Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अनुराग गोपालन थपलियाल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

वाइस एडमिरल अनुराग गोपालन थपलियाल एवीएसएम एवं बार, (जन्म 17 फ़रवरी 1955) भारतीय तटरक्षक के वर्तमान महानिदेशक हैं। उन्होंने यह कार्यभार 28 फ़रवरी 2013 को ग्रहण किया। == प्रारंभिक जीवन एवं शिक्षा == वाइस एडमिरल थपलियाल ने देहरादून, वाराणसी तथा लखनऊ से शिक्षा ग्रहण की। ये नौसेना अकादमी से स्नातक हैं तथा इन्होंने भारतीय नौसेना में एक जुलाई 1977 को कमीशन प्राप्त किया। वे नेवल वार कॉलेज न्यू पोर्ट, रोड आईलैंड यू एस ए तथा डी एस एस सी, वेलिंगटन के छात्र भी रहे हैं तथा भौतिक शास्त्र एवं रक्षा अध्ययन में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की है। == करियर == वाइस एडमिरल ए जी थपलियाल नौचालन एवं वायुयान निर्देशन (एनडी) में विशेषज्ञ हैं तथा इन्होंने समुद्री एवं तटीय दोनों में विभिन्न सक्रिय एवं स्टाफ नियुक्तियों को संभाला है। समुद्र में संक्रियात्मक कार्यकाल के अतिरिक्त ए एस डब्ल्यू गश्ती पोत अजय, मिसाइल कार्वेट खुकरी, स्टेल्थ फ्रिगेट टबर तथा स्वदेशी विध्वंसक मैसूर की कमान भी संभाल चुके हैं। वाइस एडमिरल थपलियाल को (नौचालन अफसर के रूप में) पोलैण्ड में आई एन एस चीता की कमीशनिंग करने तथा रूस में आई एन एस अजय एवं टबर दोनों का कमान अफसर रहने का भी सौभाग्य प्राप्त है। वे विशाखापट्टनम स्थित पूर्वी बेड़ा के फ्लीट ऑपरेशन ऑफिसर भी रह चुके हैं। इन्होंने कई महत्त्वपूर्ण एवं चुनौतीपूर्ण तटीय नियुक्तियों को भी समान रूप से संभाला है जिसमें मुख्य अनुदेशक एन डी स्कूल, उपनिदेशक नौसेना ऑपरेशन्स तथा संयुक्त निदेशक नौसेना योजना, एकीकृत मुख्यालय, रक्षा मंत्रालय (नौसेना) नई दिल्ली एवं निदेशक, समुद्री युद्ध-पद्धति केंद्र (विशाखापट्टनम) शामिल हैं। रियर एडमिरल रैंक की पदोन्नति पर, इन्होंने स्टाफ प्रमुख, मुख्यालय पूर्वी नौसेना कमान का कार्यभार ग्रहण किया तथा बाद में एकीकृत मुख्यालय रक्षा मंत्रालय (नौसेना) में सहायक नौसेना अध्यक्ष (सूचना युद्ध-पद्धति एवं संक्रिया) तथा फ्लीट कमांडर, पूर्वी बेड़ा के रूप में कार्य किया। इन्हें 01 अक्टूबर 09 को वाइस एडमिरल रैंक की पदोन्नति मिली। ये सितंबर 2009 से जनवरी 2012 तक भारतीय नौसेना अकादमी एझीमाला के कमांडेंट थे तत्पश्चात भारतीय नौसेना के कार्मिक प्रमुख बने। == पदक एवं सम्मान == श्री थपलियाल अति विशिष्ट सेवा पदक के प्राप्तकर्ता है तथा वर्ष 2014 में अति विशिष्ट सेवा पदक बार के प्राप्तकर्ता भी है। इन्हें लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा नवंबर 2010 में सम्मानित भी किया गया। == व्यक्तिगत जीवन == इनका विवाह श्रीमती रचना थपलियाल से हुआ है एवं इनके दो पुत्र हैं, आदित्य तथा अश्विन। == सन्दर्भ ==