Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हिमांशु जोशी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

हिमांशु जोशी Himanshu Joshi.jpg 400px हिमांशु जोशी 4 मई, 1935 उत्तराँचल, भारत 2018 11 23 1935 5 4 yesHimanshu Joshi's death a huge loss to literary world: U'khand CM हिमांशु जोशी का निधन साहित्य की दुनिया में बड़ा नुकसान: उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री https://www.business-standard.com/article/pti-stories/himanshu-joshi-s-death-a-huge-loss-to-literary-world-u-khand-cm-118112400392_1.html पीटीआई बिजनस स्टैंडर्ड २४ नवम्बर २०१८ en 24 नवंबर 2018 https://web.archive.org/web/20181124145034/https://www.business-standard.com/article/pti-stories/himanshu-joshi-s-death-a-huge-loss-to-literary-world-u-khand-cm-118112400392_1.html 24 नवंबर 2018 live नई दिल्ली पत्रकारिता, साहित्य रचना भारतीय हिन्दी आधुनिक काल उपन्यास कगार की आग, तुम्हारे लिए, छाया मत छूना मन, सुराज, महासागर, अरण्य, समय साक्षी है उपन्यास हिंदी के अग्रणी कथाकार एवं पत्रकार हिमांशु जोशी हिमांशु जोशी (४ मई १९३५ - २३ नवम्बर २०१८) हिन्दी के ख्यातिलब्ध कहानीकार, उपन्यासकार और पत्रकार थे। उन्होंने अपने पेशेवर जीवन की शुरुआत पत्रकारिता से की थी। वे लंबे समय तक हिंदी पत्रिका 'कादम्बिनी' और 'साप्ताहिक हिन्दुस्तान' के संपादन से जुड़े रहे। बाद के दिनों में उन्होंने 'वागर्थ' के संपादन का भी दायित्व संभाला। देहावसान से कुछ समय पूर्व तक वे नार्वे से प्रकाशित पत्रिका 'शांतिदूत' के सलाहकार संपादक रहे। https://www.amarujala.com/dehradun/world-famous-writer-and-litterateur-himanshu-joshi-passed-away-in-delhi विश्व प्रख्यात साहित्यकार हिमांशु जोशी का दिल्ली में निधन 24 नवंबर 2018 https://web.archive.org/web/20181124130429/https://www.amarujala.com/dehradun/world-famous-writer-and-litterateur-himanshu-joshi-passed-away-in-delhi 24 नवंबर 2018 live जीवन परिचय हिमांशु जोशी का जन्म उत्तराखंड के चंपावत जिले के 'जोसयूड़ा' गांव में 4 मई 1935 में हुआ था। उनके बचपन का लंबा समय 'खेतीखान' गांव में बीता जहां से उन्होंने प्राथमिक शिक्षा के बाद मिडिल स्कूल तक की शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद 1948 में वो नैनीताल चले आए जहां से उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त की। उनके पिता 'पूर्णानन्द जोशी' स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। उनका संघर्ष जोशी के लिए प्रेरणा बना, जिसका असर उनके लेखन पर भी पड़ा।https://www.livehindustan.com/uttarakhand/haldwani/story-himanshu-joshi-a-renowned-literary-resident-of-khetikhan-passed-away-2279237.html खेतीखान निवासी प्रख्यात साहित्यकार हिमांशु जोशी का निधन 24 नवंबर 2018 https://web.archive.org/web/20181124162528/https://www.livehindustan.com/uttarakhand/haldwani/story-himanshu-joshi-a-renowned-literary-resident-of-khetikhan-passed-away-2279237.html 24 नवंबर 2018 dead आजीविका की तलाश में हिमांशु जोशी ने दिल्ली आए और दिल्ली विश्वविद्यालय से एम.फिल किया। जोशी ने पत्र-पत्रिकाओं के संपादन के साथ-साथ दूरदर्शन और आकाशवाणी के लिए भी कार्य किया। उन्होने हिंदी फिल्मों के लिए भी लेखन कार्य किया। हिमांशु जोशी के उपन्यास ‘सु-राज’ पर आधारित फिल्म ‘सु-राज’ ने ‘इंडियन पेनोरमा’ के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोहों में भारतीय फिल्मों का प्रतिनिधित्व किया। उनके चर्चित उपन्यास ‘तुम्हारे लिए’ पर दूरदर्शन धारावाहिक बना। साथ ही‘तर्पण’ ‘सूरज की ओर’ आदि पर टेलीफिल्में बनी। जोशी ने आकाशवाणी पर शरतचंद्र चट्टोपाध्याय के सुप्रसिद्ध बांग्ला उपन्यास ‘चरित्रहीन’ का रेडियो-सीरियल निर्देशित किया।https://www.livehindustan.com/uttarakhand/haldwani/story-writer-himanshu-joshi-have-deep-relationship-with-nainital-2280795.html साहित्यकार हिमांशु जोशी का नैनीताल से रहा गहरा नाता 24 नवंबर 2018 https://web.archive.org/web/20181124215920/https://www.livehindustan.com/uttarakhand/haldwani/story-writer-himanshu-joshi-have-deep-relationship-with-nainital-2280795.html 24 नवंबर 2018 dead प्रकाशित कृतियाँ उपन्यास अरण्य महासागर छाया मत छूना मन कगार की आग* समय साक्षी है तुम्हारे लिए सुराज कहानी संग्रह अंततः तथा अन्य कहानियां मनुष्य-चिह्न तथा अन्य कहानियां जलते हुए डैने तथा अन्य कहानियां रथ-चक्र हिमांशु जोशी की चुनी हुई कहानियां तपस्या तथा अन्य कहानियां गन्धर्व-गाथा चर्चित कहानियां आंचलिक कहानियां श्रेष्ठ प्रेम कहानियां इस बार फिर बर्फ गिरी तो नंगे पांवों के निशान दस कहानियां प्रतिनिधि लोकप्रिय कहानियां इकहत्तर कहानियां सागर तट के शहर स्मृतियाँ परिणति तथा अन्य कहानियां प्रतिनिधि अप्रवासी हिंदी कहनियाँ कविता संग्रह अग्नि-सम्भव नील नदी का वृक्ष एक आँख की कविता सिर्फ समय तथा अन्य कविताएँ डायरी मेरी अंतः कथा वैचारिक संस्मरण उत्तर-पर्व आठवां सर्ग मैं इन यशस्वियों से मिला साहित्य पर शोध आजतक लगभग 35 शोधार्थियों ने हिमांशु जोशी के साहित्य पर शोध कर डाक्ट्रेट की उपाधि प्राप्त की है। कई विश्वविद्यालयों में उनकी रचनाएँ पाठ्यक्रम में भी पढाई जाती हैं। राजीव जोशी ने कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल से वर्ष 2010 में प्रो.देवसिंह पोखरिया के निर्देशन में हिमांशु जोशी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर वृहद शोध किया। उनका शोध 'हिमांशु जोशी:रूप एक रंग अनेक' नाम से आधारशिला प्रकाशन से ग्रन्थाकार रूप में प्रकाशित भी हो चुका है। सम्मान ‘छाया मत छूना मन’, ‘अरण्य’, ‘मनुष्य चिह्न’ ‘श्रेष्ठ आंचलिक कहानियां’ तथा ‘गन्धर्व कथा’ को ‘उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान’ से पुरस्कार. ‘हिमांशु जोशी की कहानियां’ तथा ‘भारत रत्न : पं. गोविन्द बल्लभ पन्त’ को ‘हिंदी अकादमी’ दिल्ली का सम्मान. ‘तीन तारे’ राजभाषा विभाग बिहार सरकार द्वारा पुरस्कृत. पत्रकारिता के लिए ‘केंद्रीय हिंदी संसथान’ (मानव संसाधन मंत्रालय) द्वारा ‘स्व. गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार’ से सम्मानित. संगठनों एवं संस्थानों से सम्बन्ध सदस्य : केंद्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड, भारत सरकार सदस्य : संचालन समित, हिन्दी अकादमी, दिल्ली सचिव: अंतरराष्ट्रीय हिंदी लेखक मंच सदस्य : आथर्स गिल्ड ऑफ इंडिया सदस्य : फिल्म राईटर्स ऐसोसिएशन’ मुंबई तथा अन्य अनेक संगठनों में सक्रिय भागीदारी भारत सरकार की हिंदी-सलाहकार समितियों में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में गठित ‘केंद्रीय हिंदी सलाहकार समिति’ के सदस्य 3 वर्ष गृह मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति’ में लगभग 9 वर्ष रक्षा मंत्रालय में 3 वर्ष कृषि मंत्रालय में 3 वर्ष केंद्रीय संभरण एवं निपटान मंत्रालय में 3 वर्ष शिक्षा मंत्रालय में 3 वर्ष संस्कृति मंत्रालय में 3 वर्ष खेल कूद मंत्रालय में 3 वर्ष खाद्य एवं परिसंस्करण मंत्रालय में 3 वर्ष सागर विज्ञान एवं वैज्ञानिक अनुसन्धान मंत्रालय में 3 वर्ष वर्तमान सदस्य हिंदी सलाहकार समिति विदेश मंत्रालय वर्तमान में सदस्य हिंदी सलाहकार समिति रक्षा मंत्रालय वर्तमान में सदस्य हिंदी सलाहकार समिति संसदीय कार्य मंत्रालय सन्दर्भ इन्हें भी देखें हिंदी साहित्य आधुनिक हिंदी गद्य का इतिहास बाहरी कड़ियाँ हिमांशु जोशी श्रेणी:हिन्दी कवि श्रेणी:प्रयागराज के लोग श्रेणी:1935 में जन्मे लोग श्रेणी:२०१८ में निधन श्रेणी:हिन्दी कथाकार श्रेणी:हिन्दी पत्रकार