Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

गीत सेठी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अंगूठाकार भारत के गीत श्रीराम सेठी (जन्म 17 अप्रैल 1961)Geet Sethi Profile http://www.iloveindia.com/sports/billiards/players/geetsethi.html "Sport in India" section ILoveIndia.com no date specified 30 नवंबर 2007 https://web.archive.org/web/20140702062412/http://www.iloveindia.com/sports/billiards/players/geetsethi.html 2 जुलाई 2014 dead इंग्लिश बिलियर्ड्स के एक पेशेवर खिलाड़ी हैं जिनका 1990 के अधिकांश दशक में इस खेल में प्रभुत्व रहा था। वे स्नूकर (एक्स-प्रो) के भी उल्लेखनीय शौकिया (एमेच्योर) खिलाड़ी हैं। वे छह बार पेशेवर स्तर और तीन बार शौकिया वर्ल्ड चैम्पियनशिप जीत चुके हैं और इंग्लिश बिलियर्ड्स में उनके नाम दो विश्व रिकॉर्ड दर्ज हैं।Geet Sethi crowned World Billiards Champion for the 8th Time! http://www.tnq.in/GS_newstory.html TNQ.in TNQ Sponsorship (India) Pvt. Ltd. 2006 30 नवंबर 2007 https://web.archive.org/web/20110721181606/http://www.tnq.in/GS_newstory.html 21 जुलाई 2011 live उन्होंने प्रकाश पादुकोण के साथ मिलकर ओलंपिक गोल्ड क्वेस्ट की स्थापना की जो भारत में खेलों को बढ़ावा देने वाली एक संस्था है। करियर दिल्ली में पंजाबी परिवार में जन्मे और अहमदाबाद में पले-बढ़े, गीत सेठी ने अपना पहला बड़ा इंग्लिश बिलियर्ड्स खिताब भारतीय राष्ट्रीय बिलियडर्स चैम्पियनशिप (अपने नाम के उलट यह एक अंतरराष्ट्रीय खिताब है) के रूप में 1982 में जीता, जिसमें उन्होंने माइकल फरेरा को हराया और इसके बाद वर्ष 1985 से 1988 तक लगातार चार वर्षों तक एनबीसी में जीत हासिल की, 1997 और 1998 में उन्होंने पुनः वापसी करके खिताब अपने नाम किया।Geet Sethi Page http://www.tnq.in/geetsethi.html TNQ.in TNQ Sponsorship (India) Pvt. Ltd. 1998 30 नवंबर 2007 https://web.archive.org/web/20110721181627/http://www.tnq.in/geetsethi.html 21 जुलाई 2011 live 1985 में आईबीएसएफ विश्व एमेच्योर बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप में बॉब मार्शल के खिलाफ आठ घंटे तक चले फाइनल मुकाबले को जीतने के बाद उनकी अन्तरराष्ट्रीय ख्याति भी बढ़ी. 1987 में, उन्होंने दोबारा आईबीएसएफ का खिताब जीता, इसके साथ ही उन्होंने एसीबीएस एशियन बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप भी जीती. उन्होंने वर्ष 2001 में एक विश्व एमेच्योर बिलियर्ड्स खिताब जीता, जबकि इससे पहले वह एक पेशेवर खिलाड़ी के रूप में खेलते रहे थे। वर्ष 1985 से 1988 के बीच सेठी ने राष्ट्रीय इंग्लिश बिलियर्ड्स में अपने द्वारा किये गए शानदार प्रदर्शन के समान ही, एक के बाद एक लगातार चार बार भारतीय राष्ट्रीय स्नूकर चैंपियनशिप भी जीती. यद्यपि 1989 में आंध्र प्रदेश के गुंटूर में आयोजित प्रतियोगिता में वे खिताब तो नहीं जीत पाए लेकिन उन्होंने किसी औपचारिक प्रतियोगिता में दुनिया का पहला एमेच्योर 147 के सर्वाधिक ब्रेक का रिकॉर्ड अवश्य प्राप्त किया। हालांकि उन्हें कभी भी स्नूकर वर्ल्ड रैंकिंग में स्थान नहीं दिया गया। सेठी इतिहास के ऐसे अकेले खिलाड़ी हैं जिसने प्रतियोगी स्नूकर में सर्वाधिक (147) ब्रेक तथा प्रतिस्पर्धी बिलियर्ड्स में 1000+ ब्रेक हासिल किए. 1992 में विश्व पेशेवर बिलियडर्स चैम्पियनशिप में, सेठी ने थ्री-पॉट नियम के तहत इंग्लिश बिलियर्ड्स Break break में 1276 का विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया, (यह पांच दशकों में सबसे बड़ा ब्रेक था) और पहला स्थान जीता. उन्होंने 1993, 1995, 1998, और 2006 में दोबारा खिताब जीता. 2006 के प्रेसटेटिन, वेल्स में आयोजित चैम्पियनशिप में उन्होंने क्वाटर फाइनल में डेविड कुजायर और सेमीफाइनल में विश्व प्रो चैपियन क्रिस शट को हराया. उन्होंने खिताबी मुकाबला ली लेगन (जिसने पहले 2003 में उन्हें आईबीएसएफ एमेच्योर विश्व चैम्पियनशिप में 6 Frame frames से 5 से हराया था) के खिलाफ 2073–1057 (औसत प्रति Inning inning 34.3 बनाम 17.0) में पांच घंटे में जीता. पहले घंटे में दो Century centuries बनाए रखने के बाद, सेठी 150 से आगे हो गए और पहले दो Session sessions के अंत तक उन्होंने दो शतकों के साथ इस बढ़त को 427 कर लिया और इसके बाद 238 Point points के Double century double century को भी प्राप्त किया, इस बीच लेगन पहले सत्र में केवल दो शतक और दूसरे सत्र में केवल एक शतक ही लगा पाए. Match match समय समाप्त होने के समय सेठी दोबारा 206 के साथ के दोहरे शतक पर पहुंचे ही थे और पूरी संभावन थी कि वे ब्रेक लेने का अपना सिलसिला बनाए रखेंगे. सेठी को स्वंय आठ बार इंग्लिश बिलियडर्स विश्व चैपियन रह चुके इंग्लैण्ड के माइक रसेल के "प्रमुख प्रतिद्वंदी" के रूप में भी जाना जाता है; 2007 के मुकाबले से पहले तक इन दोनों ने एक दूसरे को खिताबी मुकाबले में हराया भी था, 1996 में रसेल विजेता रह थे और 1998 में सेठी. सेमीफाइनल में दोनों ने तिहरे शतक जमाए, लेकिन रसेल ने बेहतर प्रदर्शन से सेठी को खेल से बाहर कर दिया, 1835-1231 (औसत प्रति 65.5 बनाम 45.6); रसेल ने अंततः नौवीं बार विश्व खिताब अपने नाम कर लिया।2007 World Professional Billiards Championship "Tournaments" section EABAonline http://www.eaba.co.uk/tournaments/2006-07/worldProfessional2007.html English Amateur Billiards Association 2007 1 दिसंबर 2007 https://www.webcitation.org/639QxHgel?url=http://www.eaba.co.uk/tournaments/2006-07/worldProfessional2007.html 12 नवंबर 2011 dead 13वें एशियाई खेलों में (1998 बैंकोक, थाईलैंण्ड) सेठी ने इंग्लिश बिलियडर्स के एकल और युगल में क्रमशः स्वर्ण और रजत पदक जीता.http://www.ibsf.info/cgi-bin/ibsf.pl?A=PlayerProfile&Player=Geet%20Sethi Player Profile IBSF 15 नवंबर 2009 https://web.archive.org/web/20101130095225/http://ibsf.info/cgi-bin/ibsf.pl?A=PlayerProfile&Player=Geet%20Sethi 30 नवंबर 2010 dead 14वें एशिआई खेलों में (2002 बुसान, साउथ कोरिया) भी इंग्लिश बिलियडर्स के एकल और युगल मुकाबलों में उन्होंने रजत व कांस्य पदक जीते. 15वें एशियन खेलों (2006, दोहा, कतर) में उन्होंने इंग्लिश बिलियडर्स में कांस्य पदक (पुरूष युगल में अशोक हरिशंकर शांडिल्य के साथ) हासिल किया। उन्होंने क्यू खेलों को ओलंपिक खेलों के रूप में शामिल किये जाने पर भारत के लिए ओलिपिंक खेलों में प्रतिस्पर्धा की योजना की घोषणा की, (वर्ल्ड कॉन्फेडरेशन ऑफ बिलियर्ड्स स्पोर्ट्स और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के बीच इस विषय पर लंबे समय से चर्चा चल रही है). सेठी के पेशेवर प्रबंधक एजेंट, टीएनक्यू स्पॉन्सरशिप ने टिप्पणी की कि "वे अपने खेल पर नये उत्साह के साथ ध्यान केंद्रित[sic ] कर रहे हैं" और "लगता है कि सही समय पर अपने शीर्ष पर पहुंच रहे हैं". विश्व पेशेवर बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप के परिणाम 1992: जीत (माइक रसल को हराकर, 2529-718) 1993: जीत (माइक रसल को हराकर, 2139-1140) 1994: सेमी-फाइनलिस्ट (पीटर गिलक्रिस्ट से हारे, 916-1312) 1995: जीत (देवेंद्र जोशी को हराकर, 1661-931) 1996: उप-विजेता (माइक रसल से हारे, 1848-2534) 1997: प्रतियोगिय आयोजित नहीं की गयी 1998: जीत (माइक रसल को हराकर, 1400-1015) 1999: 2000: प्रतियोगिय आयोजित नहीं की गयी 2001: क्वार्टर-फाइनलिस्ट 2002: सेमी-फाइनलिस्ट (पीटर गिलक्रिस्ट को हराकर, 851-1767) 2003: ग्रुप चरण में हार गए 2004: क्वार्टर-फाइनलिस्ट (डेविड कॉसियर से हारे, 722-971) 2006: जीत (इंग्लैंड के ली लेगन को हराकर, 2073-1057) 2007: सेमी-फाइनलिस्ट (माइक रसल से हारे, 1231-1835) 2008: उप-विजेता (माइक रसल से हारे, 1342-1821) उपाधियां वर्ल्ड प्रोफेशनल बिलियर्ड्स चैंपियन: 1992, 1993, 1995, 1998, 2006 वर्ल्ड एमेच्योर बिलियर्ड्स चैंपियन: 1985, 1987, 2001 स्वर्ण पदक, 13वें एशियाई खेल, 1998 बैंकाक एशियाई बिलियर्ड्स चैंपियन: 1987 नेशनल बिलियर्ड्स चैंपियन: 1982, 1985, 1986, 1987, 1988, 1997, 1998 नेशनल स्नूकर चैंपियन: 1985, 1986 1987 और 1988 पुरस्कार और सम्मान वे भारत के एक प्रमुख खेल नायक रहे हैं, उन्हें 1992–1993 में भारत के सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न से नवाजा गया; 1986 में पद्मश्री और अजुर्न पुरस्कार; और 1993 में के.के. बिरला पुरस्कार से सम्मानित किया गया। निजी जीवन‍ सेठी आज भी अहमदाबाद में अपनी पत्नी किरण और दो बच्चों, जैज और राग के साथ रहते हैं।Geet Sethi http://www.mapsofindia.com/who-is-who/sports/geet-sethi.html India's Who is Who 22 अप्रैल 2008 https://web.archive.org/web/20110604013251/http://www.mapsofindia.com/who-is-who/sports/geet-sethi.html 4 जून 2011 live बिलियडर्स प्रतियोगिताओं के आलावा सेठी ने अहमदाबाद और मुम्बई में एक निजी ट्रेवल एजेंसी चलाते हैं जिसका नाम राग ट्रैवल्स है। सेठी ने बीके स्कूल ऑफ मैनेजमैंट से एमबीए किया है और वह सेंट जेवियर हाईस्कूल और सेंट जेवियर कॉलेज अहमदाबाद के पूर्व छात्र हैं। 2005 में उन्होंने सक्सेस वर्सेस जॉय (सफलता बनाम आनंद) नामक एक प्रेरणादायक आत्मकथा लिखी.Sethi Geet Success vs Joy http://shopping.rediff.com/shop/productdisplay.jsp?prrfnbr=1032114जून 2020 InternetArchiveBot वर्तमान उद्यम वर्तमान में सेठी ओलंपिक गोल्ड क्वेस्ट का प्रचार कर रहे हैं जो ओलंपिक मेंडल जीतने की संभावना वाले भारतीय खिलाड़ियों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है। http://www.livemint.com/2007/10/05165441/A-strategy-for-medals--Geet-S.html A strategy for medals Geet Sethi The Wall Street Journal 15 नवंबर 2009 24 अगस्त 2007 https://web.archive.org/web/20111009210350/http://www.livemint.com/2007/10/05165441/A-strategy-for-medals--Geet-S.html 9 अक्तूबर 2011 live सन्दर्भ Sethi, Geet 17 अप्रैल 1961 श्रेणी:1961 में जन्मे लोग श्रेणी:भारतीय स्नूकर खिलाड़ी श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:अहमदाबाद के लोग श्रेणी:दिल्ली के लोग श्रेणी:राजीव गांधी खेल रत्न के प्राप्तकर्ता श्रेणी:पंजाबी लोग