411 REFERENCE · Wikipedia
तूल नदी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
तूल नदी (मंगोल: Туул гол, तूल गोल; अंग्रेज़ी: Tuul River) मंगोलिया के उत्तरी भाग में बहने वाली एक प्रमुख नदी है जिसे मंगोल लोग एक पवित्र नदी मानते हैं। इसे पुराने ज़माने में 'तोला नदी' (Tola) भी कहा जाता था और 'तूल' शब्द का अर्थ मंगोल भाषा में 'पानी में चलना' होता है। इस ७०४ किमी लम्बी नदी का ज़िक्र 'मंगोलों का गुप्त इतिहास' नामक इतिहास-ग्रन्थ में हुआ था। मंगोल लोग इस अक्सर 'ख़तन तूल' यानि 'रानी तूल' बुलाते हैं। इसके जलसम्भर का क्षेत्रफल ४९,८४० वर्ग किमी है।Convenient Solutions to an Inconvenient Truth: Ecosystem-Based Approaches to Climate Change, World Bank, World Bank Publications, 2010, ISBN 978-0-8213-8126-7, ... Ulaanbaatar derives its water from the Tuul Basin, which has a catchment area of almost 50000 square kilometers, through which the river runs for a length of more than 700 kilometers ...
thumb|230px|तुल नदी नदी उलानबातर शहर पार।|बाएँ
तूल नदी ख़ेन्ती पहाड़ों से निकलकर मंगोलिया की राजधानी उलान बतोर के दक्षिणी भाग में निकलती है। यह ओरख़ोन नदी की उपनदी है जो स्वयं सेलेन्गा नदी में जाकर मिलती है और यह पानी आगे जाकर रूस की बायकल झील में विलय हो जाता है। नवम्बर से अप्रैल तक भीषण सर्दी के कारण तूल नदी ऊपर से जम जाती है। इसके किनारे धुनकी (विलो) के वन उगते हैं और नदी में एक प्रकार की स्टर्जन मछली रहती है जिसके लुप्त होने का ख़तरा है। इस नदी में ज़ामर क्षेत्र में सोने की खानों से और उलान बतोर के शहर से प्रदूषण आता है जिस से पानी काफ़ी ख़राब रहता है।Vegetation Dynamics of Mongolia, Petr Dmitrievich Gunin, Springer, 1999, ISBN 978-0-7923-5582-3, ... Waters of the Tuul River are heavily polluted with industrial and domestic effluents from the city of Ulan-Bator ...
तूल नदी के अन्य नज़ारे
इन्हें भी देखें
ओरख़ोन नदी
सेलेन्गा नदी
मंगोलिया
सन्दर्भ
2
श्रेणी:मंगोलिया की नदियाँ