Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

भीली भाषा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

भीली भाषा पश्चिमी हिन्द-आर्य भाषाओं का एक समूह है जो भारत के राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र तथा मध्य प्रदेश के लगभग 60 लाख भील बोलते हैं। इसे 'भीलबोली', 'भगोरिया', 'भिलाला' और राजस्थान में 'वागड़ी भाषा' के नाम से भी जाना जाता है। इसे देवनागरी में लिखा जाता है। भील आदिवासियों का समस्त साहित्य सृजन मौखिक ही हुआ है और हस्तांतरण भी मौखिक ही होता रहा है। इस संदर्भ में महत्वपूर्ण यह है कि लिपि न होने के बावजूद भीलों की साहित्यिक धरोहर सम्पन्न और सशक्त है। साहित्य की समस्त विधाएं जैसे कथा, गल्प, गीत, पहेलियां, मुहावरे आदि सब कुछ इनके पास हैं। इनकी लोककथाएं और लोकगीत जीवन के सभी पक्षों को अभिव्यक्त करते हैं। हास-परिहास, जीवन-दर्शन, स्वयं की उत्पत्ति, दैनंदिन की समस्याएं, जन्म से मृत्यु तक के संस्कार, बाह्य जगत के साथ उनके अनुभव आदि सब विषयों पर इन्होंने साहित्य सृजन किया है। बाहरी कड़ियाँ भीली-गुजराती शब्दकोश autocollapse श्रेणी:आदिवासी श्रेणी:आदिवासी (भारतीय) श्रेणी:हिन्द-आर्य भाषाएँ श्रेणी:भाषा-विज्ञान श्रेणी:भारत की भाषाएँ