411 REFERENCE · Wikipedia
मक्का प्रान्त
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मक्का ur مكة المكرمة / Makkah Saudi Arabia - Makkah province locator.png मक्का १,६४,००० ५७,९७,९७१ २००४ ३५.३५ ज़िले १३ अरबी
मक्का प्रान्त, जिसे औपचारिक अरबी में मिन्तक़ाह मक्काह अल-मुकर्रमा (ur منطقة مكة المكرمة) कहते हैं, सउदी अरब के पश्चिमी हिजाज़ क्षेत्र में लाल सागर के तट के साथ स्थित एक प्रान्त है। यह सउदी अरब का सबसे अधिक जनसँख्या वाला प्रान्त है और इसकी राजधानी इस्लाम का सबसे पवित्र शहर मक्का है। इस प्रान्त का सबसे बड़ा शहर जद्दा है, जो पूरे सउदी अरब का सब से मुख्य बंदरगाह और आर्थिक केंद्र भी है।
सरवात पहाड़ियाँ मक्का प्रान्त से गुज़रती हैं और इस प्रान्त का ताइफ़ शहर उन्हीं में स्थित है। यहाँ का मौसम गर्मियों में अच्छा रहता है इसलिए सउदी सरकार गर्मियों में अपनी राजधानी रियाद से हटाकर यहाँ केन्द्रित कर लेती है। इसलिए ताइफ़ को सउदी अरब की 'ग्रीष्मकालीन राजधानी' कहा जाता है।An A to Z of Places and Things Saudi, Kathy Cuddihy, pp. 183, Stacey International, 2001, ISBN 978-1-900988-40-7, ... The mountain city of Taif, called the summer capital, and Jeddah, the Kingdom's major commercial centre, are located in the province of Makkah ...
ज़िले
मक्का प्रान्त १३ ज़िलों (मुहाफ़ज़ाह) में बंटा हुआ है:
जद्दा (ur جدة, Jeddah)
मक्काह अल-मुकर्रमाह (ur مكّة المكرّمة, Makkah Al Mukarramah)
ताइफ़ (ur الطائف, Ta'if)
अल-क़ुनफ़िज़ाह / अल-क़ुनफ़िदाह (ur القنفذة, Al Qunfidhah) - इसमें बिंदु-वाले 'क़' के उच्चारण पर ध्यान दें
अल-जमूम (ur الجموم, Al Jamum)
राबिग़ (ur رابغ, Rabigh) - इसमें बिंदु-वाले 'ग़' के उच्चारण पर ध्यान दें
अल-लीथ़ (ur الليث, Al-Lith) - इसमें बिंदु-वाले 'थ़' के उच्चारण पर ध्यान दें
ख़ुलैस (ur خليص, Khulays) - इसमें बिंदु-वाले 'ख़' के उच्चारण पर ध्यान दें
अज़म / अधम (ur أضم, Adham)
तुरुबाह (ur تربة, Turubah)
अल-ख़ुरमाह (ur الخرمة, Al Khurmah)
रनयाह (ur رنية, Ranyah)
अल-कामिल (ur الكامل, Al Kamil)
मक्का क्षेत्र के राज्यपालों की सूची
मक्का प्रांत के गवर्नर (अमीर) का पद 1925 से निम्नलिखित व्यक्तियों के पास रहा है:
+नामग्रहित पदफैसल बिन अब्दुलअजीज1925–19321932–1958मुतैब बिन अब्दुलअजीज1958–1961अब्दुल्लाह बिन सऊद1961–1963मिशाल बिन अब्दुलअजीज1963–1971फौवाज बिन अब्दुलअजीज1971–1980माजिद बिन अब्दुलअजीज1980–1999अब्दुलमजीद बिन अब्दुलअजीज1999–2007खालिद बिन फैसल2007 – 2013मिशाल बिन अब्दुल्ला2013 – 2015खालिद बिन फैसल2015–उपस्थित
इन्हें भी देखें
मक्का (शहर)
जद्दाह
हिजाज़
सरवात पहाड़ियाँ
सउदी अरब के प्रान्त
मक्का क्षेत्र के गवर्नर
सन्दर्भ
2
श्रेणी:मक्का प्रान्त
श्रेणी:सउदी अरब के प्रान्त