Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

रोश हशाना

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अंगूठाकार|शहद और सेब, और विशेष रूप से शहद में डूबे सेब, रोश हाशाना के प्रतीकों में से एक हैं - यहूदी नव वर्ष की छुट्टी रोश हशाना यहूदी धर्म में विश्वास करने वाले लोगों का एक प्रमुख त्योहार है। यह यहूदी नववर्ष को चिह्नित करता है। इसकी उत्पत्ति बाइबल (लेव 23ः23-25) से जुड़ी है : एक पवित्र अवसर जो जोरदार धमाकों के साथ मनाया जाता है। रोश हशाना शब्द रैबिनिकल है, जिसका जिक्र साल की शुरुआत के रूप में आता है। इस त्योहार के प्रसंग हैं : प्रायश्चित, दैवीय फैसले के दिन की तैयारी और लाभदायक साल के लिए प्रार्थना। यह दो दिवसीय त्योहार यहूदी कैलंडर में 1-2 तिशरी को मनाया जाता है, जो अंग्रेजी कैलंडर के मुताबिक आमतौर पर सितंबर में पड़ता है। सभी यहूदी त्योहारों की तरह यह भी पिछली शाम से शुरू हो जाता है। रोश हशाना की मुख्य रस्मों में लंबे समय तक चलने वाली एक सिनेगॉग सर्विस के बीच शोफर (बिगुल जैसा वाद्ययंत्र) बजाना और नए साल की खुशी में घरों में तरह-तरह के पकवान बनाना शामिल है। कई मायनों में इजराइल नया साल रोश हशाना से शुरू होता है। सरकारी प्रपत्रों, अखबारों और प्रसारणों में सबसे पहले यहूदी तारीख का जिक्र होता है। श्रेणी:संस्कृति श्रेणी:यहूदी त्यौहार श्रेणी:धार्मिक त्यौहार