411 REFERENCE · Wikipedia
हाइब्रिड टी गुलाब
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|इंग्रिड बर्गमैन" संकर टी गुलाब की किस्म
हाइब्रिड टी गुलाब
गुलाब के बगीचे के समूह के है। सन् 1800 के दशक के मध्य में फ़्रांस में पहले हाइब्रिड टी गुलाब बनाए गए थे। हाइब्रिड टी आधुनिक गुलाब उद्यान की सबसे पुरानी श्रेणी है। अक्सर नाजुक टी गुलाब की तुलना में कठोर होती है। हाइब्रिड टी के फूल बड़े, उच्च-केंद्रित कलियों के साथ अच्छी तरह से उगते हैं, जो लंबे, और इसके तने सीधे
होते हैं।
विवरण
हाइब्रिड टी गुलाब का सबसे बड़ा और सबसे लोकप्रिय गुलाबों का समूह है, जो उनके सुरुचिपूर्ण रूप और रंगों की बड़ी विविधता के कारण होता है। उनके फूल आमतौर पर लंबे तनों वाले कांटेदार पौधे होते हैं। हाईब्रिड गुलाब सबसे बड़ी और सबसे लोकप्रिय गुलाब की श्रेणी है, इस श्रेणी के प्रत्येक फूल 3-8 सेमी (1-3 इंच) चौड़ा हो होता है।प्रजातियों का वर्गीकरण Royal Horticultural Society http://apps.rhs.org.uk/rhsplantfinder/plantnaming/classgenera.asp 2012-03-16 dead https://web.archive.org/web/20120426013959/http://apps.rhs.org.uk/rhsplantfinder/plantnaming/classgenera.asp 2012-04-26 इस श्रेणी के पौधे तेजी से बढ़ते हैं और और ऐसा अनुमान लगाया जाता है कि कुछ ही वर्षों में ये ऊंचाई में 0.9-2.4 मीटर (3-8 फीट) तक पहुँच जाएंगे। हाइब्रिड टी गुलाब को नीले रंग के अलावा कई तरह के रंगों में उगाया जाता है।गुलाबों को काटकर उसका प्रचार https://ucanr.edu/sites/UC_Master_Gardeners/files/23469.pdf University of California 14 December 2021
इतिहास
प्रारंभिक हाइब्रिड टी कि किस्में
thumb|left|'फ्रांस ला'
हाइब्रिड टी 1879 में गुलाब का एक नया वर्ग बन गया, जब ब्रिटिश गुलाब किसान हेनरी बेनेट ने स्टेपलफोर्ड, विल्टशायर में दस "पेडिग्री हाइब्रिड्स ऑफ द टी रोज" पेश किए थे। सन् 1870 से 1872 तक उन्होंने फ्रांस में प्रमुख गुलाब के बागीचे का दौरा किया। घर लौटकर, उन्होंने अपने ही खेत में उष्ण हरित गृह का निर्माण किया जिससे गुलाब की खेती अच्छी तरह से व्यवस्थित कि जा सके। जब उन्होंने 1879 में अपने दस नए हाइब्रिड गुलाब पेश किए, तो उन्हें तत्काल सफलता मिली।
आधुनिक हाइब्रिड टी कि किस्म
thumb|left|'फ्रांसिस मीलांड''
हाइब्रिड गुलाब 20वीं सदी की शुरुआत तक लोकप्रिय नहीं थे। फ्रांसीसी गुलाब किसान जोसेफ पर्नेट-डुचर ने 1900 में कल्टीवेटर 'सोइल डी'ओर' को दुनियाँ के सामने लाया। 'सोइल डी'ओर' पहला पीला गुलाब है और आज के समय में आधुनिक हाइब्रिड टी के नये नये प्रजाति देखने को मिलते हैं।
चयनित हाइब्रिड टी गुलाब की किस्में
लाल किस्में
क्रिसलर इंपीरियल
मिस्टर लिंकन
कीमती प्लेटिनम
डबल डिलाइट
गुलाबी किस्में
रॉयल हाइनेस
पॉल ट्रांसन
प्रथम पुरस्कार
परफ्यूम डिलाइट
चित्र दीर्घिका
सन्दर्भ