411 REFERENCE · Wikipedia
विंडोज़ फोन ७
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
विण्डोज़ फ़ोन 7 240px माइक्रोसॉफ्ट वर्तमान, समर्थन 9 सितंबर 2014 को समाप्त।http://www.wpcentral.com/microsoft-support-windows-phone-7-8-until-2014 Microsoft to support Windows Phone 7 and 8 until 2014 Windows Phone Central 31 जनवरी 2020 https://web.archive.org/web/20140817041019/http://www.wpcentral.com/microsoft-support-windows-phone-7-8-until-2014 17 अगस्त 2014 dead बंद स्रोत 8 नवम्बर 2010 21 अक्टूबर 2010 21 अक्टूबर 2010 विण्डोज़ फ़ोन 7.8 (बिल्ड 7.10.8862.144) मार्च 15, 2013 विण्डोज़ फ़ोन 7.8 Monolithic (CE-based) वाणिज्यिक सॉफ्टवेयर http://www.windowsphone.com विण्डोज़ फ़ोन 8
विंडोज़ फोन ७ (Windows Phone 7) या विण्डोज़ फोन 7, विण्डोज़ फोन संचालन प्रणाली का पहला संस्करण है। इसे 12 अक्टूबर 2010http://khabar.ibnlive.in.com/news/41515/5 माइक्रोसॉफ्ट ने 'विंडोज फोन 7' श्रृंखला उतारी IBN खबर 31 जनवरी 2020 https://web.archive.org/web/20101021004805/http://khabar.ibnlive.in.com/news/41515/5 21 अक्तूबर 2010 dead को दुनिया भर में और 8 नवम्बर 2010 को संयुक्त राज्य अमेरिका में रिलीज़ किया गया। विण्डोज़ फोन 7 का एक अद्यतन, मैंगो (जिसे भी विण्डोज़ फोन 7.5 भी कहा जाता है) मई 2011 में जारी किया गया था। इसके बाद जनवरी 2013 में, विंडोज फोन 7.8 जारी किया गया। इस अद्यतन में विण्डोज़ फोन 8 की कुछ विशेषताएँ इसमें जोड़ी गयी थी।
विशेषताएँ
यूजर इंटरफेस
विण्डोज़ 7 फोन का यूजर इंटरफेस मेट्रो डिजाइन प्रणाली पर आधारित है। प्रारंभ स्क्रीन (जिसे स्टार्ट स्क्रीन का नाम दिया गया है) कई लाइव टाइलों से बनी होती है। यह लाइव टाइल्स अनुप्रयोग, संपर्क, वेब पेज, मीडिया आदि खोलने की कड़ियाँ हैं जिनका वास्तविक समय में अद्यतन होते रहता है। उदाहरण के लिए, एक ईमेल खाते की टाइल अपठित संदेश को दर्शाएगी, या दूसरी टाइल मौसम की ताज़ा जानकारी का प्रदर्शन करेगी।
विण्डोज़ 7 फोन मल्टीटच का समर्थन करता है।http://technology.jagranjunction.com/2010/02/22/windows-phone-7/ मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज़ फोन 7 जागरण जंक्शन 31 जनवरी 2020 https://web.archive.org/web/20140730064657/http://technology.jagranjunction.com/2010/02/22/windows-phone-7/ 30 जुलाई 2014 dead
वेब ब्राउजर
इंटरनेट एक्सप्लोरर मोबाइल विण्डोज़ फोन का मुख्य वेब ब्राउजर है। ब्राउज़र पर अधिकतम ६ टैब खोले जा सकते जो एक साथ लोड होने की क्षमता रखते हैं।
ईमेल
विण्डोज़ फोन हॉटमेल, एक्सचेंज, याहू मेल और जीमेल का आंतरिक रूप से समर्थन करता है। पॉप(POP) और आईमैप(IMAP) प्रोटोकॉल के माध्यम से कई अन्य ईमेल सेवाओं का उपयोग किया जाता जा सकता है।
thumb|200px|left
क्रीड़ायें (गेम्स)
गेम्स हब द्वारा गेम्स खेले जा सकते हैं। इसमें एक्सबॉक्स लाइव के सुविधा भी मौजूद है।
ऑफ़िस सूट
ऑफ़िस हब पर उपयोगकर्ता अपने दस्तावेजों का आयोजन कर सकते हैं। ऑफ़िस सूट में वर्ड मोबाइल, एक्सेल मोबाइल, पॉवरपॉइंट मोबाइल, वन नोट मोबाइल की मदद से फ़ाइलों को सीधे संपादित किया जा सकता है। वन नोट और शेयर पॉइंट के द्वारा कंप्यूटर के साथ ऑफिस फाइल्स शेयर की जा सकती हैं।
खोज
खोज करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट के सर्च इंजन बिंग का उपयोग किया जा सकता है। खोज करने के लिए फ़ोन में अलग से एक हार्डवेयर बटन होगा।
मीडिया
म्यूजिक प्लेयर माइक्रोसॉफ्ट ज़ून की सहायता से गाने और रेडियो एक ही स्थान पर सुने जा सकते हैं। ज़ून सोशल के ज़रिये दोस्तों के साथ गाने शेयर किये जा सकते हैं।
मल्टीटास्किंग
विण्डोज़ फोन 7 में मल्टीटास्किंग केवल फ़ोन के साथ आने वाले अनुप्रयोगों तक ही सीमित है। विण्डोज़ फोन 7.5 और आगे के संस्करणों में वापस (बैक) बटन दबा कर रखने पर टास्क स्विचर की मदद से मल्टीटास्किंग की जा सकती है।
सन्दर्भ
श्रेणी:माइक्रोसॉफ़्ट