Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

स्थल-रुद्ध देश

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

350px|thumb|right|विश्व के स्थल-रुद्ध देश हरे रंग से दर्शाये गये हैं वह देश जिसकी सभी सीमायें या तटरेखा केवल स्थल या फिर किसी बंद सागर से मिलती हैं, उन्हें स्थल-रुद्ध देश या भू-बद्ध (landlocked country) कहते हैं। दूसरे शब्दों में चारों ओर से सिर्फ स्थल से घिरे देश को स्थल-रुद्ध देश कहते हैं। आंशिक रूप से मान्यता प्राप्त राष्ट्रों को मिलाकर विश्व में कुल 47 स्थल-रुद्ध देश हैं। उत्तरी अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया महाद्वीपों के अंदर कोई स्थल-रुद्ध देश नहीं है। स्थल-रुद्ध देश प्रायः कुछ राजनैतिक एवं आर्थिक समस्याओं का सामना करते हैं जो समस्याएं उन देशों में नहीं होतीं जिनके पास कोई बन्दरगाह हो। भू-बद्ध देशों को सुदूर देशों से व्यापार करने में कठिनाई होती है। इसी लिए पूरे इतिहास के दौरान छोटे-बड़े सभी देश चाहते रहे हैं कि उनकी सीमा 'खुले सागर' से जुड़ी हो। स्थल-रुद्ध होने से जो आर्थिक समस्याएँ आतीं हैं वे अपेक्षाकृत कम या अधिक हो सकतीं है, जो इस बात पर भी निर्भर करता है कि वह स्थलरुद्ध देश कितना विकसित है, उसके चारों तरफ के व्यापारिक मार्ग किस प्रकार के हैं, व्यापार की स्वतंत्रता कितनी है, भाषायी प्रतिबन्ध किस प्रकार के हैं, आदि। स्थलरुद्ध होने के बाद भी कुछ देश अत्यन्त समृद्ध हैं, जैसे अन्डोरा, आस्ट्रिया, लिकटेन्स्टीन (Liechtenstein), लक्समबर्ग, सान मैरिनो, स्विट्जरलैण्ड, वैटिकन सिटी, आदि। ये सभी देश (लक्समबर्ग को छोडकर ) वैश्विक राजनैतिक मामलों पर तटस्थ (न्यूट्रल) रहते हैं। स्थल-रुद्ध देशों की सूची देश क्षेत्रफल (किमी²) जनसंख्या अफगानिस्तान647,50029,117,000 अण्डोरा46884,082 आर्मेनिया29,7433,254,300 ऑस्ट्रिया83,8718,396,760 अज़रबैजान कैस्पियन a a86,6008,997,400 बेलारूस207,6009,484,300 भूटान38,394691,141 बोलिविया1,098,58110,907,778 बोत्सवाना582,0001,990,876 बुर्किना फासो274,22215,746,232 बुरुन्डी27,8348,988,091 केन्द्रीय अफ्रीकी गणराज्य622,9844,422,000 चाड1,284,00010,329,208 चेक गणराज्य78,86710 674 947 इथियोपिया1,104,30085,237,338 हंगरी93,028 10,005,000 कज़ाकिस्तान कैस्पियन a a अरल b b2,724,90016,372,000 कोसोवो कोसोवो c c10,9081,804,838 किर्गिज़स्तान199,9515,482,000 लाओस236,800 6,320,000 लेसोथो अंदर d d30,3552,067,000 लिक्टेन्स्टाइन16035,789 लग्ज़म्बर्ग2,586502,202 मैसेडोनिया25,7132,114,550 मलावी118,48415,028,757 माली1,240,19214,517,176 मॉल्दोवा33,8463,567,500 मंगोलिया1,564,1002,736,800 नागोर्नो-काराबाख विवादित c c11,458138,000 नेपाल147,181 29,331,000 नाइजर1,267,00015,306,252 पैराग्वे406,7526,349,000 रवांडा26,33810,746,311 सैन मरीनो अंदर d d6131,716 सर्बिया88,3617,306,677 स्लोवाकिया49,035 5,429,763 दक्षिण ऑस्सेतिया विवादित c c3,90072,000 स्वाज़ीलैंड17,3641,185,000 स्विट्ज़रलैंड41,2847,785,600 ताजिकिस्तान143,1007,349,145 ट्रांसनिस्ट्रिया विवादित c c4,163537,000 तुर्कमेनिस्तान कैस्पियन a a488,1005,110,000 युगाण्डा241,03832,369,558 उज़्बेकिस्तान अरल b b447,40027,606,007 वैटिकन अंदर d d0.44826 ज़ाम्बिया752,61212,935,000 ज़िम्बाब्वे390,75712,521,000 कुल16,963,624470,639,181विश्व का प्रतिशत11.4%6.9% कैस्पियन a a खारे कैस्पियन सागर पर तटरेखा अराल b b खारे अरल सागर पर तटरेखा विवादित c c सीमित अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त विवादित क्षेत्र अंदर d d पूरी तरह से एक ही देश द्वारा स्थल-रुद्ध सन्दर्भ श्रेणी:देश * श्रेणी:देशों के वर्गीकरण