411 REFERENCE · Wikipedia
ताजिकी भाषा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|240px|द्वार पर ताजिकी में सिरिलिक लिपि में लिखा है 'बाग़-ए उस्तोद रुदाकी' (उस्ताद रुदाकी का बाग़)
ताजिकी या ताजिकी फ़ारसी (тоҷикӣ, ur تاجیکی, तोजिकी) मध्य एशिया में बोली जाने वाली आधुनिक फ़ारसी भाषा का एक रूप है। ताजिकी बोलने वाले ज़्यादातर ताजिकिस्तान और उज़बेकिस्तान में रहते हैं, हालांकि ताजिकी मातृभाषियों के कुछ समुदाय अफ़्ग़ानिस्तान, रूस और चीन के शिनजियांग प्रान्त में भी मिलते हैं। अनुमानित किया गया है कि कुल मिलकर सन् १९९१ में ताजिकी बोलने वालों की संख्या ४४.६ लाख थी। वैसे तो ताजिकी ईरान में बोली जाने वाली फ़ारसी से काफ़ी मिलती है लेकिन ईरानी फ़ारसी में अरबी भाषा का प्रभाव अधिक है जबकि ताजिकी में तुर्की भाषाओँ और कुछ हद तक उज़बेक भाषा का असर ज़्यादा दिखता है।The Handbook of Language Contact https://web.archive.org/web/20140922054230/http://books.google.com/books?id=xGZedef70zAC 22 सितंबर 2014 , Raymond Hickey, John Wiley and Sons, 2010, ISBN 978-1-4051-7580-7, ... Certain shared features are due to Turkic influence on pre-Tajik eastern Persian varieties. An increasing Uzbek influence on Tajik may be observed. Northern Tajik has even been described, albeit inadequately, as a Turkic language 'in statu nascendi' ... कई दशकों तक ताजिकिस्तान सोवियत संघ का हिस्सा था और उसके प्रभाव से ताजिकी आम तौर से सिरिलिक लिपि में लिखी जाती है।Atlas of languages of intercultural communication in the Pacific, Asia and the Americas https://web.archive.org/web/20140922055757/http://books.google.com/books?id=glU0vte5gSkC 22 सितंबर 2014 , Stephen Adolphe Wurm, Peter Mühlhäusler, Darrell T. Tryon, Walter de Gruyter, 1996, ISBN 978-3-11-013417-9, ... In 1930, the Arab alphabet was changed to the Latin one, and in 1940 to a writing system on a Russian (Cyrillic) graphic base. In 1989, the national status of the Tajik language was declared ...
इन्हें भी देखें
फ़ारसी
ताजिकिस्तान
उज़बेक भाषा
सुरूद-ए-मिल्ली, ताजिकी भाषा में ताजिकिस्तान का राष्ट्रगान (हिन्दी व्याख्या सहित)
सन्दर्भ
2
श्रेणी:फ़ारसी
श्रेणी:ईरानी भाषाएँ
श्रेणी:विश्व की प्रमुख भाषाएं
श्रेणी:ताजिकिस्तान
श्रेणी:ताजिकिस्तान की भाषाएँ
श्रेणी:उज़्बेकिस्तान की भाषाएँ
श्रेणी:अफ़ग़ानिस्तान की भाषाएँ