411 REFERENCE · Wikipedia
जापानी येन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
日本円 (जापानी) P103-2000Yen-(2000) front.jpg ¥2000 नोट में छपी सूरीमोन JPY coins 2.png जापानी येन के 6 प्रकार के सिक्के JPY 0.5% द स्टेटिस्टिक्स ब्यूरो एंड द डायरेक्टर जनरल ऑफ पालिसी प्लानिंग, 2009 जनवरी अनु. 100 सेन (錢 या 銭) 1000 रिन ¥ Yes ¥1, ¥5, ¥10, ¥50, ¥100, ¥500 ¥1000, ¥2000, ¥5000, ¥10000 जापानी येन के बैंकनोट बैंक ऑफ जापान www.boj.or.jp नेशनल प्रिंटिंग ब्यूरो www.npb.go.jp जापान टकसाल www.mint.go.jp
येन円 प्रतीक: ¥; कोड: JPY; JP¥ के रूप में भी संक्षिप्त yes जापान की मुद्रा है। यह अमेरिकी डॉलर और यूरो के बाद विदेशी मुद्रा बाजार में तीसरी सबसे बड़ी कारोबारी मुद्रा है। यह आरक्षित मुद्रा के रूप में भी अमेरिकी डॉलर, यूरो और पाउंड स्टर्लिंग के बाद व्यापक रूप से इस्तेमाल की जाती है।
उच्चारण और व्युत्पत्ति
एन शब्द का अर्थ जापानी में गोल वस्तु है, जैसे की युआन शब्द का अर्थ चीनी में, जो जापान में तोकुगावा काल में प्रचलित गोल आकार के इंपीरियल चीनी सिक्कों के लिए प्रयुक्त की जाती थी। 1695 में, 元 (ghen) शब्द तांबे के सिक्कों के अग्रभाग पर चिह्नित किया जाने लगा। अंग्रेजी वर्तनी और उच्चारण में "येन" मानक है। इसकी वजह ईदो युग की समाप्ति से लेकर मीजी युग की शुरुआत तक जापान आने वाले अंग्रेजी वक्ताओं द्वारा इसे ऐसा ही बोला जाता था। 16 वीं सदी में जापानी "e (エ) / we (ヱ)" को (je) बोला जाने लगा और पुर्तगाली मिशनरियों ने इसे इसी तरह बोलना शुरू कर दिया। कुछ समय बाद 18 वीं सदी के मध्य तक आधुनिक जापान में "e/we" को "e" बोला जाने लगा, हालांकि कुछ क्षेत्र में (je) का उच्चारण बरकरार रहा। इसके बाद मीजी युग के शुरुआती दौर में जेम्स कुर्तिस हेपबर्न द्वारा अपने जापानी और अंग्रेजी शब्दकोश में "e" को "ye" के रूप में प्रयुक्त किया, जो बाद में मानक बन गया।
श्रेणी:मुद्रा
श्रेणी:जापान