411 REFERENCE · Wikipedia
ईरी नहर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|ओहियो और ईरी नहर का नक्शा
ईरी नहर (ईरी कैनाल; Erie Canal) अपस्टेट न्यूयॉर्क में एक ऐतिहासिक नहर है जो हडसन नदी और ईरी झील के बीच पूर्व-पश्चिम में बहती है।ईरी कैनल https://www.britannica.com/topic/Erie-Canal ब्रिटानिका 31 जनवरी 2025 en 11 जनवरी 2025 यह नहर सन् 1825 में बनकर तैयार हुई। यह नहर अटलांटिक महासागर को ग्रेट लेक्स से जोड़ने वाला पहला नौगम्य जलमार्ग था जिससे एपलाशियन पर्वत के पार लोगों और माल के परिवहन की लागत में काफी कमी आई। ईरी नहर ने ग्रेट लेक्स क्षेत्र के बसावट, संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चिम की ओर विस्तार और न्यूयॉर्क राज्य के आर्थिक उत्थान को गति दी। इसे राष्ट्र का पहला सुपर हाइवे कहा गया है।
इतिहास
रेलमार्गों से पहले थोक माल भेजने के लिए जल परिवहन सबसे अधिक लागत प्रभावी तरीका था। एक खच्चर केवल 250 पाउंड (110 किलोग्राम) वजन उठा सकता है लेकिन एक टोपाथ पर 60,000 पाउंड (27,000 किलोग्राम) वजन वाले बजरे को खींच सकता है। कुल मिलाकर एक नहर से परिवहन लागत में लगभग 95 प्रतिशत की कमी आ सकती है।क्लार्क रोनाल्ड वर्क्स ऑफ मैन https://archive.org/details/worksofman0000clar 1985 वाइकिंग न्यूयॉर्क, यू.एस.ए. 0-670-80483-5 पहला
संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रारंभिक वर्षों में तटीय बंदरगाहों और आंतरिक भागों के बीच माल का परिवहन धीमा और कठिन था। देश के पश्चिमी भागों की ओर जाने वाले यात्रियों और मालवाहकों को स्थल मार्ग से यात्रा करनी पड़ती थी तथा सड़कों की खराब स्थिति के कारण यात्रा और भी कठिन हो जाती थी। सन् 1800 में न्यूयॉर्क से क्लीवलैंड, ओहियो (460 मील; 740 किमी) तक स्थल मार्ग से यात्रा करने में आम तौर पर 2½ सप्ताह लगते थे और डेट्रॉयट (612 मील; 985 किमी) तक 4 सप्ताह लगते थे।रेलरोड्स एंड द मेकिंग ऑफ मॉडर्न अमेरिका https://railroads.unl.edu/documents/view_document.php?id=rail.str.0241 railroads.unl.edu 31 जनवरी 2025 8 जून 2024 https://web.archive.org/web/20240608195255/https://railroads.unl.edu/documents/view_document.php?id=rail.str.0241 dead
इन्हें भी देखें
ईरी झील
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
बफालो हिस्ट्री म्यूज़ियम पर ईरी & बार्गी कैनाल
श्रेणी:नहरें
श्रेणी:भूगोल