूर्नामेंट के फाइनल में डेनमार्क ने इटली को हराकर प्रथम स्थान अर्जित किया था परन्तु दोनो ही टीमों को दुबई में आयोजित होनी वाले 2012 आई॰सी॰सी॰ विश्व ट्वेंटी 20 क्वालीफायर में जगह मिली।http://www.cricketeurope4.net/DATABASE/ARTICLES4/articles/000018/001861.shtml Denmark victorious in low-scoring final cricketeurope4.net. क्रिकेट यूरोप 24 जुलाई 2011 19 दिसम्बर 2012 https://web.archive.org/web/20121204072520/http://www.cricketeurope4.net/DATABASE/ARTICLES4/articles/000018/001861.shtml 4 दिसंबर 2012 live सन्दर्भ 2 क्रिकेट