Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

टीवी कॉम्बो बॉक्स

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अक्टूबर 2018 अक्टूबर 2018 200px|right|HK Cable TV Settop Box 2002 टीवी कॉम्बो बॉक्स कम्प्यूटर पर जुड़ने वाला एक ऐसा बाहरी उपकरण है जिसे कंप्यूटर मॉनीटर से जोड़ा जा सकता है। यह कंप्यूटर की स्क्रीन पर टीवी के प्रोग्राम देखने के काम आता है।टीवी कांबो बॉक्सनवंबर 2024 InternetArchiveBot ।हिन्दुस्तान लाइव।।१ नवंबर, २००९ यह कार्य प्रायः टीवी ट्यूनर कार्ड से ही लिया जाता है। इससे भी मॉनीटर स्क्रीन पर टीवी देखा जा सकता है, लेकिन, टीवी कांबो बॉक्स से बिना कंप्यूटर चलाए (सीपीयू की पॉवर ऑन किए बिना) ही टीवी के कार्यक्रम देखे जा सकते हैं। इस कोंबो बॉक्स में अंदर स्थित स्पीकर भी लगे होते हैं, जिनकी मदद से टीवी की आवाज भी सुनी जा सकती है, तथा इसमें बाहरी स्टीरियो स्पीकर जोड़कर आवाज सुनने का भी विकल्प होता है। इसके अलावा इसमें कैलकुलेटर, कंप्यूटर गेम्स और टाइमर जैसे प्रकार्य-प्रोग्राम भी उपलब्ध होते हैं। इसका प्रयोग इसके साथ उपलब्ध रिमोट नियंत्रण से किया जाता है। रिमोट पर सभी विकल्प उपलब्ध होते हैं। यह टीवी और कंप्यूटर के प्रकार्यों को बिना जोड़े या हटाये उपयोक्ता की इच्छानुसार रिमोट से बदल कर देखने के काम आता है। यानी जब चाहें टीवी देखें और जब मन हो कंप्यूटर पर काम करें। रिमोट पर ही इसके लिए विकल्प उपलब्ध होता है। इसके रिमोट पर ही सब तरह के नियंत्रक बटन उपल्ब्ध होते हैं। जिनमें सामान्य केबल या डिश टीवी रिमोट जैसी सभी सुविधाएं होती हैं। कोंबो बॉक्स में ऑपरेटर से प्राप्त केबल, डीटीएच केबल, यूएसबी केबल को जोड़ा जा सकता है। कोंबो बॉक्स के रिमोट की मदद से ऐसे १००० तक चैनल तक देख सकते हैं, जिनकी सेवा स्रोत से उपलब्ध हो। right|thumb|टीवी कॉम्बो बॉक्स सन्दर्भ श्रेणी:मनोरंजन श्रेणी:इलेक्ट्रॉनिक युक्ति श्रेणी:केबल टीवी श्रेणी:डीटीएच श्रेणी:कंप्यूटर श्रेणी:टेलिविज़न